उत्तराखंड : सीएम ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी कोविंद का किया स्वागत
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट, देहरादून पर राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री आवास न्यू कैन्ट रोड स्थित जनता मिलन हाॅल में मंत्रिमण्डल के सदस्यों की उपस्थिति में राष्ट्रपति प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कोविंद को अंगवस्त्र, गंगा जल, तथा पुस्तक भेंट कर सम्मानित भी किया।
100 दिन : त्रिवेन्द्र सरकार और विकास
देहरादून | 18 मार्च, 2017 को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कार्यभार संभाला। राज्य गठन के बाद विधान सभा चुनाव में पहली बार किसी पार्टी को इतना प्रचंड बहुमत मिला है। प्रचंड बहुमत मिलने पर सरकार से जनता की अपेक्षाएं अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में जनता की अपेक्षाओं और राज्य के विकास के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार करना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता बन जाती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र के नेतृत्व में आज वर्तमान राज्य सरकार 100 दिन पूरे कर रही है। इन 100 दिन में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य सरकार…
अत्याधुनिक टेक्नाॅलाॅजी से महिलाओं को अनचाहे बालों से मिलेगी छुटकारा
देहरादून। इन्फाईनाईट स्किन साॅल्यूशंस क्लीनिक देहरादून ने महिलाओं को अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने को अत्याधुनिक टेक्नाॅलाॅजी पेश की है। इस टेक्नाॅलाॅजी का नाम सोप्रानो आईस प्लेटिनम बाय अल्मा लेसर्स है। इसका अनावरण डाॅ. अर्चना वर्मा, गायनेकोलाॅजी एवं आॅब्सटीटिकक्स विशेषज्ञ; डाॅ. अशोक कटारिया, डर्मेटोलाॅजिस्ट, काॅस्मेटोलाॅजिस्ट एवं लेसर स्पेशियलिस्ट तथा श्री सौमेन दत्ता, एमडी, अल्मा लेसर्स इंडिया व सार्क आॅपरेशंस ने किया। शरीर के बाल प्राकृतिक घटना हैं। महिला और पुरुषों को शरीर के कुछ विशेष हिस्सों पर बाल होते हैं। यद्यपि शरीर के बालों की मात्रा (ज्यादा या कम), बालों का प्रकार (पतले या मोटे/हल्के व गहरे) हर व्यक्ति में…
स्मार्ट सिटी की कामयाबी में शहरवासियों की भागीदारी महत्वपूर्णः अनूप नौटियाल
देहरादून। केंद्र सरकार की स्मार्ट शहरों की नई सूची में देहरादून के शामिल किए जाने पर समाज सेवी अनूप नौटियाल ने हर्ष जताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि इस परियोजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया को बिना देर किए शुरू कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने जोेर देकर कहा है कि परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए शहरवासियों की भागीदारी बेहद अहम् है। स्मार्ट सिटी परियोजना में देहरादून को शामिल किए जाने पर अनूप नौटियाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार के साथ इस उपलब्धि के लिए अपना अमूल्य योगदान देने वाले शहरवासी, नगरनिगम, शहरी विकास विभाग,…
स्मार्ट सिटी का देहरादून को मिला तोहफा
केंद्र सरकार उत्तराखंड में भाजपा सरकार के सौ दिन पूरे होने पर स्मार्ट सिटी का तोहफा दे ही दिया। आज इसकी घोषणा भी कर दी गई। यहां विदित यह है कि स्मार्ट सिटी चयन के पहले तीन चरण में देहरादून अपनी जगह नहीं बना पाया था। देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहे थे। इसके लिए सरकार ने पहले चरण में जिस योजना का खाका बनाकर केंद्र को भेजा, उस पर सरकार ने चाय बागान की जमीन पर ग्रीनफील्ड का विकल्प अपनाया। स्थिति यह बनी की स्मार्ट सिटी के टॉप 20 शहरों में नाम…
स्मार्ट सिटी लिस्ट में दून के नाम आने का स्वागत: मैड
देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ए डिफ्फेरेंस बाय बीइंग दी डिफ्फेरेंस (मैड) संस्था ने देहरादून के स्मार्ट सिटी की सूची में आने का स्वागत किया है। गौरतलब है कि मैड संगठन विगत कई महीनों से स्मार्ट सिटी की जद्दोजहद में लगा रहा है और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को एक विस्तृत प्रस्तुति इस संबंध में तब दी थी जब चाय बागान की भूमि पर ऐसा निर्माण कार्य चिन्हित किया गया था। उसके बाद भी लगातार मैड ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को यही सुझाव दिया है कि वह अपना प्लान राष्ट्रीय पर्यावरण अभियंत्रिका अनुसंधान संसथान (नीरी), नागपुर…
उत्तराखंड: अब नहीं होगी बंदियों की सजा माफी आसान
उत्तराखंड शासन ने सिद्धदोष बंदियों की सजा माफी को लेकर अब सख्त प्रावधान किए हैं। दया याचिकाओं के निस्तारण के लिए सजा माफी को लेकर एक समिति का गठन किया गया है। प्रमुख सचिव गृह अथवा कारागार की अध्यक्षता में बनने वाली यह समिति याचिकाओं का अध्ययन कर संस्तुति मुख्यमंत्री को सौंपेगी। विदित हो की प्रदेश में सजा माफी के लिए अभी तक बने प्रावधान काफी लचीले थे। इसका फायदा लेकर हत्या के आरोप में सिद्ध दोष बंदी तक अपनी सजा माफ करा चुके हैं। इसे देखते हुए शासन ने अब सिद्ध दोष बंदियों की सजा माफी के लिए जारी…
उत्तर प्रदेश शिफ्ट हो सकता है उत्तराखंड NIT
उत्तराखंड के इकलौते नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (NIT) के यूपी शिफ्ट होने का खतरा है। एचआरडी मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड सरकार से एनआईटी के स्थायी कैंपस के लिए जमीन नहीं मिल रही है। साथ ही देरी होने की वजह से उस एनआईटी को यूपी शिफ्ट करने का दबाव भी बन रहा है। हालांकि, उत्तराखंड सरकार ने पहले स्थायी कैंपस के लिए जमीन मुहैया कराई है। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक यह जमीन कंस्ट्रक्शन लायक नहीं है। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि मानव संसाधन मंत्रालय की तरफ से उन्हें नहीं बताया गया कि दूसरी जमीन…
उत्तराखण्ड में देश का पहला कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय का क्षेत्रीय कार्यालय खुलेगा
भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय का क्षेत्रीय कार्यालय उत्तराखण्ड में खोला जायेगा। यह पहला अवसर होगा जब मंत्रालय का क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली से बाहर देश के किसी राज्य में खोला जायेगा। यह जानकारी भारत सरकार के सचिव डाॅ.के.पी.कृष्णन ने बुधवार को सचिवालय में भारत सरकार, राज्य सरकार एवं टाटा ट्रस्ट के अधिकारियों की कौशल विकास पर आयोजित एक बैठक में दी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कर रहे थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने भारत सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए स्थान…
सीएम रावत ने जनता की सुनी शिकायते व समस्याएं
सीएम आवास में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों व समस्याओं को सुना। बहुत सी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनता मिलन कार्यक्रम में 200 के करीब लोगों की शिकायतों को दर्ज किया गया और मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादियों से उनकी बात को गम्भीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब नहीं होना चाहिए। समस्या के निस्तारित होने की सूचना संबंधित व्यक्ति…






























