Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, एफआईआर कराई दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा सरकारी सम्पतियों से अतिक्रमण हटाये जाने हेतु समस्त उप जिलाधिकारियों एवं विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर एवं नगर निगम देहरादून के अधिकारियों द्वारा मौजा चालंग में स्थलीय निरीक्षण किया गया। नगर निगम देहरादून द्वारा सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे, अतिक्रमण को लेकर थाना राजपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई।
ग्राम चालंग के भूमि खसरा संख्या 1135क, रकबा 1.5180 है0 भूमि-भू-अभिलेखों में नगर निगम देहरादून के नाम दर्ज है। उक्त भूमि पर भूमि खसरा न0 919 रकबा 0.1540 है0 के स्वामी मन्नू मित्तल एवं संजय नेगी द्वारा नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण कर पुस्ता निर्माण किया जा रहा था। आज उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में नगर निगम एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा सरकारी भूमि पर किये जा रहे अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिला अधिकारीयों को एवं समस्त शासकीय विभागों को अपनी भूमि का निरीक्षण कर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित कर संबंधित को नोटिस प्रेषित करते हुए अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित प्रक्रिया के तहत संचालित करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

Leave A Comment