Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

gov

देहरादून | राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली झाँकियों को पुरस्कृत किया गया। राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वालों में पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता सैक्टर नैनीताल भगवत प्रसाद शाह, पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता सैक्टर नैनीताल श्रीधर प्रसाद बडोला, प्लाटून कमाण्डर वि0श्रे0 21, 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर गोविन्द लाल, उपनिरीक्षक, ना0पु0, जनपद नैनीताल संजय जोशी, आरक्षी अभिसूचना, एसपी(आर) कार्यालय, हल्द्वानी इरफान खान एवं आरक्षी एसडीआरएफ जितेन्द्र सिंह सम्मिलित हैं। इस अवसर पर वर्ष 2014-15 में यूनियन होम मिनिस्टर्स मेडल फाॅर एक्सीलेन्स इन पुलिस ट्रेनिंग इन्सटीट्यूट हेतु उत्तराखण्ड से 02 प्रशिक्षकों उप निरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय देहरादून कीर्ति कुमार श्रीवास्तव एवं प्लाटून कमाण्डर, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार सुभाष चन्द्र को मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल डाॅ0 के0के0 पाल द्वारा थानाध्यक्ष बनभुलपुरा जनपद नैनीताल दिनेश नाथ महन्त एवं प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश जनपद देहरादून प्रवीण कोश्यारी को भी सम्मानित किया गया। दिनांक 06 जनवरी से 08 जनवरी, 2018 तक टेकनपुर (मध्य प्रदेश) मे आयोजित पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक काॅन्फ्रेन्स में उत्तराखण्ड के इन 02 थानों को श्रेष्ठ पुलिस स्टेशन मे चयनित किया गया है। राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल ने राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2014 एवं स्वतंत्रता दिवस-2016 एवं गणतंत्र दिवस-2016/17 के अवसर पर सराहनीय सेवा के लिये अग्निशमन एवं आपात सेवा के अधिकारियोें एवं कर्मचारियों को अग्निशमन सेवा पदक प्रदान किए। अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित अधिकारियों व कर्मचारियों में फायर सर्विस चालक (वर्तमान मे अग्निशमन द्वितीय अधिकारी-उधमसिंह नगर) हरीश चन्द्र कापड़ी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (वर्तमान में उपनिदेशक-तक0/प्रशा0 मुख्यालय) सुरेन्द्र कुमार वर्मा, लीडिंग फायर मैन (वर्तमान में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, चम्पावत) प्रहलाद सिंह, अग्निशमन अधिकारी (सेवानिवृत्त जनपद अल्मोड़ा) जगत सिंह बोहरा, फायर सर्विस चालक जनपद हरिद्वार देवेन्द्र सिंह चैहान, अग्निशमन अधिकारी (वर्तमान मे मुख्य अग्निशमन अधिकारी उधमसिंहनगर) नरेन्द्र सिंह कुवंर एवं अग्निशमन अधिकारी, उत्तरकाशी बृजमोहन नौटियाल सम्मिलित हैं। गणतंत्र दिवस परेड मे परेड कमाण्डर मेजर सौरव चैधरी की अध्यक्षता में सेना, एस0एस0बी, आई0टी0बी0पी0, आर0ए0एफ0 उ0प्र0, हिमांचल पुलिस, उत्तराखण्ड विशेष पुलिस, उत्तराखण्ड पुलिस, उत्तराखण्ड विशेष पुलिस महिला, होमगार्ड्स, पी0आर0डी0, एन0सी0सी0 ब्याॅयज, एन0सी0सी0 गल्र्स, सी.पी.यू., अश्व दल, अग्नि शमन, पुलिस संचार सहित 31वीं वाहिनी पीएसी के ब्राॅस बैण्ड ने प्रतिभाग किया। परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मेयर (महापौर) देहरादून विनोद चमोली, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, डी.जी.पी. अनिल रतूडी सहित पुलिस तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जनप्रतिनिधि, विशिष्ट गणमान्य अतिथि, नागरिक/जनसामान्य भी उपस्थित थे।

Leave A Comment