Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



सीएम रावत ने जनता की सुनी शिकायते व समस्याएं

uk-cm

सीएम आवास में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों व समस्याओं को सुना। बहुत सी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनता मिलन कार्यक्रम में 200 के करीब लोगों की शिकायतों को दर्ज किया गया और मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादियों से उनकी बात को गम्भीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब नहीं होना चाहिए। समस्या के निस्तारित होने की सूचना संबंधित व्यक्ति को दी जानी चाहिए। सीएम कैम्प कार्यालय के जनता दर्शन हाॅल में आम जन की शिकायतों व समस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में तय समय के अनुसार मुख्यमंत्री रावत ने निर्धारित समय पर पहुंचे और पूरे समय लोगों की समस्याओं को सुना। फरियादियों की अधिक संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री रावत राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद दुबारा जनता मिलन कार्यक्रम में आए और लोगों से मिले। उल्लेखनीय है कि जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लगभग 40 आर्थिक सहायता के प्रकरण रखे गए। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने गुण दोष के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। ऐसे आर्थिक सहायता के प्रकरण जो चिकित्सा उपचार से संबंधित है, उनके साथ मेडिकल बिल तथा चिकित्सा उपचार संबंधित प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लगाने होंगे। कार्यक्रम में अनुरोध किया गया कि चिकित्सा प्रकरण जो मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत निपटाए जा सकते हैं, उन्हें संबंधित विभाग में प्रेषित किया जाए। कार्यक्रम में रोशनी देवी तथा राकेश सिंह द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित, सौरभ सिंह राणा तथा सुशील देवी द्वारा लोक निर्माण विभाग से संबंधित प्रकरण रखे गए। जनता दर्शन में प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, डा. उमाकांत पंवार, सचिव अमित नेगी, राधिका झा, आयुक्त गढ़वाल विनोद शर्मा सहित शासन व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Comment