राजभवन परिसर में राष्ट्रपति ने लगाया चंदन का पौधा
देहरादून। देहरादून से केदारनाथ के लिए रवाना होने से पहले राजभवन परिसर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चंदन का पौधा लगाया। राष्ट्रपति की धर्मपत्नी एवं राष्ट्र की प्रथम महिला सविता ने भी चंदन का पौधा लगाया। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल डा कृष्ण कांत पाल एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित रहे। खबरें और … देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एन.डी.तिवारी के परिजनों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना…
समाधान पोर्टल के शिकायतों का समाधान कब…
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पिछले दिनों डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम भवन, सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल के विस्तारीकरण के तहत 24 घंटे टोल फ्री नम्बर 1905 का शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायत, सुझाव दर्ज करा सकते हैं। जिस पर, सम्बन्धित विभाग 10 दिन में अपनी फीडबैक देगा, जो कि एक सराहनीय पहल है, लेकिन, उपरोक्त नंबर पर दर्ज करवायी गयी शिकायतों के 10 दिन बाद बाद भी किसी भी प्रकार की जमीनी कार्यवाही नजर ना आने पर देवभूमि जनसेवा समिति के पदाधिकारियों, राजेन्द्र सिंह नेगी, नरेश अग्रवाल और कमलेश…
नगर निगम में 67 गांवों को जोड़ने का हुआ विरोध
देहरादून। हमारा उत्तरजन मंच (हम) द्वारा हिंदी भवन में नगर निगम की सीमा विस्तार के मायने विषय पे एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे देहरादून के कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हम के अध्यक्ष रणबीर चैधरी ने अपनी बात रखते हुए बताया कि किस प्रकार सरकार षड़यंत्र के तहत देहरादून के गांवों की जमीनों को खुर्द-बुर्द करने की तैयारी में जुटी हुई है। अभी तक गांवों में बाहर का कोई भी व्यक्ति 250 वर्ग मीटर से ज्यादा कृषि भूमि क्रय नही कर सकता जबकि नगर निगम में आने के बाद बाहर का कोई भी व्यक्ति…
बादलो की गरज के साथ सरकार के खिलाफ गरजे ग्राम प्रधान
देहरादून। प्रदेश प्रधान संगठन ने अपनी मांगों को लेकर बारिश के बीच में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि एक अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू किया जायेगा। ग्रामप्रधान परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरवीर परमार के नेतृत्व में इकट्ठा हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री अरविन्द पांडे ने 30 सितम्बर तक का समय दिया है, इस बीच मांगों का निस्तारण नहीं हो पाया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। उनका कहना है कि 14वें वित्त की धनराशि में की गई कटौती को तत्काल प्रभाव…
दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे उत्तराखंड
देहरादून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। राष्ट्रपति बनने के बाद उनका देवभूमि का यह पहला दौरा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल डाॅ.कृष्ण कांत पाल व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया। भारतीय सेना द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। भारी बारिश के बीच महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार हरकी पैड़ी पहुंचे। वहां ब्रह्मकुंड पर श्रीगंगा सभा के 11 पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन कराया। इस दौरान राज्यपाल डॉक्टर केके पॉल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। शनिवार दोपहर राष्ट्रपति रामनाथ…
भारी बरसात के चलते छः लिंक मार्ग हुए बंद
रुद्रप्रयाग। जिले में दो दिनों से हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश है कि थमने का नाम नहीं ले रही है। केदारघाटी में जोरदार बारिश जारी है, जिससे आपदा प्रभावित लोगों के माथे पर चिंता की लकीरे पड़ने लगी है। वहीं भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में बंद हो गया है। फिलहाल व्यवस्था के तौर पर वैकल्पिक मार्ग छांतीखाल मार्ग से आवाजाही की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले छः लिंक मार्ग बंद पड़े हुए हैं, जिस कारण ग्रामीण जनता को मीलों का सफर पैदल तय करना…
सेना के जवानो ने चलाया स्वच्छता अभियान
रुद्रप्रयाग। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत व्यापक जन जागरूकता एवं सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नगर पंचायत, सेना एवं आम नागरिकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत रामलीला मैदान से मंदाकिनी नदी तट के किनारों पर सफाई अभियान चलाते हुए कूड़ा एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री ने कहा कि स्वच्छता में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। लोगों से अपील की जायेगी कि अपने आस-पास सफाई बनाये रखें और कूड़े को यत्र-तत्र न फैंकते हुए एक जगह पर रखें। जिससे गंदगी…
“सरकार” ने 13 विभागों को पूर्व से सृजित विभागों में किया समायोजित
देहरादून | सचिवालय प्रशासन द्वारा 4 मार्च, 2014 को बनाये गये 14 नये विभागों में 13 विभागों (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को छोड़कर) को पूर्व से सृजित विभागों में समायोजित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन आनन्द बर्द्धन ने बताया कि सीमा क्षेत्र विकास विभाग, प्रक्षेत्र विकास एवं प्रबंधन विभाग, ग्राम्य तालाब विकास विभाग को समाप्त कर ग्राम्य विकास विभाग में मिला दिया गया है। प्रमुख सचिव ने बताया कि इसी तरह से पिछडा क्षेत्र विकास विभाग को पंचायती राज विभाग, ग्रामीण सडकें एवं ड्रेनेज विभाग को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग, तीर्थाटन प्रबंधन एवं…
बढ़ती महंगाई के खिलाफ “आप” का प्रदर्शन कार्यकर्ता
देहरादून | आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी किये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने पेट्रो पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल प्रभाव से वापस लिये जाने की मांग की। पार्टी के कार्यकर्ता एस्ले हाॅल चैक पर इकट्ठा हुए और वहां पर उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी किये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि तीन वर्ष पूर्व केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बनी थी, उन्होंने अपने घोषणा…
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रति जन जागरूकता फैलाने की जरूरत
देहरादून। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्या शारदा त्रिपाठी ने कहा है कि बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोग बना हुआ है और अब तक कई मामलों का निस्तारण भी किया गया है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज आयोग के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है और इसके लिए व्यापक स्तर पर कार्य किये जा रहे है। उनका कहना है कि जिस प्रकार से स्कूलों में बच्चों के साथ मारपीट, स्कूल से जबरदस्ती निकाल देना सहित अनेकों ऐसे मामले है जिन पर आयोग सुनवाई…






























