Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थी केन्द्रित होनी चाहिएः राज्यपाल

 

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा है कि शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थी केन्द्रित होनी चाहिए। छात्रों का सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापरक शिक्षा हमारा ध्येय वाक्य होना चाहिए। छात्रों की क्षमता विकास और उन्हें आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए तैयार किया जाना चाहिए। विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम, शिक्षण व्यवस्थाएं और वित्तीय प्रबंधन छात्रों के हित में हों। उक्त निर्देश राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में समस्त राज्य विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के पास वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने की अनेक संभावनाएं मौजूद हैं वे अपने वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने पर विशेष जोर दें। विश्वविद्यालय स्वयं के वित्तीय संसाधनों के स्रोत विकसित करें और उनका बेहतर उपयोग किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि ई-ऑफिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइट्स जैसी आधुनिक तकनीकों का अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया जाय। राज्यपाल ने कहा कि छात्र हित में, विश्वविद्यालय का विकास कुलपति का दायित्व हैं। कुलपति अपनी प्रतिभा, क्षमता का उपयोग विश्वविद्यालय की गुणवत्तापरक शिक्षा और संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग में करें। विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए नवाचार और छात्र हित में कड़े निर्णय लेने में संकोच नहीं करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की आंतरिक समस्याओं का समाधान कुलपति स्तर पर ही किया जाए। राज्यपाल ने सभी कुलपतियों को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर आधारित वार्षिक कलेण्डर बनाये जाएं जिसके आधार पर उनकी मॉनीटरिंग की जा सके। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने संबद्ध संस्थानों के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने के प्रयास करें।

Leave A Comment