ऊर्जा कप क्रिकेट प्रतियोगिता: यूपीसीएल की टीम पहुंची फाइनल में
फाइनल में यूपीसीएल एवं उत्तराखंड पुलिस में होगा मुकाबला देहरादून। ऊर्जा कप 2023 विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आर्यन क्षेत्री क्रिकेट अकादमी में आज के सेमीफाइनल मैच में यूपीसीएल की टीम ने विश्व बैंक की टीम को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ यूपीसीएल की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुये विश्व बैंक ने निर्धारित 20 ओवरों में यूपीसीएल की टीम को 128 रनों का लक्ष्य दिया। मुकाबले का पीछा करने उतरी यूपीसीएल की टीम ने 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। विश्व बैंक की ओर…
उत्तराखंड : एसबीआई व एलआईसी कार्यालयों पर 6 फरवरी को कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन
देहरादून। उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी 6 फरवरी को स्टेट बैंक व एलआईसी कार्यालयों के सामने प्रदर्शन कर देश के अब तक के सबसे बड़े आर्थिक घोटाले अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर केंद्रीय नियामक एजंसियों सेबी आरबीआई की चुप्पी व अकर्मण्यता का विरोध करेंगे। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में उक्त घोषणा करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि आज देश ही नहीं पूरी दुनिया में अडानी समूह के घोटाले की गूंज है , देश का शेयर बाजार धड़ाम हो चुका है और पूरा स्टॉक…
मुख्यमंत्री धामी से पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को नेशनल सोशल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज इष्टवाल व उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा के संयुक्त नेतृत्व में मीडियाकर्मियों ने भेंट की। उन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर शामिल उत्तराखंड की “मानसखंड झांकी“ को पहली बार प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मानसखण्ड को देश मे प्रथम स्थान मिलने से उत्तराखंड को देश में पहचान मिली है। मानसखण्ड झांकी के माध्यम से देश विदेश के पर्यटकों को मंदिर माला मिशन की जानकारी भी मिलेगी। प्रतिनिधि मंडल में…
उत्तराखंड : “बंदी गृह“ का नाम ‘‘बंदी सुधार गृह‘‘
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जिला कारागार, सुद्धोवाला देहरादून में मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि का शुभारम्भ करते हुए प्रदेशवासियों विशेषकर राज्य के युवाओं का आह्वान किया है कि उत्तराखण्ड सरकार ने देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प सिद्धि के लिए सरकार के साथ ही समाज, युवाओं, एनजीओं, सेलिब्रिटिज, सफल लोगों व विभिन्न सामाजिक-शैक्षणिक संस्थानों को आगे आना होगा और मिलकर काम करना होगा। सरकार के इस अभियान को महाअभियान बनाना है। इस जन अभियान में प्रत्येक उत्तराखण्डवासी का योगदान महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि युवा किसी…
अमृत काल में, भारत के स्वर्णिम काल का बजट : सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की भूमिका ग्लोबल लीडर की बन गई है। केंद्रीय बजट 2023-24 का बजट मजबूत भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह अमृत काल का, भारत के स्वर्णिम काल का बजट है। आज जब अधिकांश देशों की अर्थव्यवस्थाएं लड़खड़ा रही हैं, ऐसे समय में पूरे विश्व की भारत से बहुत अपेक्षाएं हैं। इसी दिशा में ये बजट है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट प्रस्तुत करने के लिये बधाई दी। मुख्यमंत्री…
पबजी गेम खेलते खेलते ऑनलाइन हो गया प्यार , जानिए खबर
बरेली | बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है | यहां पबजी गेम खेलने के दौरान फरीदपुर क्षेत्र के 21 साल के युवक और अंडमान निकोबार की रहने वाली 10वीं की नाबालिग छात्रा को प्यार हो गया | नाबालिग छात्रा अपने प्रेमी से मिलने के लिए अंडमान निकोबार से हजारों किलोमीटर का सफर तय करके बरेली आ पहुंची | मिली जानकारी के मुताबिक, वहां जब छात्रा गायब हुई तो उसके परिजनों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया | इसके बाद पुलिस भी दोनों की तलाश में अंडमान निकोबार से उत्तर प्रदेश के बरेली जा पहुंची | यहां…
प्रदेश के 38 गैंगस्टरों की 38 करोड़ की संपत्तियां होंगी जब्त
देहरादून। उत्तराखंड के 38 गैंगस्टरों की 38 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। यह संपत्ति उन्होंने अपराध कर अर्जित की हैं। इस संबंध में संबंधित जिला प्रशासन को पुलिस रिपोर्ट भेज रही है। इसके अलावा 215 गैंगस्टरों की संपत्तियों का आकलन चल रहा है। जल्द ही जांच पूरी कर इनकी रिपोर्ट भी प्रशासन को भेजी जाएगी। पुलिस ने गैंगस्टरों और इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक दिसंबर को दो माह का अभियान शुरू किया था। इस दौरान पुलिस ने बड़ी सफलताएं मिलने का दावा किया है। इनामी बदमाश पकड़े गए, सात साल की कम सजा…
जरा हटके : अवैध संबधों के शक में पिता का प्राईवेट पार्ट काटा
काशीपुर। अवैध संबंधों के शक में एक सैन्य कर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता के प्राइवेट पार्ट और तीन अंगुलियों को काट दिया। कई दिन तक बेहोश रहने के बाद होश में आए पिता ने बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। एक कॉलोनी के व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की शिकायत की। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर 2022 को उनके बेटे और उसके तीन साथियों ने उन्हें पकड़ कर प्राइवेट पार्ट और तीन उंगलियां पाटल से काट दीं। बेहोश होने पर उनके भाई ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया।…
मोदी सरकार का बजट महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाला बजटः करन माहरा
देहरादून | उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने केन्द्र की मोदी सरकार के आम बजट को दिशाहीन, प्रतिगामी, विकास अवरोधी तथा आम आदमी के हितों के खिलाफ मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाला बजट बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने केन्द्रीय आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने अपनी हठधर्मिता का परिचय देते हुए जो बजट प्रस्तुत किया है वह दिशाहीन, प्रतिगामी, विकास विरोधी, मंहगाई व बेरोजगारी बढ़ाने वाला तथा देश की आर्थिक वृद्धि पर चोट पहुंचाने वाला बजट है। देश के वित्त मंत्री ने बजट में आंकडों की बाजीगरी कर…
केन्द्रीय बजट देश के समावेशी विकास और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने वालाः सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2023-24 हेतु केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए कहा है कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। 2014 से सरकार के प्रयासों से प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इन 9 वर्षों में, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ी है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने प्रधानमन्त्री के सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर बजट पेश किया है। समावेशी…





























