पर्वतीय क्षेत्र में विकास मील का पत्थर होगा साबित : मुख्यमंत्री
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल ब्लाॅक मै उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम द्वारा निर्मित 1500 कि0वा0 की दुनाव लघु जल विद्युत परियोजना को प्रदेश के जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने इसे पर्वतीय क्षेत्र में विकास के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि जनता को समर्पित इस लघु जल विद्युत परियोजना को शहीद राम प्रसाद नौटियाल के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पौड़ी जिले के दूरस्थ विकास खंड बीरोंखाल में नयार नदी पर निर्मित दुनाव लघु जल विद्युत परियोजना का वैदिक मंत्रोच्चारण के…
मैड संस्था ने नगर निगम को सुझाया साफ़ सफाई रूपी “रास्ते”
देहरादून | देहरादून की शिक्षित छात्रों के संगठन मैड संस्था ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत नेशनल रोड के मध्य में स्थित अनियंत्रित सार्वजनिक कूड़ेदान के गंदगी की फिर की सफाई। संस्था के आधा दर्जन सदस्य एवं स्वयंसेवी पहले एश्लेहॉल पहुंचकर एकत्रित हुए । वहां से वह साथ में नेशविला रोड के कूड़ाग्रस्त क्षेत्र के लिए निकले। वहां पहुंचकर संस्था के सदस्यों ने जब हालात का जायजा लिया तो पाया कि कूड़े में मुख्य तौर पर घर का कूड़ा जैसे सब्जियां, फल,पॉलिथीन ,प्लास्टिक, रेपर इत्यादि शामिल है। मुआइना करने के बाद संस्था के सदस्य तुरंत कार्य में लग गए और…
गहरी निंद्रा में सोया है आपदा प्रबंधन विभाग, जानिए खबर
रुद्रप्रयाग। लगता है कि जिले का आपदा प्रबंधन विभाग गहरी निंद्रा में सोया हुआ है। विभाग का वाहन चार माह से मुख्यालय के गुलाबराय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे धूंल फांक रहा है और विभाग है कि वाहन को दुरूस्त करने के वजाय हाथ पीछे खींच रहा है, जबकि जनपद आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। आपदा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से वर्ष 2014 में तत्कालीन कृषि मंत्री एवं विधायक रुद्रप्रयाग डाॅ हरक सिंह रावत ने विधायक निधि से आपदा विभाग को साढ़े सात लाख की लागत से पिकप वाहन उपलब्ध कराया था। वाहन के उपलब्ध…
राज्य सरकार लोकायुक्त को लेकर गंभीर नहींः इंदिरा ह्रदयेश
गैरसैंण | नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि लोकायुक्त को लेकर राज्य सरकार गंभीर नहीं है। लोकायुक्त विधेयक को पास करने की उसकी नीयत नहीं है। गैरसैंण के सवाल को भी सरकार लटकाना चाहती है। भराड़ीसैंण में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस लोकायुक्त के लिए लगातार दबाव बनाती आ रही है, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मसले को कार्यमंत्रणा समिति में लाने की मांग की जाएगी, ताकि सशक्त लोकायुक्त की राह प्रशस्त हो सके। गैरसैंण से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भराड़ीसैंण में तमाम कार्य किए,…
सरकार ने जनता की आशाओं को विश्वास में बदलाः सीएम
गैरसैंण/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्थानान्तरण अधिनियम (ट्रांसफर एक्ट) को लाकर सरकार ने जनता की आशाओं को विश्वास में बदला है। इससे राज्य की सरकारी मशीनरी को एक नई ऊर्जा मिलेगी। बहुत दिनों से तमाम कर्मचारी संगठनों द्वारा की जा रही पारदर्शी सुदृृढ़ स्थानान्तरण अधिनियम की मांग को सरकार ने पूरा किया है। भराड़ीसैंण में विधानसभा परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए सीएम ने कहा कि अल्मोड़ा आवासीय विश्वविद्यालय विधेयक-2017 भी पारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधानसभा सत्र में रूपये 3015 करोड का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया गया है। इसमें स्वच्छ…
उत्तराखण्ड क्रिकेट के हित में एक मंच पर आएं क्रिकेट एसोसिएशन: दिव्य नौटियाल
