Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



स्कालरशिप ज़िंक फुटबाल एकेडमी के लिए तीन खिलाडी चुने गए

  देहरादून | उत्तराखंड के इतिहास मे एक ओर बड़ी उपलब्धि जुड गयी है देहरादून फुटबाल एकेडमी एवं सेलेक्टर / हेड कोच विरेन्द्र सिंह रावत के नाम, रावत ने समय समय पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों को उचित मुकाम पर पहुंचाने के लिए जीवन समर्पित किया है 24 वर्षो से, विरेन्द्र सिंह रावत के द्वारा आयोजित पिछले महीने 26 मार्च को भारत सरकार की हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की जिंक फुटबाल एकेडमी के लिए अंडर 15,17 का ट्रायल लिया था देहरादून के पवेलियन ग्राउंड मे जिसमे उत्तराखंड से 215 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिसमे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान / कोच…

Read More

यात्रियों की पूर्व निर्धारित संख्या का प्रतिबंध समाप्त करने पर रावल तीर्थ पुरोहितों ने सीएम का जताया आभार

    देहरादून | प्रदेश के चारों धामों में यात्रियों की पूर्व निर्धारित संख्या का प्रतिबंध समाप्त किये जाने पर श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री धाम (हिमालय), उत्तरकाशी एवं समस्त रावल तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र प्रेषित कर आभार एवं कृतज्ञता प्रकट की। अध्यक्ष श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री हिमालय रावल हरीश सेमवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित धन्यवाद पत्र के माध्यम से चारों धामों में यात्रियों की पूर्व निर्धारित संख्या का प्रतिबंध समाप्त करने पर श्री 5 मंदिर समिति एवं समस्त रावल तीर्थ पुराहित की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया…

Read More

गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के खुले कपाट , जानिए खबर

Gangotri-Yamunotri

    देहरादून | विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। तय कार्यक्रमानुसार गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। अब अगले छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री में मां गंगा एवं यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। आज दोनों धाम में पहली पूजा, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से संकल्प करवाकर करवाई। मुख्यमंत्री…

Read More

इनसे सीखे : आंखों में रोशनी नहीं, बेनो फिर भी नहीं हारी हिम्मत, बनी आईएफएस

  चेन्नई | जिंदगी में बहुत सी कठिनाइयों से गुजरने और अंत में जीतने के बाद, ज़ेफीन की अन्य विकलांग लोगों को सलाह है कि वे अपने सपनों को कभी न छोड़ें और उनके लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करें. बेनो जेफिन के दोस्त और परिवार के लोग उसे “कलेक्टर” कहते थे, क्योंकि वह जिस चीज में विश्वास करती थी, उसके लिए खड़े होने की खूबी उनके अंदर थी | बेनो जेफिन में भारतीय विदेश सेवा में जाने वाली पहली सौ प्रतिशत नेत्रहीन अफसर बनी | बेनो जेफिन ने यूपीएससी परीक्षा में एयर 342 हासिल की थी | चेन्नई की…

Read More

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या की बाध्यता खत्म

CharDhamTour

  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। सरकार ने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या के फैसले को वापस ले लिया है। इतना ही नहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है। इसके मद्देनजर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। जिसको लेकर अब अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की तरफ से आदेश जारी किया गया है। बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है।…

Read More

हमारे पारंपरिक जीवन मूल्य हमें सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की शिक्षा देते है : वंशीधर तिवारी

  देहरादून। राष्ट्रीय जनसपंर्क दिवस के अवसर पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय जी 20 मे जनसंपर्क की भूमिका रखा गया था। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वैश्विक परिपेक्ष्य में विश्व को दिशा देने का काम किया है। हमारी वसुधैव कुटुंब की परम्परा रही है। हमारे पारंपरिक जीवन मूल्य हमें सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की शिक्षा देते हैं।  पर्यावरण संरक्षण की बात भी प्रमुखता से भारतीय विचारों में हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने प्राचीन समय से ही जीवन जीने के मंत्र दिए है। हम लोग समय के…

Read More

देहरादून : गढ़वाली फिल्म पधानी जी का प्रोमो हुआ लाॅंच

  देहरादून। रिंग रोड स्थित सूचना विभाग में महानिदेशक सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी द्वारा गढ़वाली फिल्म पधानी जी का प्रोमो लाॅंच किया। इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी एवं संयुक्त निदेशक नोड अधिकारी, उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद डाॅ. नितिन उपाध्याय सहित फिल्म से जुड़े कलाप्रेमी उपस्थित थे। गढ़वाली फिल्म पथानी जी के प्रोमो लाॅच करते हुए महानिदेशक सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का उद्देश्य है कि उत्तराखण्ड को देश-दुनिया के सामने एक बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन…

Read More

मां गंगा की डोली मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना

  उत्तरकाशी। 22 अप्रैल से चार धाम यात्रा का विधिवत श्रीगणेश होने जा रहा है शनिवार को अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में मां गंगा अपने ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए गंगोत्री धाम में विराजमान होने जा रही है। परंपरानुसार गंगोत्री धाम के कपाट सबसे पहले और उसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। मां गंगा छह माह शीतकालीन प्रवास के दौरान अपने मायके मुखवा में रहती है। गाजे-बाजे और विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ उनकी चल विग्रह डोली मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना की गई जो आज रात भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद…

Read More

चारधाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आईएसबीटी, ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा अयोजित ष्ऋषिकेश से चारधाम यात्रा-2023 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने चार धाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं यात्रा हेतु श्रद्धालुओं से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हंस फाउंडेशन द्वारा चालकों, परिचालकों एवं श्रद्धालुओं हेतु दी जा रही राहत किट का वितरण भी मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा हेतु आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा केदार, बद्रीविशाल, मां गंगोत्री…

Read More

मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन ससमयाओं को सुना। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, जमीन से संबंधित एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी समस्याएं लोगों द्वारा रखी गई है, उनका शीघ्र समाधान किया जायेगा। अधिकांश जन समस्याओं एवं शिकायतों का उन्होंने मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आज जो भी जन शिकायतें एवं समस्याओं के…

Read More