Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



शासन स्तर पर हर भर्ती परीक्षा की 15 दिन में समीक्षा हो : सीएम पुष्कर सिंह धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिए है कि भर्ती परीक्षाओं में तेजी लाने के लिए शासन स्तर पर प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा बैठक की जाय। सभी विभागों से रिक्त पदों का पूरा ब्यौरा लेकर जल्द से जल्द अधियाचन भेजे जाएं। जहां पर तदर्थ और आउटसोर्सिंग आदि के माध्यम से नियुक्तियां होनी हैं उनमे भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी लायी जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर दिए जायेंगे। उन्होंने कहा की सभी भर्ती प्रक्रियाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की…

Read More

सराहनीय : जोशीमठ के भूधंसाव प्रभावित छात्रों को निःशुल्क उच्च शिक्षा व व्यावसायिक शिक्षा देने को आगे आये यह संस्थान

देहरादून। देहरादून में स्थित सीआईएमएस और यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ने अपने सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए संस्थान के शैक्षिक परिषद की बैठक में जोशीमठ भूधंसाव से प्रभावित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने का फैसला लिया है। गणत्रंत दिवस से पूर्व उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित जोशीमठ क्षेत्र के युवाओं के लिए यह राहत भरी खबर है। संस्थान कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों व प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर योग्य 300 छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। जिसका एमओयू भी संस्थान द्वारा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड…

Read More

प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर : सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को “जैविक राज्य“ के रूप में पहचान दिलाने के लिए प्रभावी पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मालसी, देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को जैविक कृषि के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए “इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर मूवमेंट“ जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था के सहयोग से “आर्गेनिक कार्यशाला“ का आयोजन निश्चित रूप से समृद्ध उत्तराखण्ड निर्माण की संकल्पना को सार्थक करने का एक उत्कृष्ट माध्यम बनेगा। केंद्र…

Read More

सीएम धामी ने किया आयुष शिविर का शुभारंभ

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुष का केंद्र रहा है। आयुष, योग एवं आयुर्वेद का संदेश देश व दुनिया को उत्तराखण्ड से गया है। उन्होंने कहा कि आयुष योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है। आयुष शिविर के माध्यम से कर्मिकों को उपचार करने की सुविधा होगी। कार्मिकों की स्वस्थता के लिये ऐसे प्रयासों की मुख्यमंत्री ने सराहना की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, अपर…

Read More

युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला

  कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के कुंभीचैड़ निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक सेना में नौकरी नहीं लगने के कारण अवसाद में था। पुलिस ने पोस्टर्माटम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि रावत कॉलोनी कुंभीचैड़ निवासी पुनीत रावत (23) पुत्र भगवान सिंह रावत कुछ दिन पूर्व वृंदावन यूपी में सेना की नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती में गया था लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद से वह डिप्रेशन में था। बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे पुनीत अपने…

Read More

उत्तराखंड : अब विधानसभा के 2016 से पहले के कर्मचारियों को लगा झटका

vidhan sabha

  देहरादून। विधानसभा के 2016 से पहले के नियुक्त कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने स्पीकर ऋतु खंडूडी को दी अपनी राय में दो टूक स्थिति साफ की। कहा कि 2016 से पहले के कर्मचारियों के नियमितीकरण की वैधता पर वो कोई भी विधिक राय नहीं दे सकते। क्योंकि इन कर्मचारियों के नियमितीकरण की वैधता से जुड़ा कोई दस्तावेज उन्हें नहीं मिला है। न ही डीके कोटिया की अध्यक्षता वाली समिति में कहीं भी इन कर्मचारियों की नियमितीकरण की वैधता को सही ठहराया गया है। उल्टा कोटिया समिति ने 2000 से लेकर 2022 तक के सभी…

Read More

अपराध : करोड़ों रुपये की रकम लेकर संस्था का संचालक फरार

    हरिद्वार। ज्वालापुर में हजारों खाताधारकों की करोड़ों रुपये की रकम लेकर एक मुस्लिम फंड संस्था का संचालक फरार हो गया। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संस्था से जुड़े कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक अब्दुल रज्जाक निवासी सराय करीब 20 साल से कबीर म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड (मुस्लिम फंड) नाम की संस्था संचालित कर रहा था। ज्वालापुर में मेन रोड हज्जाबान मोहल्ले में मिनी बैंक जैसा इस संस्था का कार्यालय खुला हुआ था। जिसमें करीब 17 हजार खाते…

Read More

जोशीमठ प्रभावितों के लिए राज्य सरकार कर रही है हर संभव व्यवस्थाएं, जानिए खबर

सीएम धामी की है लगातार नजर जोशीमठ | जोशीमठ आपदा प्रभावित इस समय राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रभावितों के रहने-खाने से लेकर शीत से बचाने हेतु पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जहां आपदा प्रभावित परिवारों के सदस्यों के रहने की व्यवस्था होटलों के अलावा राहत शिविरों में की गई है तो ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर आदि के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि आपदा प्रभावितों को किसी भी तरह की समस्या न होने पाए। जानकारी…

Read More

सरकार ने मुनाफे के लालच में एनटीपीएस की वजह से जोशीमठ को बर्बाद कर दियाः अखिलेश यादव

  हल्द्वानी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। ऐसे में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सिर्फ ये पता है कि पेपर लीक कैसे होता है। जोशीमठ के मामले पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने मुनाफे के लालच में एनटीपीएस की वजह से जोशीमठ को बर्बाद कर दिया।।समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे की शादी में पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में मौजूदा सरकार को विकास की जगह विनाश की तरफ ले जाने…

Read More

पत्रकारों के लिए सरकारी सेवकों की भांति आयुष्मान व गोल्डन कार्ड बनवाये जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगाः डीजी सूचना

   हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार में रविवार को आॅल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखण्ड का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरि महाराज, विघायक रानीपुर आदेश चैहान, विधायक खानपुर उमेश कुमार, महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और कहा कि आज के दौर मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है स उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया का जिक्र करते हुए कहा कि कोई भी घटना या समाचार को…

Read More