Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



युवाओं को देश प्रेम और देश भक्ति की सीख दे रहा यूथ फ़ाउंडेशन

youth foundation

देहरादून। देश सेवा, गौरवशाली परम्परा, वीरता और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने की परिपाटी वाली गढ़वाल रायफल की चौथी बटालियन ने आज अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। बालावाला स्थित सरदार भगवान सिंह बायोमेडिकल साइंस कॉलेज में आयोजित एक भव्य समारोह में सेना में भर्ती का प्रशिक्षण ले रही यूथ फ़ाउंडेशन की सैकड़ों लड़कियों ने विभिन्न प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरदारनी हरेंद्र पाल कौर थीं। इसके अलावा सरदार भगत सिंह इंस्टिट्यूट के चेयरमेन एसपी सिंह, ब्रिगेडियर (रि) राजू रावत, आईजी (रि) एसएस कोठियाल, कर्नल अजय कोठियाल ने चौथी गढ़वाल के शहीद हुए सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भर्ती प्रशिक्षण ले रही लड़कियों ने खुख़री डाँस, पिरामिड, बेम्बों क्लाइमिंग एवं एरोबिक्स का प्रदर्शन किया। जिसे उपस्थित लोगों ने ख़ूब सहारा। इस अवसर पर कर्नल कोठियाल ने चौथी गढ़वाल के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पलटन ने अपनी शौर्य और वीरता के दम पर 1962 के भारत-चीन युद्ध की तस्वीर बदल दी थी। इस युद्ध में चौथी गढ़वाल के तीन अफ़सर, चार जेसीओ, 147 सैनिक और 7 असैनिकों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर देशभक्ति में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। जो आज भी हमारा मस्तक ऊँचा किए हुए है। नूरानांग की लड़ाई में महावीर चक्र विजेता शहीद रायफलमेन जसवंत सिंह व चौथी गढ़वाल ने चीन के इरादों को धूल में मिला दिया। इस एतिहासिक युद्ध में चौथी गढ़वाल को बैटल आँनर नूरानांग की मानद उपाधि मिली। ग़ौरतलब है कि कर्नल अजय कोठियाल भी चौथी गढ़वाल से हैं और उन्हें कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और विशिष्ट सेवा मेडल हासिल हुआ है। यूथ फ़ाउंडेशन कर्नल अजय कोठियाल की एक दूरदर्शी सोच है, जो युवाओं को देश सेवा में जाने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित करती है। इस समारोह में कर्नल (रि) वीएस नेगी, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, सूबेदार मेजर तेजपाल सिंह नेगी, गंगोत्री से स्वामी सुन्दरा नंद, कर्नल (रि) आईपी सिंह, ओनरेरी कैप्टन नंदन सिंह रावत, ओनरेरी कैप्टन चौधरी विक्रम सिंह, महिपाल सिंह बुटोला, हवलदार मोहन सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave A Comment