नवी मुम्बई में उत्तराखण्ड महोत्सव ‘कौथीग’ , जानिए खबर
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रामलीला मैदान नेरूल नवी मुम्बई में उत्तराखण्ड महोत्सव ‘कौथीग’ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तराखण्ड वासियों से प्रदेश के विकास में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, तीर्थाटन एवं सांस्कृतिक क्षेत्र को किस तरह से और विकसित किया जा सकता है, इसके लिए सबके सुझाव सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत की आर्थिक राजधानी में उत्तराखण्ड की संस्कृति और परम्परा पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम से प्रदेश की संस्कृति का राष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने कहा कि…
ईंट भट्ठे पर काम से कैमिकल इंजीनियर तक
छत्तीसगढ के ही हरदीबाजार की दुर्गा उन परिवारों के लिए एक मिसाल हैं, जिनकी निर्धनता बेटियों के अच्छे भविष्य में रोड बनती है। दुर्गा भी बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है, जिन्होंने स्कूल के दिनोें में मां के साथ ईंट भट्ठे में काम किया, तपमी धूप में ईंटे बनायी। लेकिन आगे बढने की दृढ इच्छा शक्ति ही थी, जो उसने कक्षा दस में राज्य की प्रावीण्य सूची में 5 वीं रैंक तो कक्षा 12 वीं में तीसरी रैंक हासिल की। परिवार की आर्थिक मुश्किलों से जूझते हुए भी मां श्रीमती सुंदरियादेवी ने हर कदम पर बेटी को प्रोत्साहित किया।…
मैड संस्था ने किया रिस्पना रिटर्न कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में सामाजिक संस्था मैड द्वारा आयोजित रिस्पना रिटर्न कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरकार ने रिस्पना को पुनर्जीवित करने का जो लक्ष्य रखा है उसमें सबका सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े अभियान को सफल बनाने के लिए जन सहयोग सबसे जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में पर्यावरणविदों, संत समाज, सेना, वैज्ञानिकों, सामाजिक संस्थाओं एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों का सहयोग सरकार को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता…
सीएम ने आईटीबीपी जवानों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 69 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी के नेलांग पोस्ट पर जाकर आईटीबीपी के जवानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने नेलांग में ध्वजारोहण किया। उन्होंने जवानों के उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ समय बिताया एवं मिष्ठान वितरण भी किया। जवानों ने उनके उत्साह वर्धन के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे कार्य करने का जज्बा और हौंसला और अधिक बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवान विपरीत परिस्थितियों में जिस बुलंद हौंसले के…
राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को किया पुरस्कृत
देहरादून | राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली झाँकियों को पुरस्कृत किया गया। राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वालों में पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता सैक्टर नैनीताल भगवत प्रसाद शाह, पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता सैक्टर नैनीताल श्रीधर प्रसाद बडोला, प्लाटून कमाण्डर वि0श्रे0 21, 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर गोविन्द लाल, उपनिरीक्षक, ना0पु0, जनपद नैनीताल संजय जोशी, आरक्षी अभिसूचना, एसपी(आर) कार्यालय, हल्द्वानी इरफान खान एवं आरक्षी एसडीआरएफ जितेन्द्र सिंह सम्मिलित हैं। इस अवसर पर वर्ष 2014-15 में यूनियन होम मिनिस्टर्स मेडल फाॅर एक्सीलेन्स इन पुलिस ट्रेनिंग इन्सटीट्यूट हेतु उत्तराखण्ड से…
सीएम ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित
