Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



पुत्री की खोज को लेकर यहां-वहां भटक रहा पीड़ित पिता

uk

रुद्रप्रयाग। डेढ़ माह से एक पिता अपनी विवाहिता पुत्री की ढूंढ-खोज को लेकर यहां-वहां ठोकरें खा रहा है। तीन माह पूर्व ही उसकी बालिका की शादी हुई और बीस मई को वह ससुराल से लापता चल रही है। ससुराल पक्ष की ओर से गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाने के वजाय मायके पक्ष को नोटिस भेजा गया है और विवाहिता को वापस आने को कहा गया है, जबकि विवाहिता का कोई अता-पता ही नहीं है। ऐसे में पीड़ित पिता न्याय की मांग को लेकर दर-दर भटक रहा है। दरअसल, बच्छणस्यूं पट्टी के गांव दानकोट निवासी राजू लाल की पुत्री मनीषा उम्र 18 का विवाह बंजर गली कालीढाल ऋषिकेश निवासी अमित कुमार पुत्र शिव लाल के साथ तीन माह पूर्व 24 मार्च को हुआ था। यह रिश्ता गांव के ही रहने वाले सोहन लाल ने करवाया था और दोनों पक्षों में रजामंदी होने के बाद विवाह संपंन हुआ। सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था और मायके पक्ष से विवाहिता के पिता राजू लाल का भी ससुराल में आना-जाना लगा रहता था, लेकिन बीस मई की सुबह अचानक मनीषा घर से लापता हो गई, जिसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से यह सूचना विवाहिता के पिता को दी गई और लड़की के पिता ने फोन से पूरी जानकारी ली। उन्होंने बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाने को कहा, लेकिन ससुराल पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाने के बजाय लड़की के पिता को दोषी ठहराते हुए लड़की के मायके जाने की बात कही। जब पीड़ित राजू लाल ने बताया कि लड़की अपने मायके नहीं आई है तो फिर भी ससुराल पक्ष की ओर से कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि विवाहिता के नाम नोटिस जारी कर लड़की के घर भेजा गया, जो आज तक पीड़ित राजू लाल को नहीं मिला है। पीड़ित राजू लाल ने बताया कि शादी के समय ससुराल पक्ष की ओर से कोई भी डिमांड नहीं रखी गई, लेकिन अचानक से लड़की कहां गायब हो गई यह समझ नहीं आ रहा है। ससुराल पक्ष को फोन करने पर गाली-गलौच की जा रही है और फोन ना करने की धमकी भी दी जा रही है। ऐसे में समझा नहीं आ रहा है कि क्या करूं। घर में खाने के लिए अन्न का एक दाना भी नहीं है। किसी तरह मांगकर जीवन चला रहा हूं। घर में एक बालक है, जिसकी शादी हो रखी है। बेरोजगार होने के कारण समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। यहां तक कि ऋषिकेश जाने के लिए भी पैंसे नहीं है। गरीबी का फायदा उठाकर ससुराल पक्ष की ओर से नाजायज परेशान किया जा रहा है।

 

पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की गुहार

रुद्रप्रयाग। पीड़ित राजू लाल ने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को पत्र सौंपकर मामले की जांच पुलिस से करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बालिका मनीषा की शादी तीन माह अमित कुमार पुत्र शिव लाल निवासी बंजर गली कालीढाल ऋषिकेश के साथ हुई थी। विवाह भी ऋषिकेश में किया गया था और गांव का सोहन लाल जो वर्तमान में ऋषिकेश रहता है, वह रिश्ता लेकर आया था। बात बनने के बाद शादी की गई। बीस मई की सुबह मेरी बालिका ससुराल से अचानक गायब हो गई। यह सूचना ससुराल पक्ष से दी गई। इसके बाद मैंने ससुराल पक्ष से ऋषिकेश थाना में रिपोर्ट लिखवाने को कहा, मगर उन्होंने नोटिस भेजे जाने की बात कही, जबकि थाने में कईं भी गुमशुदगी दर्ज नहीं करवाई गई। ऐसे में मुझे शक होने लगा और मैंने उनसे बार-बार पूछने की कोशिश की, लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित राजू लाल ने बताया कि बालिका की उम्र अभी 18 साल की है और उन्हें डर इस बात का भी है कि ससुराल पक्ष की ओर से कईं उनकी बेटी को बेचा गया है या फिर मार दिया गया है। उन्होंने बेटी मनीषा की ढूंढखोज के लिए पुलिस को जांच सौंपने की मांग की, जिससे जल्द से जल्द मामले का खुलासा हो सके। वहीं, ससुराल पक्ष से लड़के के पिता शिव लाल का कहना है कि बिना बताये बीस मई को मनीषा अपने मायके चली गई थी, जिसके बाद इसकी सूचना मायके पक्ष को दी गई और कईं बार लड़की को लेने के लिए ग्राम दानकोट भी गये। मगर लड़की से मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद वकील के माध्यम से नोटिस भेजा गया और बेटे अमित कुमार के साथ रहने के लिए कहा गया। उन्होंने मायके पक्ष पर आरोप लगाया कि पैंसो के लालच में लड़की के पिता ऐसा कर रहे हैं।

 

 

Leave A Comment