मुख्यमंत्री एप में शिकायत और २४ घंटे में लगा विधुत विभाग का ट्रांसफार्मर….
उत्तराखंड सरकार राज्य के विकास हेतु निरंतर तत्परता से कार्य करने के साथ ही आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी कर रही है।15 दिसंबर 2017 को लांच हुई मुख्यमंत्री ऐप के माध्यम से भी प्रदेश की जनता द्वारा सीधे मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है जिनका मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार संबंधित विभाग द्वारा त्वरित समाधान किया जा रहा है। इस क्रम में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ऑफिसियल मोबाइल एप (TSR APP) के माध्यम से विगत दिनांक 6 मार्च को जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम मझेड़ा पोस्ट भूला गांव के कैलाश चंद द्वारा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर…
उत्तराखंड : अप्रैल माह तक हर गांव को बिजली
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य के विद्युत से वंचित परिवारों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए आज इस योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली पहुंचने का मतलब सिर्फ रोशनी नहीं है। आज के आधुनिक युग में जब देश डिजिटल हो रहा है। इंसान तकनीक पर निर्भर होता जा रहा है। हमारे सभी उपकरण बिजली पर ही निर्भर हैं, ऐसे में गरीब घरों में प्रकाश पहुंचाने की पहल बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना से उन सभी परिवारों के जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन आएगा, जो…
प्रधानमंत्री सहज बिजली, हर घर बिजली ‘‘सौभाग्य योजना’’ की शुरूआत
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर में विद्युत सुविधा से वंचित परिवारों को विद्युत सुविधा प्रदान किये जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सहज बिजली, हर घर बिजली ‘‘सौभाग्य योजना’’ की शुरूआत की गयी है। जनपद में इस योजना का शुभारम्भ करते हुये प्रभारी मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने कहा कि विद्युत सुविधा से वंचित परिवारों को इस योजना का लाभ मिले इसका हमें ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत देशभर में 4 करोड़ 60 लाख परिवारों को विद्युत सुविधा प्रदान की जानी है। जनपद अल्मोड़ा के अन्तर्गत विद्युत सुविधा से वंचित 22 हजार 735 परिवारों…
देहरादून के अभिमन्यु ने इंडिया बी में खेली 69 रनो की पारी
देवधर ट्रॉफी के तीसरे मैच में अभिमन्यु ने इंडिया बी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। अभिमन्यु ने इंडिया बी के लिए सर्वाधिक 69 रनो की निजी पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने आसानी से जीत हासिल की। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से धर्मशाला में चल रही देवधर ट्रॉफी का तीसरा मैच कर्नाटक और इंडिया बी के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 279 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया बी टीम ने 48.2 ओवर में चार विकेट खोकर जीत…
राज्य आंदोलनकारियों को बड़ा झटका, 10% के क्षैतिज आरक्षण असंवैधानिक घोषित
उच्च न्यायालय ने सरकार और राज्य आंदोलनकारियों को बड़ा झटका देते हुए सरकारी सेवा में दस प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण को असंवैधानिक घोषित कर दिया है। बुधवार को न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। इससे पहले खंडपीठ में मत विभाजन होने के कारण इस मामले में फैसला नहीं हो पाया था। इसके बाद यह मामला एकल पीठ के पास पहुंचा था और न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकल पीठ ने भी करीब तीन महीने पहले सुनवाई पूरी करने के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया था। सरकारी सेवा में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का तत्कालीन कांग्रेस सरकार काफैसला…
आशा कार्यकत्रियों के लिए 33 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि जारी : सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की आशा कार्यकत्रियों को वर्ष 2012-13 से रूकी हुई वार्षिक प्रोत्साहन धनराशि हेतु 33 करोड़ रूपये जारी कर दिये गये हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2012 से आशा कार्यकत्रियों को 5 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि देने की योजना शुरू की गयी थी, जिसका कभी भी नियमित रूप से भुगतान नहीं हो पाया। आशा कार्यकत्रियों द्वारा इसकी लगातार माँग की जा रही थी। ‘आपकी राय, आपका बजट‘ कार्यक्रम के दौरान भी इस लम्बित राशि को जारी किए जाने का सुझाव प्राप्त हुआ था। आशा कार्यकत्रियों की मांग का संज्ञान लेते…
अपने बच्चो को शिक्षित करने की गंभीरता पर जरूरतमन्द बच्चों की माताएं हुई सम्मानित
देहरादून। आज दिनाक 08 /03 /2018 को सुभाषनगर स्थित अपने सपने संस्था के प्रांगण में महिला दिवस पर जरूरतमंद बच्चो की माताओ के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अपने सपने संस्था सदस्यों द्वारा संस्था के असहाय एवम् जरूरतमन्द बच्चों की माताओ को सम्मानित किया गया | विदित हो की आर्थिक संकट के बावजूद अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए श्रम कर श्रीमती ममता, श्रीमती मीना, श्रीमती निशा और श्रीमती अनारकली अपने बच्चों को शिक्षित करने में योगदान दे रही है | जिसको देखते हुए अपने सपने संस्था श्रीमती ममता, श्रीमती मीना, श्रीमती निशा और…
योगगुरु बाबा रामदेव के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई जानिए खबर…
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को पतंजलि योगपीठ में आयुर्वेद भवन का उद्घाटन किया और वार्षिकोत्सव में शामिल हुआ। इस दौरान बताया गया कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से पतंजलि योगपीठ को पांच पुरस्कार दिए गए हैं। कोटद्वार के पास चरकड़ादा में उत्तराखंड सरकार आयुर्वेद योग संस्थान बनाएगी। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार स्थित पतंजलि में कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा आयुर्वेद योग संस्थान होगा। इसमें केंद्र का आयुष मंत्रालय मदद करेगा। बताया गया कि हरिद्वार में अक्टूबर 2018 में ज्ञान कुंभ होगा। जिसमें पूरे देश से…
निकायों के सीमा विस्तार को हार्इकोर्ट में चुनौती
हाई कोर्ट में निकायों के सीमा विस्तार को चुनौती देती याचिकाओं पर सुनवाई अब आठ मार्च को होगी। कोर्ट ने मामले में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पक्षकार बनाने संबंधी प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया। अब सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई होगी। राज्य सरकार द्वारा निकायों का सीमा विस्तार कर उसमें ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी। इस नोटिफिकेशन को भवाली क्षेत्र के प्रधान संजय जोशी, हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख भोलादत्त भट्ट, ग्राम पंचायत बाबूगढ़ संघर्ष समिति कोटद्वार, पिथौरागढ़ के दौला बस्ते, नेडा, धनौरा, टिहरी के चम्बा समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों द्वारा…
सीएम ने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के न्यूज लेटर का किया विमोचन
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया(पीआरएसआई) के निदेशक डॉ.अजीत पाठक ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के न्यूज लेटर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान समय में जनसंचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार जन-जन तक पहुंचाने में जनसंपर्क अधिकारियो का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पी.आर. प्रोफेशनल को सूचना तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करना होगा। पीआरएसआई के निदेशक डॉ.पाठक ने बताया कि यह संस्था 50 साल पुरानी है, जिसमे राज्य, केंद्र…





























