Breaking News:

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026



सतपाल प्रधानमंत्री से मिल टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन बनवाने की मांग

BJP

नई दिल्ली/देहरादून। सदस्य भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सतपाल महाराज एवं अमृता रावत पूर्व काबीना मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उनसे टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन के निर्माण की मांग की। उन्होेंने उनसे यह भी कहा कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाईन का निर्माण भी शीघ्रता से करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाईन पर्यटन ही नहीं अपितु सामरिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। चीन से लगती सीमा पर सैनिकों को रसद एवं अन्य सामान की आपूर्ति के लिए भी यह लाईन महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से धार्मिक सर्किट भी बढ़ेगा। कश्मीर से कन्याकुमारी एवं कच्छ से…

Read More

अजय टम्टा ने भारतीय फैशन ज्‍वैलरी के नौवें संस्‍करण का शुभारंभ किया

ajay

भारत सरकार के केन्‍द्रीय वस्‍त्र राज्‍य मंत्री अजय टम्टा ने ग्रेटर नोएडा स्थित अत्‍याधुनिक इंडिया एक्‍सपो सेन्‍टर एंड मार्ट में एक रंगारंग समारोह के दौरान भारतीय फैशन ज्‍वैलरी एवं सहायक सामान शो 2016 (आईएफजेएएस 2016) के नौवें संस्‍करण का शुभारंभ किया। भारतीय फैशन ज्‍वैलरी एवं सहायक सामान शो 2016 का शुभारंभ करते हुए टम्‍टा ने कहा कि भारत में हस्‍तशिल्‍प का आगमन मुख्‍य रूप से कुटीर, सूक्ष्‍म, लघु एवं मझौले क्षेत्र (सेक्‍टर) से होता है। उन्‍होंने कहा कि हस्‍तशिल्‍प क्षेत्र गांवों, कस्‍बों एवं शहरों में महिलाओं और आर्थिक दृष्टि से समाज के कमजोर तबकों को पूर्णकालिक अथवा अंशकालिक आधार पर…

Read More

गांव-गरीब को जारी हुए बजट को भाजपा ने रोकने का किया प्रयास : सुरेन्द्र कुमार

surendra-uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि आज भाजपा का विधानसभा में जो आचरण रहा है, वह लोकतंत्र के विरुद्ध है तथा यह मर्यादाविहीन भी है। कुमार ने कहा कि भाजपा अपने को संविधान से तथा लोकतंत्र की मर्यादा से ऊपर समझती है, भाजपा का यह कार्य गांव-गरीब को जारी होने वाला बजट को रोकने का रहा है, भाजपा का गैरसैण में हुए दो विधानसभा सत्रों में भी यही आचरण रहा है, जो भाजपा की तानाशाही प्रवृति को दर्शाता है, यह उनका लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच पर बहस करने से कतराना भी है।

Read More

बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर जांच-सत्यापन कार्य 31 जुलाई हुई

radha-raturi

प्रमुख सचिव एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा निर्वाचक नामावलियों में सुधार हेतु राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली शुद्धिकरण (NERP) 2016 के अन्र्तगत 18 से 19 आयुवर्ग के युवा तथा अन्य छूटे हुये अर्ह नागरिकों के नाम एक अभियान के रूप में निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित करने के लिये नियत प्रारूपों पर दावें/आपत्तियाॅ प्राप्त करने तथा अन्य विभिन्न त्रुटियों को शुद्ध करने आदि के लिये बी0एल0ओ0 द्वारा दिनांक 01 से 20 जुलाई 2016 तक घर-घर जाकर जाँच सत्यापन का कार्य किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य के समस्त…

Read More

स्पीकर व डिप्टी स्पीकर नैतिकता के आधार पर दे इस्तीफा: नेता प्रतिपक्ष

BJP

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सीएम हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने को एससी, एसटी वर्ग का बड़ा रहनुमा बताने वाले मुख्यमंत्री द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति उपयोजना का बजट खर्च नहीं किया जा रहा है, यह बजट डंप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति उपयोजना के बजट को रोका नहीं जा सकता है, प्रदेश सरकार ने इसे रोककर अपराध किया है, उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि स्पीकर और डिप्टी स्पीकर…

