एयर इंडिया की देहरादून से लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू
देहरादून | देहरादून से लखनऊ के लिए हवाई सेवाओं को आज से शुरू कर दिया गया हैं। आज से इन दोनों शहरों के लिए नियमित उड़ान शुरू कर दी गई है। हालांकि, लखनऊ से यह फ्लाइट दो घंटा विलंब से देहरादून के लिए रवाना हुई। सुबह करीब 10:00 बजे लखनऊ से एयर इंडिया के विमान ने देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। इसके बाद 11:30 बजे एयरपोर्ट पर जहाज रनवे पर उतरा। करीब पंद्रह मिनट बाद यह जहाज लखनऊ की सवारियां लेकर रवना हुआ। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट लखनऊ से…
पूरे राज्य में तीन हजार से ज्यादा ग्राम प्रधानों ने दिया इस्तीफा
देहरादून: ग्राम पंचायत विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भर में ग्राम प्रधान संगठन राज्य सरकार के विरोध में उतर आए हैं। पूरे राज्य में तीन हजार से ज्यादा ग्राम प्रधानों ने सामूहिक रूप से त्याग-पत्र देकर अपना रोष व्यक्त किया है। प्रधानों का कहना है कि सरकार सुनियोजित तरीके से ग्राम पंचायतों के अधिकारों पर अतिक्रमण करने में लगी है। जानकारी अनुसार रुद्रप्रयाग, ३०० ,उत्तरकाशी, ३५० , चमोली, १६० टिहरी, ४८८ ,हरिद्वार, ३०८ ,ऊधमसिंह नगर, १८०, पिथौरागढ़, 85, नैनीताल, ५११ ,अल्मोड़ा, ५१२ ,चंपावत, ३६ ग्राम प्राधानो ने इस्तीफा दे चुके है |
12 जुलाई को पेट्रोल पंपों पर रहेंगे ताले, होगी परेशानी
देहरादून | ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल-डीजल के प्रतिदिन बदले जा रहे मूल्य का नुकसान कंपनी द्वारा वहन करने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल का निर्णय लिया है। इस कड़ी में एसोसिएशन 12 जुलाई को न ही पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करेगा और न ही बिक्री करेगा। ऐसे स्थिति में हड़ताल होती है तो उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। एसोसिएशन से संबद्ध गढ़वाल मंडल पेट्रोल डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन द्वारा कहा गया की दाम बढ़ने-घटने का नुकसान कंपनी द्वारा वहन किए जाने, भाव…
सरकार ने केदारनाथ आपदा प्रभावितों के ऋण का ब्याज किया माफ
केदारनाथ आपदा प्रभावितों व पिथौरागढ़ में आत्महत्या करने वाले किसान के ऋण का ब्याज सहकारिता मंत्रालय ने माफ करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट योजना बनाई है। इसमें ऋण के तहत लिए गए मूलधन को वापस करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। ऋणदाताओं को तीन साल के भीतर स्वयं ऋण की किश्त तय करते हुए मूलधन वापस करने की सुविधा दी गई है। विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि केदारनाथ में आई आपदा के दौरान कुछ मकान बहे थे। इन…
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एकता बिष्ट एवं मानसी जोशी को दी बधाई
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिला क्रिकेट विश्वकप में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अल्मोड़ा निवासी एकता बिष्ट एवं उत्तरकाशी निवासी मानसी जोशी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की दोेनो बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने एकता बिष्ट की माता तारा बिष्ट एवं मानसी जोशी की माता शांति जोशी से फोन पर बात कर उनकी बेटियों द्वारा किये गये शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री को एकता बिष्ट की माता जी ने बताया…
सीएम ने उत्तराखण्ड कैडर के आई.ए.एस., आई.पी.एस. एवं आई.एफ.एस. अधिकारियों के साथ की बैठक
