Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म कपड़े डोनेशन कैंप की शुरूआत

pehchan

देहरादून। डब्ल्यूआईसी, टीडब्ल्यूआईएफ व लायंस क्लब शिखर देहरादून द्वारा विन्टर क्लोथ्स डोनेशन कैंप की घोषणा की। असहाय व जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाने के लिए इस अभियान को चलाया गया है। इस अभियान की जानकारी डब्ल्यूआईसी इंडिया, टीडब्ल्यूआईएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन उपाध्याय व लायंस क्लब शिखर के प्रेजीडेंट संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से दी। अभियान का मुख्य उद्देश्य गरीबों और जरूररतमंदो की सहायता करने के लिए समाज को एक संदेश प्रसारित करना है। बातचीत के दौरान डब्ल्यूआईसी इंडिया व टीडब्ल्यूआईएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन उपाध्याय ने कहा कि, इस अभियान के दौरान नगरीय क्षेत्रों के घरों के अपर्युक्त वस्त्रों को गरीबों, झुग्गी झोपड़ियों व पिछड़े इलाकों में रहने वाले हर उम्र के लोगों को वितरित किये जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य सभी लोगों को सर्दियों में सुरक्षित रखना है। उन्होंने बताया कि, वस्त्रों का संग्रह काफी पहले शुरू हो चुका है, व 10-15 दिनों में वस्त्रों का वितरण शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, इस अभियान का उद्देश्य सर्दियों में निराश्रित लोगों को हर संभव मदद देना है। सचिन ने आगे कहा कि, लोगों के पास घरों में कपड़े, जूते, खिलौने, पुस्तकें आदि के ढ़ेर पड़े होते हैं व लोगों को पता नही होता कि उनका उपयोग किस प्रकार से किया जाए। उन्होंने कहा कि, अभी तक ऐसा कोई संगठन या टीम नही है जो इस प्रकार की पहल के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हों। उन्होंने लोगों से इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी व सहयोग करने का आहवान किया। लायंस क्लब शिखर के प्रेजीडेंट संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, वस्त्रों के मुख्य संग्रह केंद्रों में डब्ल्यूआईसी इंडिया, बेहेल चैक स्थित सैमसंग शोरूम, चकराता रोड स्थित टेक्निका कलर लैब, 4 ई प्रीतम रोड डालनवाला व राजपुर रोड स्थित काॅक्स एंड किंग आदि नाम शामिल है। लायंस क्लब शिखर के सेक्रेटरी रजनीश अग्रवाल ने कहा कि, इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर बैनर, स्टैंडी व पोस्टर प्रदर्शित करने की योजना बना रहे है। लायंस क्लब शिखर के सभी सदस्य अपने आॅफिस व व्यवसायिक स्थानों पर इन बैनर व पोस्टर को प्रदर्शित करेंगे, जो कि संग्रहण केंद्र भी होंगे। उन्होंने बताया कि, डब्ल्यूआईसी इंडिया ने वितरित किये जाने वाले कपड़ों को धोने, पैक करने की जिम्मेदारी उठायी है, जो सराहनीय है। लायंस क्लब शिखर के ट्रेजरार अजय जुनेजा ने कहा कि, उनका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। उन्होंने लोगों से आहवान करते हुए कहा कि, असहाय व पिछड़े लोगों को सर्दी से बचाने के लिए हमें मिल-जुल कर आगे आना चाहिए।

Leave A Comment