देहरादून | गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि भारत को आजादी जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण मिली है, उन्हें देश कभी नहीं भुला पाएगा। स्कूली पाठ्यक्रमों में उनके विषय में पढ़ाया जाता है और राष्ट्रीय दिवस के अवसरों पर उन्हें स्मरण किया जाता है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रवासियों को अपने गाँव अपने प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। उड़ान योजना से राज्य के विकास को गति मिलेगी। सड़क, रेल व वायु मार्गों की सुगमता के कारण राज्य मजबूत होगा इससे राज्य मे…
कौशल विकास द्वारा जैविक कृषि क्षेत्र में 58 कैदी दिखाएँगे कौशल
देहरादून | सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन डाॅ0 पंकज कुमार पाण्डेय ने गुरूवार को उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति द्वारा एग्रीकल्चर सेक्टर स्किल्स कांउसिल में पंजीकृत सार्ग विकास समिति के माध्यम से जिला कारागार देहरादून में 58 बंदियों को जैविक कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वर्ष 2016-17 में भी उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति द्वारा जिला कारागार देहरादून, हरिद्वार, सितारगंज एवं हल्द्वानी में जेल इनमेट एवं नारी निकेतन हेतु कौशल विकास कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन किया, जिससे प्रशिक्षुओं में पाॅजिटिव ऊर्जा का संचार हुआ। इसी क्रम में वर्ष 2018 में भी अधिक से अधिक बंदियों को विभिन्न क्षेत्रों में…
व्यापारियों की सुविधा के लिए 1200 जीएसटी मित्र तैनात किए गए : व्यापार कर आयुक्त
देहरादून | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में जीएसटी की शंकाओं के समाधान के लिए विभिन्न व्यापार मंडल, उद्योग संगठन, आढ़त व्यापार, ट्रांसपोर्टर्स, होटल एसोसिएशन के साथ बैठक बैठक की। कहा कि उनके द्वारा उठाये गए मुद्दों का हल निकाला जाएगा। राज्य स्तर पर जिनका समाधान हो सकता है, उन्हें किया जाएगा। जिन व्यवहारिक कठिनाइयों का हल राज्य स्तर पर नही हो सकता है, उन्हें जीएसटी कॉउन्सिल में रखा जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि व्यापारियों की सुविधा के लिए सभी व्यापार कर कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। इज ऑफ डूइंग बिजनेस की तरह जीएसटी को…
लांच हुआ सूबेदार जोगिन्दर सिंह की जीवनी पर बनी फिल्म का टीजर
देहरादून। कई हुए शहीद, कईओं ने अपने जान की बाजी लगाई इस देश की अखंडता को अक्षुण रखने के लिए, उनमे से कईओं को हम पहचानते है एवं याद भी करते है परन्तु दूसरी ओर कईओं को गुमनामी में भुला चुके हैंस एक ऐसे ही सिपाही जिन्होंने तीन युद्धों में अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन करके खुद को अमर कर दिया उनका नाम है सूबेदार जोगिन्दर सिंह, वह आजादी से पूर्व ब्रितानवी भारतीय सेना तथा आजादी के उपरांत भारतीय सेना का हिस्सा थे, वह लड़े भारत को स्वतंत्रता दिलवाने के लिए, वह लड़े मिली हुई स्वंत्रत को बरकरार रखने के…
75 मिलियन एप्लीकेशन डाउनलोड करने का आंकड़ा विंक म्यूजिक ने किया पार
देहरादून। इंडियन रीजनल म्यूजिक की स्पाइक अधिकाधिक है, और लोगो की डिमांड लोकल कंटेंट की और बढ़ती जा रही है। वही अधिकाधिक एक्टिव यूजर्स ग्रामीण क्षेत्र से आते है, जो स्मार्टफोन और डेटा नेटवर्क की बढ़ोतरी को दर्शाता है। विंक म्युजिक, एयरटेल के लोकप्रिय ओटीटी म्यूजिक ऐप ने 75 मिलियन एप्लीकेशन डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है, जो संगीत प्रेमियों के बीच इसके लोकप्रियता का सूचक है। विंक म्यूजिक पर लोकल कंटेंट रूपी डिमांड देखी गई है, हालांकि, वॉलीवुड संगीत ने हमेशा से लोगो के दिलो पर राज किया है पर वही दूसरी तरफ विंक भारतीय क्षेत्रीय संगीत को…






























