Breaking News:

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026

शहरी पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन की दिशा में युवाओं की पहल, जानिए खबर -

Sunday, June 14, 2026

CANON C50 कैमरे की सभी नई तकनीक की जानकारी दी गयी -

Sunday, June 14, 2026



बढ़ती महंगाई के खिलाफ “आप” का प्रदर्शन कार्यकर्ता

AAP

देहरादून | आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी किये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने पेट्रो पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल प्रभाव से वापस लिये जाने की मांग की। पार्टी के कार्यकर्ता एस्ले हाॅल चैक पर इकट्ठा हुए और वहां पर उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी किये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि तीन वर्ष पूर्व केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बनी थी, उन्होंने अपने घोषणा पत्र के माध्यम से जनता को बडे बडे सपने दिखाये थे परन्तु तीन साल में केन्द्र सरकार पूरी तरह से असफल रही है। उनका कहना है कि देश का किसान जो कि अन्नदाता है और कर्ज के तले दबकर आत्महत्या कर रहे है। नवयुवक जो की देश की 65 प्रतिशत आबादी है रोजगार के लिए दर दर भटक रहा है और प्रतिवर्ष दो करोड युवाओं को रोजगार देने का वायदा भी ठंडे बस्ते में चला गया। महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लग गया है और यहां तक की अब तो स्कूली बच्चे भी सुरक्षित नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम घट रहे है और हमारे देश में वर्ष 2014 के बाद इस सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढाकर आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। उनका कहना है कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर इस बेतहाशा बढोत्तरी का विरोध करती है और जल्द ही इस बढोत्तरी को वापस नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शनों को जारी रखा जायेगा और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जायेगा। उनका कहना है कि 30 सितम्बर को महंगाई का रावण जलाकर विरोध प्रदर्शन का समापन किया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में श्याम बाबू पांडेय ,राजेश बहुगुणा, उमा सिसोदिया, सोमेश बुड़ाकोटी विशाल चैधरी, उपमा अग्रवाल, विरेन्द्र पोखरियाल, अशोक सेमवाल, शैलेश तिवारी, सुधीर पंत, धर्मेन्द्र, पूजा चैहान, श्याम लाल नाथ, जे सी मिश्रा, अजय शर्मा, अनुराग मित्तल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Leave A Comment