Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



आशा कार्यकत्रियों के लिए 33 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि जारी : सीएम

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की आशा कार्यकत्रियों को वर्ष 2012-13 से रूकी हुई वार्षिक प्रोत्साहन धनराशि हेतु 33 करोड़ रूपये जारी कर दिये गये हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2012 से आशा कार्यकत्रियों को 5 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि देने की योजना शुरू की गयी थी, जिसका कभी भी नियमित रूप से भुगतान नहीं हो पाया। आशा कार्यकत्रियों द्वारा इसकी लगातार माँग की जा रही थी। ‘आपकी राय, आपका बजट‘ कार्यक्रम के दौरान भी इस लम्बित राशि को जारी किए जाने का सुझाव प्राप्त हुआ था। आशा कार्यकत्रियों की मांग का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने योजना की शुरूआत से अब तक की लम्बित पूर्ण 33 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन जारी हुई इस राशि से प्रदेश की 12000 आशा कार्यकत्रियों में से प्रत्येक को न्यूनतम 25 हजार रूपये प्राप्त होंगे।

481 डाॅक्टरों एवं 293 महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण

अध्यक्ष, चिकित्सा चयन बोर्ड श्री डी.एस. रावत ने बताया कि वर्तमान में चालू भर्ती प्रक्रिया में 481 चिकित्सकों का चयन और हुआ है। जिसमें से 193 महिला चिकित्सक तथा  86 विशेषज्ञ डाॅक्टर सम्मिलित हैं। महानिदेशक चिकित्सा ने बताया कि चिकित्सा विभाग में 440 महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री के रिक्त पदों के सापेक्ष 293 पदों पर चयन कर लिया गया है तथा 380 पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बनने के बाद पहले वर्ष एक हजार डाॅक्टरों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया था, जिसके मुकाबले 1140 डाॅक्टरों की नियुक्ति की जा चुकी है। सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए सरकार ने टेली मेडिसिन, टेली रेडियोलाॅजी एवं डिजिटल पैथोलाॅजी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश के 12 अस्पताल टेली रेडियोलाॅजी एवं 24 अस्पताल टेली मेडिसिन से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में 147 सेटरों में आॅन लाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा है, जिसमें से 47 सेंटर उत्तराखण्ड के हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य के सभी जिला अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। पिथौरागढ़, पौड़ी एवं टिहरी के जिला अस्पतालों में आईसीयू के लिए कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश में बाल लिंगानुपात को संतुलित करने का सबको संकल्प लेना होगा

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि  इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है ‘प्रेस फाॅर प्रोग्रेस’। प्रदेश में बाल लिंगानुपात में बेटियों की संख्या में 2011 की जनगणना के बाद वृद्धि तो हुई है, लेकिन इसको संतुलित करने के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता जरूरी है। 2011 में उत्तराखण्ड में बाल लिंगानुपात 890 था जो वर्तमान में 934 तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2020 तक बाल लिंगानुपात को 950 से अधिक पहुंचाना होगा।

महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार अग्रसर

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि अगर महिला मजबूत होगी तो समाज को मजबूती मिलेगी। यदि समाज के दो पहिये समान रूप से विकास में अपना योगदान देंगे तो प्रदेश एवं समाज का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण हेतु कृत संकल्पित है। महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं।

Leave A Comment