नई दिल्ली | सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति में उत्तराखण्ड कैडर के आई.ए.एस., आई.पी.एस. एवं आई.एफ.एस. अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने अधिकारियों से राज्यहित से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उक्त बैठक में आई.ए.एस. अनुप बधावन, उत्पल कुमार सिंह,एस. सन्धु, डाॅ.राकेश कुमार, आर.के.सुधांशु, नितेश झा, आई.पी.एस. एस.के.भगत, वी.मुरूगेशन, आई.एफ.एस. डाॅ.रेखा पाई, ज्योतसना सितलिंग, नरेश कुमार, निशान्त वर्मा, उत्तराखण्ड के अपर मुख्य सचिव मा.मुख्यमंत्री/मुख्य स्थानिक आयुक्त ओमप्रकाश एवं अपर स्थानिक आयुक्त डाॅ.मृत्युंजय कुमार उपस्थित थे।
समूचे उत्तराखंड में गायक नरेंद्र सिंह नेगी के शीघ्र स्वस्थ होने की हो रही दुआ
देहरादून: विदित हो की उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को बुधवार को हृदयघात पड़ने के कारण सीएमआई अस्पताल ले जाया गया। देर रात हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात तक उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। सुबह उनकी हालत में कुछ आंशिक सुधार बताया गया। लोकगायक नरेंद्र सिंह के बेटे कविलाश नेगी ने बताया कि उनके पिता की तबीयत में अब लगभग 15 से बीस फीसद सुधार है। डाक्टरों ने बताया है कि उन्हें अभी तीन दिन और देखरेख में रखा जाएगा। अस्पताल प्रशासन के के अनुसार उन्हें जीवन रक्षा…
तम्बाकू निषेध अभियान को मिलेगी धार
देहरादून: आज का युवा ही देश का भविष्य है। युवाओं में जनजागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। युवाओं में तम्बाकू के दुष्परिणामों के प्रचार प्रसार के लिए शैक्षिक संस्थाओं के आस-पास साईन बोर्ड लगाये जाए। राज्य एवं जनपद स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर कमेटी द्वारा साईबर थानों को राज्य स्तर पर 75,000 रूपये की धनराशि एवं जनपद स्तर पर 50,000 रूपये की धनराशि देकर सम्मानित भी किया जायेगा। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ओमप्रकाश ने सचिवालय स्थित अपने कार्यालय सभागार में सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद(विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम के प्रभावी…
पूर्व सैनिको ने की आजम के बयान की निंदा
हल्द्वानी : जिला पूर्व सैनिक की विशेष बैठक बुधवार को कर्नल बंशीधर कांडपाल की अध्यक्षता में हुई। रिटायर्ड मेजर जनरल आइजेएस बोरा समेत सभी पूर्व सैनिकों ने रामपुर विधायक आजम खान के बयान की निंदा की। कहा कि ऐसे नेताओं को सपा पार्टी प्रमुख को शीघ्र निकाल देना चाहिए। ऐसे लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए बयान देते हैं। उनके ऊपर देशद्रोह एंव मानहानि का मुकदमा न्यायालय को स्वत: संज्ञान लेकर चलाना चाहिए। सलाखों के पीछे भेज देना चाहिए। बैठक में एलके रावल, कैप्टन जीबी जोशी, जेएस भाकुनी, एसएम पितांबर आदि मौजूद रहे।
न्यूयार्क में स्वामी चिदानंद सरस्वती हुए सम्मानित
ऋषिकेश | परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज व जीवा की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती को अमेरिकन यहूदी कमेटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जाने वाली उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। न्यूयार्क स्थित अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में अंतर्धार्मिक एवं अंतर्समूह संबंध पर आयोजित कार्यक्रम में अमेरिकन यहूदी कमेटी (एजेसी) के निदेशक रबाई नोम ई मारन्स ने स्वामी चिदानंद सरस्वती व साध्वी भगवती के हिंदू एवं यहूदी समुदाय के बीच सद्भावना एवं भाईचारे की भावना विकसित करने के प्रयास की प्रशंसा की। एजीसी के सदस्यों ने अपनी भारत यात्रा के दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती की…






























