Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



उत्तराखण्ड में योग हेतु अतिउत्तम वातावरण

yoga-uk

बीजापुर अतिथि गृह में हार्टफूलनैस संस्थान द्वारा आयोजित ‘‘ध्यान करना सिखे‘‘ (स्मंतद जव उमकपजंजपवद) ध्यान शिविर में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा वर्तमान में ध्यान के महत्व के बारे में बताते हुए ध्यान कैसे करें यह भी सिखाया गया। ध्यान शिविर को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि ध्यान एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति को शक्ति देती है। बाहरी तनाव से मुक्त करने के लिए ध्यान हमे मानसिक शक्ति एवं शारीरिक शक्ति देता है। उन्होने कहा कि योग का महत्व वर्तमान युग में काफी बढ़ गया है। राज्य सरकार भी…

Read More

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्यपाल ने की बैठक

uk

देहरादून। राज्यपाल डा० कृष्ण कांत पाल द्वारा, २२जून को राष्ट्रपति के उत्तराखण्ड में प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम व अल्प समय के लिए राजभवन में अवस्थान के दौरान उनकी सुरक्षा सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु आज ली गई बैठक में प्रत्येक स्तर पर पुख्ता बन्दोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी देहरादून एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा राज्यपाल को प्रशासन द्वारा की जा रही सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में सचिव राज्यपाल अरूण ढौंडियाल, जिलाधिकारी रविनाथ रमन, एस.एस.पी डा० सदानंद दाते, ए.डी.सी डा० वाई.एस.रावत, मेजर अनुज राठौर, एस.पी इंटैलीजैन्स सेंथिल अबुदई सहित…

Read More

महाराज मिले भाजपा अध्यक्ष से

BJP

देहरादून/नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सदस्य भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सतपाल महाराज ने आज भाजपा मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने अमित शाह को बताया कि हाल ही में वह माॅरिशस भ्रमण पर थे जहां उनकी मुलाकात वहां के प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ से हुई जिसमें उन्होंने उन्हें योग के महत्व और पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के अन्तयोदय के विषय में बताया जिससे प्रभावित हो कर वहां के प्रधानमंत्री ने अन्तर्राश्ट्रीय योग दिवस व पंडित दीन दयाल उपाध्याय पर डाक टिकट जारी करने का आश्वासन दिया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री महाराज ने कहा कि…

Read More

बजट को लेकर पुनः मोदी से गुहार

surendra-uk

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रेषित पत्र के माध्यम से उत्तराखण्ड के शेष बजट पर शीघ्र कार्यवाही का अनुरोध किया है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री रावत ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड विधानसभा में दिनांक 18 मार्च, 2016 को रू. 40422.20 करोड़ का आय-व्ययक तथा विनियोग विधेयक पारित हुआ जिसे राज्यपाल ने राष्ट्रपति जी को भेज दिया। इस मध्य दिनांक 28 मई, 2016 को भारत के राष्ट्रपति का अनुमोदन प्राप्त होने के अनुक्रम में उत्तराखण्ड विनियोग(लेखानुदान) अधिनियम, 2016 प्र्रख्यापित किया गया। इस अधिनियम के अन्तर्गत…

Read More

जौनपुर निवासी युवक का शव मिलने से सनसनी

jaunpur

रुद्रपुर। जगतपुरा मुहल्ले में किरायेदार के रूप में रहने वाले सिडकुल कर्मी का छत पर शव पाये जाने से सनसनी फैल गयी। भवन स्वामी की सूचना पर सिडकुल चैकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आवश्यक जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। ग्राम मझरीपट्टी जौनपुर उत्तर प्रदेश निवासी 23 वर्षीय मुन्नालाल यादव पुत्र ओमप्रकाश कुछ दिन पूर्व यहां आया था और अटरिया मंदिर के समीप मोहल्ला जगतपुरा में दोमंजिल पर कमरा लेकर किरायेदार के रूप में रहता था। मुन्ना सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में…

Read More

डी.पी.एल. आयोजन में किरण सिंह रहे अव्वल

DPL

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कैन्ट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में डी.पी.एल. चैम्पियनशिप-2016 के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि दूनवासियों की खेल भावना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन अच्छी पहल है, इससे देहरादून के साथ ही दूर-दराज क्षेत्रों के युवाओं को भी अवसर मिलता है। राज्य सरकार खेल अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम तैयार किये जा रहे है। इसके साथ ही युवा खेल प्रतिभाओं को खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जा रही…

Read More

नियो विज़न फाउंडेशन संस्था गरीब बच्चों को पढ़ाने के साथ साथ सिखा रही है गीत संगीत

pahal

देहरादून में सहारनपुर चौक स्थित शिवाजी धर्मशाला में गरीब बच्चों को शिक्षित करने का कार्य करने वाली नियो विज़न फाउंडेशन संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग , कापी किताबें , और खेल समाग्री में क्रिकेट किट , फ़ुटबाल , बैडमिंटन आदि वितरित किये | इस अवसर पर बच्चों को प्रसिद्ध संगीतकार अनुराग परमार (राजकिरण) द्वारा गीत संगीत की बारीकियां सिखाने के साथ साथ बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेणना युक्त संगीत भी सुनायें | संस्था अध्यक्ष गजेन्द्र रमोला ने इस अवसर पर कहा की बच्चे देश के भविष्य होते है इस लिए देश के भविष्य को अच्छे…

Read More

आग की लपटों के बीच बैठी साघ्वी को देखने उमड़ा लोगो का हजूम

ajab-gjab

हरिद्वार । देश में शांति और सौहार्द कायम करने की मांग को लेकर जूना अखाड़े की माता गंगा गिरी ने धूने में आसन लगाकर तपस्या शुरु कर दी है। धूने के चारों ओर आग प्रज्जवलित है। भीषण गर्मी में आग की लपटों के बीच बैठी साध्वी की तपस्या को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। साध्वी के पास जाने और बात करने की किसी को अनुमति नहीं है। ताकि उनकी साधना में कोई विघ्न न हो सके। पश्चिमी उत्तरप्रदेश के शामली जिले में कैराना से हो रहे हिंदू परिवारों के पलायन से दुखी एक साध्वी हरिद्वार में…

Read More

भाजपा अपनी करनी से बाज नहीं आ रही है : सुरेन्द्र कुमार

surendra-uk

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा नेता मुन्ना सिंह चैहान द्वारा दिये गये बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं द्वारा सबके सिखाने के बाद भी भाजपा नेता अपनी करनी से बाज नही आ रहे है। कुमार ने कहा कि जनता द्वारा नकारे जाने के दुःस्वप्न भाजपा नेताओ को सताये जा रहा है। भाजपा नेताओं का आजकल सी.बी.आई. पर इतना भरोसा बढ़ गया है, वह सी.बी.आई. के भरोसे उत्तराखण्ड सहित तीन लोक पर कब्जा करने को तैयार बैठे है। श्री कुमार ने कहा कि भाजपा नेता इतने अन्तर्यामी हो गये है कि…

Read More

गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगी रद्द

uk

मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने को सचिवालय में सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। बताया गया कि सड़क सुरक्षा के लिए शहरी विकास, मनोरंजन कर, शिक्षा, आबकारी आदि को भी परिवहन के साथ जोड़ा गया है। उत्तराखंड सरकार ने सड़क सुरक्षा नीति लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में माॅनिटरिंग कमेटी बनाई गई है। बैठक में बताया गया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवर स्पीडिंग, मोबाइल पर बात करने सहित अन्य सड़क सुरक्षा के नियमों को तीन बार उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया जायेगा। इस तरह के अपराध…

Read More