20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, यात्रियों की संख्या सीमित रखने की तैयारी
चमोली। हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए भी तैयारियां जोरों पर है। हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खोले जाने हैं। यहां दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को लगभग 60 मीटर का आस्था पथ बर्फ के बीच से तय करना होगा। हेमकुंड साहिब मार्ग पर इस समय 6 फीट तक पर जमी हुई है। गोविंदघाट और घांघरिया गुरुद्वारे में रंगरोगन का काम पूरा कर दिया गया है तो वहीं अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक सेना के 40 जवान, 40 सेवादार और 34 मजदूर आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं। हेमकुंड साहिब के…
अवैध संबधों के चलते दो युवकों ने अपने ही दोस्त को कुल्हाड़ी से काट डाला
किच्छा। अवैध संबंधों के चलते दो युवकों ने अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी से काटकर जान ले ली। बाद में उसके शव को एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर दस दिन बाद युवक का सड़ा गला शव बरामद किया। आजादनगर की सुभाष कालोनी निवासी विश्वजीत विश्वास (22) पुत्र हरि विश्वास पांच मई को अपनी बाइक से हल्द्वानी के लिए निकला था। उसकी बाइक भूड़िया कॉलोनी थाना बहेड़ी की सीमा के पास मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो विश्वजीत के दोस्त करन, सुकंतो को हिरासत में लिया। सोमवार को…
सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय उत्तराखंड के आदेश पर लिया यह बड़ा फैसला, जानिए खबर
देहरादून। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उच्च न्यायालय उत्तराखंड के उस आदेश पर आंशिक स्टे दिया गया है जिसके द्वारा उच्च न्यायालय उत्तराखंड ने उत्तराखंड गौण खनिज (रियायत) नियमावली 2001 में संशोधन संबंधित शासनादेश को खारिज कर दिया था। सर्वोच्च न्यायालय ने भूमिधरों को अपनी भूमि पर बाढ़ से जमा हुई गाद एवं अन्य गौण खनिज का केवल स्वयं के लिए उपयोग की अनुमति प्रदान की है। गौरतलब है कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने 26 सितंबर 2022 के आदेश द्वारा उस अधिसूचना 28 अक्टूबर 2021 को रद्द कर दिया जिसमें उत्तराखंड गौण खनिज (रियायत) नियमावली 2001 के नियम 3 को…
देहरादून : चाय बागान की 4 हजार बीघा से अधिक की जमीनों के खरीद-फरोख्त पर लगी रोक
आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी की शिकायत पर लिया संज्ञान देहरादून। जिला प्रशासन ने देहरादून जिले में चाय बागान और सीलिंग की जमीन की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अपर जिला अधिकारी डा. शिव कुमार बरनवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। उन्होंने देहरादून और विकास नगर के सब रजिस्ट्रार को आदेश दिये हैं कि चाय बागान की विवादित भूमि की खरीद-फरोख्त रोक दी जाए। सोशल एवं आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी के अनुसार इस आदेश के बाद देहरादून और विकासनगर की पांच हजार बीघा भूमि की खरीद-फरोख्त पर पाबंदी होगी। जिला…
देहरादून में आयोजित चार दिवसीय श्री अन्न महोत्सव का हुआ समापन
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष में कृषि विभाग उत्तराखण्ड द्वारा देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 के समापन समारोह में मुख्य अथिति के तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पतंजलि के एमडी आचार्य बाल कृष्ण और कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महोत्सव में उपस्थित सभी अतिथियों ने मिलेट्स पर आधारित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सभी अतिथियों का पहाड़ी टोपी, शाल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उत्तराखण्ड सरकार…
उत्तराखण्ड की एक-एक इंच भूमि का हिसाब जुटाएगी सरकारः सीएम धामी
देहरादून। लैंड जिहाद के मुद्दे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर चुकी धामी सरकार अब प्रदेश की एक-एक इंच जमीन का हिसाब जुटाएगी। इसके लिए पहली बार आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए प्रदेश की संपूर्ण भूमि का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके बाद पूरे प्रदेश का जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) से नक्शा तैयार किया जाएगा। सरकार की ओर से इसके लिए 150 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की गई है। उत्तराखंड राजस्व परिषद को इस काम के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है। प्रदेश में राज्य गठन के बाद से इस बात की जरूरत महसूस की जा रही थी…
कई जिलो में चला आंधी तूफान, केदारनाथ में फिर बर्फबारी
देहरादून। कई जिलों में रविवार सुबह आंधी तूफान चलने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। किन्तु केदारनाथ धाम में बर्फबारी से पहुंचे श्रद्धालु झूम उठे। धाम में इस अद्भुत नजारे ने तीर्थयात्रियों को अभिभूत किया। केदारनाथ धाम में बर्फबारी शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के जयकारे लगाने शुरू किए। मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज (रविवार) तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने के आसार बताए हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी…
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
देहरादून। लच्छीवाला रेंज के खैरी बनबहा क्षेत्र में बीती देर रात एक युवक की ट्रेन से कटने के कारण मृत्यु हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि देर रात्रि 11 बजे रेलवे ट्रैक के समीप एक शव पड़े होने की सूचना मिली। जिसमें बताया गया कि एक युवक मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से कट गया है। पुलिस बल को मौके पर भेजकर शव को कब्जे में लिया गया। मृतक के शव के पास ही…
हृदय गति रुकने से गंगोत्री में तीर्थयात्री की मौत
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात के एक तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से हर्षिल के पास मौत हो गई। यात्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक गंगोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले सात तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हुई। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले 11 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी। रविवार को अमृत भाई (65) निवासी हरियाल गांव, जिला सूरत गुजरात की गंगोत्री जाते समय रास्ते में तबीयत बिगड़ी। साथ में आए तीर्थयात्रियों ने 108 सेवा से मदद मांगी। 108 सेवा के माध्यम से अमृत…
देहरादून : मुनिसुब्रतनाथ पंचायती जिनालय का माजरा में हुआ शिलान्यास
देहरादून। पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज, पूज्य क्षुल्लक श्री पर्व सागर जी महाराज, पूज्य क्षुल्लक श्री ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री 1008 मुनिसुब्रतनाथ पंचायती जिनालय का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम शक्ति विहार माजरा में बड़े हर्षोल्लास मंत्रोचार के साथ हुआ। प्रातः 6.30 बजे श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन स्थित मंदिर जी मे भगवान का अभिषेक कर पूज्य आचार्य के मुखरविंद द्वारा शांतिधारा की गयी। इसके पश्चात बड़ी संख्या मे महिलाओं पुरुषों और बच्चों सहित जैन धर्मशाला मे एकत्रित होकर वहा से घट यात्रा प्रारम्भ हुई। घट यात्रा महावीर चैक, पटेलनगर, निरंजनपुर होकर…






























