Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



स्पेशल ओलंपिक विश्व समर गेम्स में प्रतिभाग करने जा रहे खिलाड़ियों ने सीएम से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्पेशल ओलंपिक वल्र्ड समर गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे खिलाड़ियों और कोच ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को 17 जून से 25 जून तक बर्लिन, जर्मनी में होने वाले इन खेलों के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड से  स्पेशल ओलिंपिक भारत एरिया के दो फुटसेल खिलाड़ी और तीन कोच का चयन जर्मनी में होने वाले स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स  के लिए हुआ है। 12 जून को ये खिलाड़ी जर्मनी के लिए रवाना होंगे।  जिनमें…

Read More

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, बाइक सवार की मौत

    देहरादून। प्रेमनगर में खड़े ट्रक से बाइक टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शुभमपाल निवासी शेरपुर शिमला बाईपास रोड रात करीब 11 बजे प्रेमनगर से अपने घर की तरफ आ रहा था। हिमगिरी कालेज के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था, जिस पर इंडीकेटर भी नहीं चल रहे थे। अंधेरा अधिक होने के चलते बाइक ट्रक से जा टकराई, जिसके कारण शुभम पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए…

Read More

उत्तराखंड : चैंपियन-उमेश की सोशल मीडिया पर चली आ रही जुबानी जंग कुश्ती के अखाड़े तक पहुंची

  देहरादून। भाजपा नेता पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ को लेकर उनकी और खानपुर विधायक के बीच कई दिनों से सोशल मीडिया पर चली आ रही जुबानी जंग कुश्ती के अखाड़े तक पहुंच गई। हालांकि, पूर्व और वर्तमान विधायक आमने-सामने नहीं आए। उनके समर्थकों ने नेहरू स्टेडियम रुड़की के अखाड़े में अलग-अलग समय पर पहुंचकर एक-दूसरे को दो-दो हाथ करने के लिए ललकारा। दोनों के बीच तेज हुई रस्साकसी से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एक माह पूर्व खानपुर में आयोजित दिव्यांग शिविर में…

Read More

कोटद्वार : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिला

  कोटद्वार। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शुक्रवार को बाघ का शव मिला। वहीं, गंगोलीहाट में एक तेंदुए की मौत हो गई। शव मिलने के बाद से ही वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सीटीआर के कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग में शुक्रवार को एक बाघ की मौत का मामला प्रकाश में आया है। महीने भर में इस क्षेत्र में बाघ की मौत का यह तीसरा मामला है। इससे पूर्व 20 मई को एक बाघिन और 5 मई को एक बाघ की यहां मौत हो चुकी है। केटीआर के डीएफओ नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि गश्ती दल को…

Read More

देहरादून : मानवाधिकार संगठन ने कार्यशाला एवं पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के तत्वावधान में मसूरी रोड स्थित पुरुकुल ग्रीन हेरिटेज में जस्टिस राजेश टंडन के निवास पर कार्यशाला व पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस राजेश टंडन व पदमश्री डॉक्टर बीकेएस संजय रहे। उनके कर कमलों से सभी पदाधिकारियों को संगठन के पहचान पत्र दिए गए। इस अवसर पर जस्टिस राजेश टंडन ने कहा कि मैं संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देता हूं। वह तन मन धन से इसको अग्रसर करने का कार्य करेंगे और पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कंधे से कंधा…

Read More

सीएम धामी बनबसा में लोगों से मिले व समस्याएं सुनीं

    चंपावत। जनपद चंपावत भ्रमण के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एनएचपीसी विश्राम गृह बनबसा में क्षेत्रीय जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं,विभिन्न स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिले और उनसे वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान विशेष रूप से क्षेत्र के विभिन्न  स्थानों में जलभराव की समस्या के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने उपजिलाधिकारी टनकपुर को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भाजपा हेमा जोशी, जिला महामंत्री भाजपा पूरन मेहरा, अध्यक्ष नगर पालिका टनकपुर विपिन कुमार, अध्यक्ष नगर पंचायत बनबसा रेनू अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, मंडल अध्यक्ष भाजपा…

Read More

लोकगायक प्रीतम भरतवाण व कल्पना चौहान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर जमकर झूमे दर्शक

  देहरादून। सूचना विभाग एवं एमडीडीए के संयुक्त तत्वाधान में बन्नू ग्राउंड, रेसकोर्स देहरादून में 5 दिवसीय ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा कार्यक्रम में पुरे जोश एवं उमंग से जारी रहा। आज दो लोक गायकों की प्रस्तुति प्रमुख रही। इसके अलावा इस दौरान विभिन्न लोक कलाकारों तथा गायकों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में आज दो लोक गायकों की प्रस्तुति रहीं। जिसमे पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण ने आहा सरुली मेरु जिया लगी गे तेरी रौत्याली मुखडी मा…, मोहना तेरी मुरली बाजी एवं कल्पना चैहान ने तू है मेरी सासू,…

Read More

राज्यपाल ने होम स्टे का भ्रमण किया, संचालकों से ली जानकारी

  देहरादून | राज्यपाल भीमताल में बने रॉक हिल इन और महाजन होम स्टे का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने होम स्टे संचालकों से जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिक गतिविधियों का आधार है। होम स्टे योजना पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को होम स्टे में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। सी.डी.ओ डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि इस वर्ष तक कुल 900 से अधिक होम स्टे पंजीकृत हो चुके है जिनकी संख्या गत वर्ष  में 200 थी। इस पर राज्यपाल ने…

Read More

सीएम धामी ने रीठा साहिब गुरुद्वारा दरबार मंे मत्था टेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

  चंपावत/देहरादून। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में जोड़ मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के श्री रीठा साहिब पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा दरबार मे मत्था टेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्री रीठा साहिब में आयोजित जोड़ मेले की सभी को लख-लख बधाइयां देते हुए कहा की मेरी प्रार्थना है कि यह मेला सभी के जीवन में नव तरंग, नव उमंग और नवसृजन लेकर आए। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज मुख्य सेवक के रूप में रीठा साहिब जैसे पवित्र…

Read More

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तरखंड की बालाजी सेवा संस्थान को किया सम्मानित

  WHO-WNTD अवार्ड 2023 से नवाज़ा गया नईदिल्ली/ देहरादून | त्तराखंड की एनजीओ बालाजी सेवा संस्थान को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के दिन दिल्ली में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ मनसुख मंडाविया, माननिये केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य और परिवार कल्याण द्वारा WHO-WNTD अवार्ड 2023 से पुरस्करित किया गया । यह पुरस्कार श्री अवधेश कुमार, कार्यकारी निदेशक बालाजी सेवा संस्थान को प्रदान किया गया I पुरस्कार समारोह में श्री एसपी सिंह बघेल MoS, स्वास्थ्य मंत्रालय, श्री राजेश भूषण, सचिव, MoHFW और डॉ रोडेरिको एच. ओफ्रिन, भारत में WHO प्रतिनिधि ने भाग लिया। यह पुरस्कार बालाजी…

Read More