ऋषिकेश : गंगा नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
ऋषिकेश। एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार की दोपहर ब्रह्मपुरी के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि थाना लक्ष्मण झूला पुलिस ने ब्रह्मपुरी के पास शव दिखाई देने की सूचना एसडीआरएफ को दी। टीम में शामिल मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार अन्य सदस्य को लेकर मौके पर पहुंचे। गंगा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जिसे पहचान के लिए पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। गंगा में डूब रहे युवक को जल पुलिस ने बचाया ऋषिकेश। गंगा में डूब…
जरा हटके : ऑपरेशन मर्यादा के अन्तर्गत हुईं 67 लोगों की गिरफ्तारियां
देहरादून। तीर्थस्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनी रही, इसके लिए उत्तारखण्ड पुलिस द्वारा ऑपरेशन मर्यादा नामक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के अन्तर्गत तीर्थस्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरन्त गिरफ्तार और पर्यटक स्थलों पर गन्दगी करने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के अनुसार 29 अप्रैल से अभी तक ऑपरेशन मर्यादा के अन्तर्गत कुल 67 व्यक्तियों की गिरफ्तारियां की गई है। इसी क्रम में अभियान के तहत कुल 2703 व्यक्तियों का चालान कर कुल 07…
ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करे : सीएम धामी
देहरादून। उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए विभागों द्वारा जो भी अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक योजनाएं बनाई जा रही हैं उनके क्रियान्वयन के लिये गम्भीरता से प्रयास किये जायें। इस संबंध में विभागों द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं, उनकी प्राप्ति के लिए भी सुनियोजित तरीके से कार्य किये जाएं। योजनाओं पर चरणबद्ध तरीके से कार्य किये जाने के साथ ही 2025 तक जिन योजनाओं को पूर्ण करने का विभागों द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उनको प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के प्रयास हों, साथ ही इसकी नियमित समीक्षा भी की जाए। सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा,…
देश में शिक्षा का राष्ट्रीयकरण हो : चन्द्रमोहन
देहरादून | हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन का मानना कि इन सभी क्रांतिकारियों ने घनघोर यातनाओ को सहकर हमें सम्मानित जीवन दिया। जितना कष्ट यातना पीड़ा इन महान क्रांतिकारियों ने हमें सम्मानित जीवन देने के लिए सही उतना तो हमारे जन्म देने वाले माँ पिता भी नहीं सह सकते। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन मानते हैं कि जिस प्रकार भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण और भगवान बुद्ध ने हमें उस समय शोषण से मुक्ति दिलाई थी ठीक इसी प्रकार ही क्रांतिकारियों ने हमें अंग्रेजो के अत्यचारों से मुक्ति दिलाई है अतः क्रांतिकारी हमारे लिए भगवान…
वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक जय सिंह रावत ने सीएम धामी से की भेंट, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक जय सिंह रावत ने मुलाकात कर उन्हें अपनी नवीनतम पुस्तक :“बदलते दौर से गुजरती जन जातियां“ भेंट की। यह पुस्तक हाल ही में भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एन बी टी) ने प्रकाशित की है। एन बी टी द्वारा प्रकाशित की जाने वाली जय सिंह रावत की यह दूसरी पुस्तक है। दोनों ही पुस्तकें शोध ग्रन्थ हैं। लेखक जय सिंह रावत ने कहा कि इस शोध ग्रन्थ में सरसरी तौर पर भारत के सम्पूर्ण जनजातीय समाज पर रौशनी डालने…
दुःखद : मधुमक्खियों के हमले से बच्चे की मौत
चंपावत। चंपावत में पड़ोस के गांव में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे परिवार पर जंगल में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। वह जंगल में खाई में पड़ा मिला। कोटकेंद्री के गणेश राम का परिवार जंगल के रास्ते पड़ोस के गांव बांस बरकूम जा रहा था। बताया जा रहा है कि वहां गणेश के साले की शादी थी। रास्ते में अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। गणेश राम और उसकी पत्नी पार्वती छह महीने की बेटी को लेकर किसी तरह बच निकले लेकिन 19 साल…
आतंकियों के हमले में उत्तराखंड के जवान रुचिन सिंह रावत सहित पाँच जवान शहीद
देहरादून। उत्तराखंड में चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी वीर जवान रुचिन सिंह रावत जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही कुनीगाड़ सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। हालांकि रुचिन के माता-पिता और दादा-दादी को अभी उनके शहीद होने की खबर नहीं है। गांव के लोगों का कहना है कि रुचिन के भाई को इसकी सूचना दे दी है वही परिजनों को बताएगा। रुचिन रावत (30) 2009-10 में सेना में भर्ती हुए थे। रुचिन के…
जरा हटके : एक क्विंटल प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में साफ-सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने व निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि धाम में स्वच्छता बनी रहे | जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में श्री केदारनाथ धाम में सुलभ इंटरनेशनल एवं नगर पंचायत केदारनाथ के पर्यावरण मित्रों द्वारा भारी बारिश व बर्फवारी में विषम कठिन परिस्थितियों में साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। सहायक निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार ने अवगत कराया कि केदारनाथ धाम में साफ-सफाई व ठोस अपशिष्ट का विशेष ध्यान…
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मरीजों को खाद्य पदार्थ किये वितरित
देहरादून | आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने दून हॉस्पिटल में दाखिल मरीजों को खाद्य पदार्थ वितरित किया और बुद्ध चौक जाकर बुद्ध भगवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महात्मा बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना गया है। इस दिन लोग व्रत-उपवास करते हैं। बौद्ध धर्म के लोग इस दिन को उत्सव के रूप में मनाते हैं। उनके धार्मिक स्थलों पर सभी लोग एकत्र होगर सामूहिक उपासना करते हैं और दान देते हैं। बौद्ध और हिंदू…
राम और बजरंगबली भाजपा की बपौती नहींः करन माहरा
देहरादून। कांग्रेस के कर्नाटक चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने की घोषणा से उपजा विवाद अब तूल पकड़ चुका है। जिसमें भाजपा और कांग्रेस अब आमने सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने अब भाजपा के हनुमान चालीसा पाठ को भाजपा के खिलाफ हथियार बना लिया है। कांग्रेस मुख्यालय में आज भाजपा की बुद्धि शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि अब भगवान और बजरंगबली ही भाजपा के कुकृत्यों के लिए उसका विनाश करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा राजधानी दून सहित सभी जिला मुख्यालयों…




























