Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



मुख्यमंत्री ने ओखलकांडा और भिकियासैंण ई-हेल्थ सेन्टर व टेली-मेडिसिन का किया शुभारम्भ

नैनीताल/ देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने बुधवार को राजकीय इन्टर कालेज ओखलकांडा प्रांगण में लगभग 19 करोड की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने ग्रामीण लाभार्थियो को अश्व, गाय, भैस बकरी पालन हेतु 24.50 लाख, दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत 211 लाभार्थियों को 1 करोड 5 लाख और नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैक की ओर से 20 लाभार्थियों को कृषि व्यवसाय हेतु 10 लाख के चैक वितरित किये।  मुख्यमंत्री  रावत ने इस अवसर पर 141 लाख लागत के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भवन तथा 1444.25 लाख की लागत से सिमलिया बैण्ड से साननी बैण्ड तक 10.38 किमी हल्का वाहन मार्ग का पुनः निमार्ण एवं सुदृढीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।  मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विकास खण्ड धारी मे कसियालेख-हरिनगर-काफली से चीला तोक तक मोटर मार्ग का निमार्ण एंव सुधारीकरण लम्बाई 1.40 किमी कार्य हेतु 232.52 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विकास खण्ड ओखलकाण्डा के अन्तर्गत रैकुना मे गौला नदी पर 30 मीटर स्पान स्टील गर्डर पैदल सेतु लम्बाई 30 मी0, लागत 87.02 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया तथा ओखलकांडा राजकीय इन्टर कालेज को डिजिटल किये जाने के साथ ही राजकीय इन्टर कालेज ओखलकांडा से खनस्यू तक 8 किमी सडक बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओखलकांडा और भिकियासैंण में ई-हेल्थ सेन्टर व टेली-मेडिसिन सुविधा का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ओखलकांडा और भिकियासैंण को टेली मेडिसन सुविधा से जोड़कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। टेली मेडिसन की सुविधा से अब विभिन्न रोगो की जाॅच श्रीनगर मेडिकल काॅलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जायेगी। उन्होने कहा कि टेली मेडिसिन ई-हेल्थ सेन्टर से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रवासियो को शहरों जैसी स्वास्थ्य सुविधायें प्राप्त होंगी। ई-हेल्थ टेली मेडिसिन द्वारा 46 जांचें की जायेगी, जांच सीधे श्रीनगर मेडिकल कालेज के स्पेसलिस्ट चिकित्सकों द्वारा जांच कर बीमारी के अनुसार दवाईयां लिखी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में अब तक 4 चिकित्सालय अगस्तमुनी, नौगांव, भिक्यिासैण के साथ ही ओखलकांडा प्राथमिक चिकित्सालय टेली मेडिसिन से जुड गये है। उन्होने कहा कि प्रदेश में 36 चिकित्सालय टेली मेडिसिन एवं टेली रेडियोलाॅजी से जुड गये है। प्रदेश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को आगामी तीन वर्षो में आॅफ्टिकल फाइबर से जोडा दिया जायेगा, जिससे अच्छी इन्टरनैट सेवा मिलेगी तथा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो के सभी चिकित्सालयों को टेली मेडिसिन और टेली रेजियोलाॅजी से जोड़ा जा सकेगा। ओखलकांडा इन्टर कालेज के प्रांगण में जनसभा को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिह रावत ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सरकार ने स्वास्थ को भी प्राथमिकता दी है। उन्होेने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक सरकारी अस्पतालो मे एक-एक चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा पौड़ी जिला चिकित्सालय को टेली मेडिसिन एवं टेली रेडियोलाॅजी सुविधा हेतु इग्लैंड से जोड गया है। उन्होने बताया कि प्रदेश के चारों धामों में भी टेली मेडिसिन सुविधा तीर्थ यात्रियों को भी उपलब्ध करायी जायेगी, इसके साथ ही प्रदेश में एंजियोग्राफी तथा कैंसर के आधुनिक ईलाज के लिए डिजिटल प्रयोगशाला एक वर्ष के भीतर स्थापित कर दी जायेगी।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितो के लिए सजग है। प्रधानमंत्री की परिकल्पना के आधार पर हमारा प्रयास है कि उत्तराखण्ड के हर किसान की वर्ष 2022 तक आय दोगुनी हो जाए, हम इस दिशा मे नियोजित ढंग से आगे बढ रहे है। उन्होने कहा कि 02 प्रतिशत ब्याज दर पर एक लाख का ऋण किसानों दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि खेती के अलावा खेती से सम्बन्धित अन्य व्यवसाय अपनाने से किसानो की आय में वृद्धि होना लाजमी है। किसानो को चाहिए कि वह मौनपालन मछली,भेड, बकरी, कुक्कुट पालन के साथ ही पुष्प उत्पादन, मशरूम, बेमौसमी सब्जी, फल, सगंध पौधा एवं जडीबूटी उत्पादन को अपनायेे। उन्होेने कहा कि प्रदेश में शहीद सैनिक के परिवार से एक आश्रित को राजकीय सेवा मे लिया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश के 27 लाख परिवारो को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने कारगिल मे शहीद नायक इन्दर सिह बर्गली की धर्मपत्नी राधा बर्गली को शाॅल ओड़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व क्षेत्रीय विधायक  रामसिह कैडा ने भी सम्बोधित किया।

Leave A Comment