Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



दीक्षांत समारोह में पेट्रोलियम विवि की नेहा मेहरा समेत छह को मिला गोल्ड मेडल

UPES

देहरादून। यूनिवर्सिटी आफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज के 15वें दीक्षांत समारोह में नेहा मेहरा समेत छह लोगों को स्वर्ण पदक मिला, जबकि 59 लोगों को रजत पदक दिया गया। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान कीं। इस दौरान राज्यपाल डा. केके पॉल और मुख्घ्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी आफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज का 15वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नेहा मेहरा, अश्विन, मोहित अग्रवाल, प्रशंशा रस्तोगी, साइना कोहली और श्वेता सिंह को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों, प्राचीन ज्ञान, संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। हमें अपनी जड़ों पर विचार करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि दीक्षांत समारोहों के अवसर पर पहने जाने के लिए ऐसा परिधान विकसित किया जाए जिसमें भारतीयता की झलक मिले। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में गाउन पहनने से विनम्रतापूर्वक मना कर दिया था। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारी युवा पीढ़ी सशक्त भारत का आधार है। हमारे यहां उच्च शिक्षा में नामांकन की दर 25.53 प्रतिशत है जबकि अमेरिका में यह दर 39 प्रतिशत है। भारत के संदर्भ में इसे बढ़ाए जाने की जरूरत है। नई पीढ़ी भारत के विकास में भागीदार बने। हनुमान जी का उदाहरण देते हुए कहा कि हनुमानजी कहते थे कि प्रभु राम का काम किए बिना विश्राम नहीं कर सकते। यही भावना हमें राष्ट्र के काम के लिए रखनी चाहिए। यूथ हमारी ताकत हैं। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भारत, सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है। पूरी दुनियां में स्किल्ड मेनपावर की भारी मांग है। हमारे युवाओं कोे इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा स्किल डेवलपमेंट, रोजगार सृजन, रिसर्च डेवलपमेंट के लिए प्रभावी पहल की गई हैं। कार्यक्रम को उत्तराखंड के राज्यपाल डाॅ. कृष्णकांत पाल, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत, यूनिवर्सिटी के चांसलर डाॅ.एस.जे. चोपड़ा, कुलपति डाॅ. हरि होवाड़, अध्यक्ष उत्पल घोष सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave A Comment