देहरादून | उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन (यूसीए) के अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने कहाकि, हम लोगों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में उत्तराखण्ड राज्य के खिलाड़ियों के लगातार हो रहे पलायन को रोकने के अभिप्रायः से जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। हमारी संस्था द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करके न्याय की मांग की गई। (केस संख्या- 4235/2014 है। दिनांक 29 नवंबर 2017 को अपील संख्या-1244996 आॅफ 2017) में माननीय उच्चतम न्यायायल ने उत्तराखण्ड राज्य क्रिकेट एवं खिलाड़ियों के भविष्य के मद्देनजर महत्वपूर्ण आदेश बीसीसीआई के प्रशासनिक समिति को जारी किये हैं। हम अपनी और सम्पूर्ण राज्य की ओर से माननीय…
जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म कपड़े डोनेशन कैंप की शुरूआत
देहरादून। डब्ल्यूआईसी, टीडब्ल्यूआईएफ व लायंस क्लब शिखर देहरादून द्वारा विन्टर क्लोथ्स डोनेशन कैंप की घोषणा की। असहाय व जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाने के लिए इस अभियान को चलाया गया है। इस अभियान की जानकारी डब्ल्यूआईसी इंडिया, टीडब्ल्यूआईएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन उपाध्याय व लायंस क्लब शिखर के प्रेजीडेंट संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से दी। अभियान का मुख्य उद्देश्य गरीबों और जरूररतमंदो की सहायता करने के लिए समाज को एक संदेश प्रसारित करना है। बातचीत के दौरान डब्ल्यूआईसी इंडिया व टीडब्ल्यूआईएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन उपाध्याय ने कहा कि, इस अभियान के दौरान नगरीय क्षेत्रों के घरों के…
बाल रंग शिविर का आयोजन
देहरादून | शुभ चिंतक सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति पिथौरागढ़ द्वारा ग्राम समाल्टा ब्लाक कालसी देहरादून में बाल रंग शिविर का आयोजन किया गया। बाल रंग शिविर हेमंत पाण्डेय (फिल्म अभिनेता), उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद एवं ब्रान्ड एम्बेसडर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ द्वारा प्रायोजित किया गया, जिसमें लगभग 170 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बाल रंगशाला में बाबू राम शर्मा जी (रंगकर्मी एवं सदस्य उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद) व राजीव पाण्डेय (रंगकर्मी भारतेन्दु नाट्य अकादमी) ने बच्चों को मास्क मेकिंग, पेंटिग, कलर वर्क, स्टेज क्राफ्ट म्यूजिक इत्यादि की जानकारी दी। इसके अलावा बाल रंग शिविर में उत्तराखण्ड की संस्कृति, सभ्यता, लोक वादन,…
युवाओं को देश प्रेम और देश भक्ति की सीख दे रहा यूथ फ़ाउंडेशन
देहरादून। देश सेवा, गौरवशाली परम्परा, वीरता और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने की परिपाटी वाली गढ़वाल रायफल की चौथी बटालियन ने आज अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। बालावाला स्थित सरदार भगवान सिंह बायोमेडिकल साइंस कॉलेज में आयोजित एक भव्य समारोह में सेना में भर्ती का प्रशिक्षण ले रही यूथ फ़ाउंडेशन की सैकड़ों लड़कियों ने विभिन्न प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरदारनी हरेंद्र पाल कौर थीं। इसके अलावा सरदार भगत सिंह इंस्टिट्यूट के चेयरमेन एसपी सिंह, ब्रिगेडियर (रि) राजू रावत, आईजी (रि) एसएस कोठियाल, कर्नल अजय कोठियाल ने चौथी गढ़वाल के…
निकायों में सीमा विस्तार को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज़
जहाँ एक तरफ सरकार स्थानीय निकायों में सीमा विस्तार को लेकर आगे बढ़ती जा रही है वही स्थानीय निकायों में सीमा विस्तार के विरोध में कांग्रेस प्रदेश सरकार को सड़क से सदन तक घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर समेत विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। उत्तरकाशी में नगरपालिका के विस्तारीकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी आशीष चौहान को ज्ञापन दिया। देवप्रयाग नगर पालिका में आसपास के गावों को शामिल करने के…






