Read More

जहां पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, वे थाने ही बंद कर देने चाहिएः डीजीपी

uk

देहरादून। राजधानी में बढ़ते अपराधों की संख्या को लेकर उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक एमए गणपति बेहद गंभीर नजर आए। उन्होंने यह तक कह डाला कि जहां पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, वे थाने ही बंद कर देने चाहिए। देहरादून में जमीन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को लेकर भी डीजीपी ने गहरी चिंता जताई है। जमीन सम्बन्धी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित विशेष शिविर में डीजीपी ने कहा कि यह बेहद शर्म की बात है कई थानों में पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। शिविर में शिकायतों का पंजीकरण किया गया। शिविर…

Read More

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र

cm-uk

लिए केमुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उत्तराखण्ड की चीनी मिलों के न्द्र सरकार से 200 करोड़ का साॅफ्ट लोन उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है। अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया है कि राज्य में 8 चीनी मिलें हैं जिनमें से 5 मिलें सार्वजनिक व सहकारी क्षेत्र की एवं 3 निजी क्षेत्र की हैं। राज्य में चीनी मिलों ने पिराई सीजन 2015-16 में कुल 28.37 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पिराई की और 2.73 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन किया गया। इस सीजन में गन्ना किसानों का कुल देय भुगतान रू0…

Read More

पब्लिक आॅपिनियन पर ही इंदिरा मार्केट होगी शिफ्ट

बीजापुर हाउस में मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में इंदिरा मार्केट के पुनर्विकास पर एम्पावर्ड गु्रप आॅफ मिनिस्टर्स की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने इसकी कार्ययोजना में सभी स्टेक होल्डर(प्रभावित दुकानदारों) की सहमति प्राप्त करने के साथ ही पब्लिक आॅपिनियन लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने उपाध्यक्ष एमडीडीए आर.मीनाक्षी सुन्दरम को निर्देश दिए कि प्रोजक्ट से पहले क्या स्थिति है और प्रोजेक्ट के बनने के बाद क्या स्थिति होगी, इसकी जानकारी विभिन्न माध्यमों से देहरादून की जनता को दें। अभी भी जिन दुकानदरों को कुछ संशय है, उनकी शंकाओं को दूर करने के लिए एक बार और वार्ता करें।…

Read More

मुख्यमंत्री हरीश रावत का फेसबुक पर लाईव कार्यक्रम

cm-fb

बीजापुर हाउस में मुख्यमंत्री हरीश रावत का फेसबुक पर ‘‘Q&A‘‘ लाईव कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से आॅनलाईन रहकर प्रश्नों के जवाब दिये। मुख्यमंत्री ने भी एक-एक कर लगभग 50 प्रश्नों के जवाब दिये। मुख्यमंत्री के अकाउंट पर सैंकडों फेसबुक यूजर ने कमेंट व इनबाक्स मैसेज द्वारा अपने सुझाव, शिकायतें व समस्याओं की जानकारी दी। फेसबुक पर ‘‘Q&A‘‘ लाईव कार्यक्रम में आलोक नेगी द्वारा प्रश्न पूछा गया कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा करायी जानी वाली परीक्षाओं के परीक्षाफल समय पर जारी नही किये जाते है। इसके लिए वार्षिक कैलेण्डर तैयार किया जाना चाहिए। प्रश्न…

Read More

कूड़ा फेंकना, थूकना अब पडेगा महँगा

kuda

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 500 रूपया, आंगनबाड़ी सहायिका के मानदेय में 250 तथा आंगनबाड़ी मिनी कार्यकत्रियों के मानदेय में 500 रूपये की वृद्धि का निर्णय लिया गया । भोजन माताओं का मानदेय 1500 रूपये से बढ़ाकर 2000 रूपये किये जाने का निर्णय। खोया पर 5 प्रतिशत टैक्स था जो अब कर मुक्त कर दिया गया है। ऐरो स्पोर्टस, हाॅट बैलून पर तीन वर्ष तक मनोरंजन कर से मुक्त करने, पैक्ड नमकिन पर कर 13.5 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किये जाने का निर्णय। साहसिक खेलो को बढ़ावा देने के लिए रीवर राफ्टिंग को…

Read More