Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा को कांग्रेस पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

vijay_bahuguna

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा को आज कांग्रेस पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है | कांग्रेस पार्टी द्वारा साकेत बहुगुणा को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल गुप्ता को भी पार्टी द्वारा बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अनिल गुप्‍ता पर बागी मंत्री हरक सिंह रावत संग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। इधर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत को पार्टी से निकाले जाने के पीछे विजय बहुगुणा के बागी तेवरों को जिम्मेदार माना जा रहा…

Read More

पार्टी के साथ-साथ पूरी मातृ शक्ति के साथ किया दगाः बिष्ट

cng

रामनगर। बीते दिनो कांग्रेस के 9 बागी विधायकों द्वारा सरकार गिराने की कोशिश को लेकर अब बागी विधायको के खिलाफ रोष बढ़ने लगा है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने रामनगर की विधायक अमृता रावत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये उनपर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुये आगामी विधानसभा चुनाव मे उन्हे करारा जबाब देने की चेतावनी दी है। नगरपालिका स्थित एक रेस्टोरेंट मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे बोलते हुये महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने कहा कि रामनगर क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक अमृता रावत को कार्यकर्ताओ व जनता ने जिता कर विधानसभा भेजा था लेकिन आज उन्होने पार्टी…

Read More

प्रजातंत्र की हत्या कर रहे हैं हरीश रावत: महाराज

bjp

देहरादून। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सतपाल महाराज ने हरीश रावत पर प्रजातंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। महाराज ने कहा कि आज हरीश रावत कह रहे हैं कि विजय बहुगुणा ने कांग्रेस छोड़ कर अच्छा नहीं किया परन्तु जब तिवारी जी की उत्तराखंड में सरकार थी तब रावत भी तो उसे हिलाते रहते थे वो क्या था क्या वो प्रंजातंत्र का अपमान नहीं था। दूसरी ओर जनता द्वारा चुने गये विधायक गणेश जोशी को मतदान से वंचित करना क्या यह प्रजातंत्र की अवेहलना नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश को हरीश रावत…

Read More

फरार चोर पुलिस के गिरफ्त में, जेवरात व एक लाख नकदी बरामद

pulis

रामनगर। बीते दिनों ग्राम कानिया मे दिन दिहाड़े हुई घर का ताला तोड़ कर चोरी के मामले मे पुलिस ने मामले मे फरार चल रहे दो चोरों को आज दबोचकर उनसे चोरी गये सभी जेवरात व 1 लाख रूपये की नगदी भी बरामद की है। मामले मे पुलिस दो चोरो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पकड़े गये एक आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1 तमंचा भी बरामद किया है तथा पूर्व मे इस मामले मे जेल मे बंद आफताब पर उत्तरप्रदंेश मे एक चोरी व एक चैन स्नेचिंग का मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस आफताब…

Read More

नौ में से छह बागी विधायक मेरे संपर्क मेंः किशोर

cgr

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि नौ में से छह बागी विधायक उनके संपर्क में है। किशोर ने कहा कि सरकार को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सारा काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारे पर किया गया है। विधायकों को पांच-पांच करोड़ रूपये और मंत्री पद का भी लालच दिया गया। कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस विधायक को मुख्यमंत्री बनाये जाने का भी लालच भाजपा ने दिया है। किशोर ने कहा कि कांग्रेस के बागी नौ विधायकों में…

Read More

महिला दौड में पाईन हाउस की नेहा ने पहले स्थान पर बाजी मारी

win

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान की एफ0आर0आई0 डीम्ड यूनिवर्सिटी की 15वीं खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे व तीसरे दिन में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला वर्ग की लाॅंग जम्प स्पर्धा में सेडलवुड हाउस की तारा ने पहला स्थान प्राप्त किया व दिव्या पाईन हाउस की दूसरे स्थान पर रही। इसी लाॅंग जम्प स्पर्धा के पुरूष वर्ग में साल हाउस के जिन्कु ने पहले स्थान में बाजी मारी जबकि पाईन हाउस के भरत दूसरे पायदान पर रहे। पुरूष वर्ग के डिसकस थ्रो में साल हाउस के ध्रुव ने पहला स्थान प्राप्त किया व पाईन हाउस के विनय दूसरे स्थान पर रहे।…

Read More

अपने सपने संस्था गरीब बच्चों को सीखा रही है कम्प्यूटर की शिक्षा

apne-sapne-ngo

अपने सपने संस्था द्वारा निर्धन बच्चों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का शुभारम्भ सुभाषनगर स्थित कार्यालय में किया गया। संस्था द्वारा ऐसे बच्चों के लिए प्रारम्भिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा का ज्ञान होना अति आवश्यक समझा। संस्था द्वारा एक दिवसीय महोल्ला सर्वे में निधर््न परिवार के बच्चों के माता-पिता से यह पूछा गया कि बच्चे कम्प्यूटर की शिक्षा प्रारम्भिक शिक्षा के साथ ग्रहण करते है तो उन्होंने कहा हम लोगों की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है कि बच्चों अलग से कम्प्यूटर की शिक्षा प्रदान करे। सर्वे में अधिकांश कहना यही था संस्था इस सर्वे के बाद इन बच्चों…

Read More

भाजपा विधायक गणेश जोशी गिरफ्तार ,14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे

bjp

देहरादून। भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस के घोड़े शक्तिमान की टांग टूटने के मामले में पुलिस ने मसूरी के भाजपा विधायक गणेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा उन्हें विकासनगर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में 31 मार्च तक जेल भेज दिया गया।पुलिस ने भाजपा विधायक गणेश जोशी को शुक्रवार सुबह 8.45 बजे सहारनपुर रोड स्थित वाइसराय होटल के बाहर से गिरफ्तार किया। एसपी सिटी अजय सिंह के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई। विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिसकर्मी बगैर वर्दी के पहुंचे और विधायक को वाइसराय…

Read More

मारुति सुजुकी रैली चैम्पियनशिप : कार्तिक और एस. शंकर आनंद रहे अव्वल

maruti-race

देहरादून। मारुति सुजुकी नेशनल सुपर लीग रैली चैम्पियनशिप 2016 के आज देहरादून में संपन्न हुए पहले राउंड के विजेता विटारा ब्रेजा ड्राइव करने वाले कार्तिक मारुति और उनका ड्राइवर एस. शंकर आनंद रहे। दूसरे स्थान पर मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा ड्राइव करने वाले जगमीत गिला और उनके को-ड्राइवर चंदन सेन जबकि सुजुकी एस-क्राॅस ड्राइव करने वाले सचिन सिंह और उनके को-ड्राइवर एम. प्रशांत को तीसरे स्थान पर रहे। यह रैली मारुति सुजुकी की नई लांच विटारा ब्रेजा के मोटर स्पोर्ट में कदम रखने का प्रमाण है। विटारा ब्रेजा ने उम्दा स्टाइल और दमदार इंजन के साथ उत्तराखंड रैली के कठिन-से-कठिन…

Read More

वाहन चोर गिरोह दबोचे गए, 10 बाईकें बरामद

vahan-chor

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने ग्राम शिमला बहादुर के एक खाली मकान में छापा मारकर वहां चोरी की दस मोटर साइकिलों के साथ अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया जबकि उनका एक साथी पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिये गये थे जिसके अनुपालन में क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत सायं मुखबिर से सूचना मिलने पर वह आवास विकास…

Read More