AICC सदस्यों की उत्तराखंड लिस्ट जारी, कई सीनियर कांग्रेसी लिस्ट से बाहर
देहरादून | AICC मेम्बर्स की उत्तराखंड की लिस्ट जारी होते ही कोहराम मच गया है। कई सीनियर कांग्रेसी इस लिस्ट में दरकिनार कर दिए गए हैं और कई ऐसे भी शामिल हैं जिनपर पहले से कई जिम्मेदारियां हैं। AICC की सूची को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। प्रीतम सिंह ने कहा है कि प्रदेश प्रभारी के दिल्ली में बैठकर तुगलकी फरमान जारी हो रहे हैं। प्रभारी के निर्णयों से कॉंग्रेस कमजोर हो रही है। AICC मेम्बर्स की सूची में कई वरिष्ठ नेताओं…
जरा हटके : शिक्षिकाओं का स्कूल में जन्मदिन मनाने का वीडियो हुआ वायरल
पौड़ी। पौड़ी जिला मुख्यालय के एक बालिका माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं का स्कूल में जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिक्षिकाएं शिक्षण कार्य के दौरान ही स्कूल में जन्मदिन मना रही हैं। वीडियो के वायरल होते ही इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो 17 फरवरी की दोपहर का है। जब स्कूल में एक शिक्षिका के जन्मदिन पर अन्य शिक्षिकाएं स्कूल में उन्हें शुभकामनाएं देती हैं और जन्मदिन मनाने हुए डांस करती हैं। इनका यह वीडियो वायरल हो गया है। इसको लेकर कुछ लोगों ने इसे…
उत्तराखंड : यूपी-हरियाणा समेत तीन राज्यों के चार अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी, जानिए खबर
देहरादून। उत्तराखंड में 500 करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घपले में तीन राज्यों के चार तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। जिसमें यूपी के दो, हरियाणा और हिमाचल का एक-एक अधिकारी शामिल है। एसआईटी को जांच में इनकी भूमिका संदिग्ध मिली है। उत्तराखंड में बड़े स्तर पर शैक्षिक संस्थानों ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्र-छात्राओं के फर्जी प्रवेश दर्शाकर करोड़ों की छात्रवृत्ति का घपला हुआ था। एसआईटी जांच के बाद इस प्रकरण में देहरादून और हरिद्वार के विभिन्न थानों में 22 शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज…
उत्तराखंड : सभी कैंट बोर्ड के चुनाव होंगे 30 अप्रैल को , जानिए खबर
देहरादून। आठ साल बाद रक्षा मंत्रालय ने कैंट बोर्डों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। उत्तराखंड के नौ कैंट बोर्डों सहित देश के सभी 57 कैंट बोर्डों में आगामी 30 अप्रैल को चुनाव होंगे। यह आदेश संयुक्त सचिव राकेश मित्तल की ओर से सभी छावनी परिषदों को भेजा गया है। पिछली बार वर्ष 2015 में कैंट बोर्डों के चुनाव हुए थे। इसके बाद वर्ष 2020 में चुनाव होने थे, लेकिन रक्षा मंत्रालय कैंट बोर्डों का एक्ट बनाने की कवायद कर रहा है। नए एक्ट के कारण रक्षा मंत्रालय ने कैंट बोर्डों का कार्यकाल एक साल के लिए…
धन सिंह कोरंगा, मनोज और मोहित का भारतीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम में हुआ चयन
देहरादून | उत्तराखंड व्हील चेयर क्रिकेट टीम के कप्तान धन सिंह कोरंगा ,मनोज कुमार और मोहित का भारतीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम में चयन हुआ है | उत्तराखंड व्हील चेयर क्रिकेट, यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष गणेश शाह ने बताया कि उत्तराखंड के यह खिलाड़ी इस वर्ष होने वाले इंटरनेशनल व्हील चेयर क्रिकेट आयोजन में हिस्सा लेंगे |
बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ में कई स्थानों पर भूधंसाव की चपेट में
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ से मारवाड़ी तक लगातार भू-धंसाव की चपेट में है। यहां कई जगहों पर नई दरारें पड़ी हैं। जिन जगहों पर सीमा सडक संगठन (बीआरओ) की ओर से दरारों को सीमेंट से भर दिया गया था, वहां फिर से दरारें दिखने लगी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब हाईवे पर ट्रेफिक नहीं है तब यह स्थिति है, जब चारधाम यात्रा के दौरान लाखों वाहनों का रैला उमड़ेगा, तो तब हाईवे की क्या स्थिति होगी। जोशीमठ से मारवाड़ी तक 10 किलोमीटर के हिस्से में नौ जगहों पर हाईवे भू-धंसाव की चपेट में है। जोशीमठ…
दुखद : नहाने के दौरान टूरिस्ट गाइड गंगा में बहा
ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में वशिष्ठ गुफा के पास नहाने के दौरान एक टूरिस्ट गाइड गंगा में बह गया। यह हादसा तब हुआ जब टूरिस्ट गाइड पर्यटकों को घुमाने के लिए पहुंचा था। एसडीआरएफ और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। रविवार की दोपहर मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी में वशिष्ठ गुफा के पास लखनऊ निवासी 23 वर्षीय टूरिस्ट गाइड ईशान कुछ पर्यटकों को घुमाने के लिए पहुंचा। पर्यटक गंगा किनारे घूमने लगे तो ईशान नहाने के लिए गंगा में उतर गया। अचानक ईशान का संतुलन बिगड़ा और वह गंगा की तेज धाराओ में बहने लगा।…
“आप” पार्टी भी कैंटोनमेंट बोर्ड लड़ेगी चुनाव , प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा की
देहरादून। आम आदमी पार्टी ने कैंटोनमेंट बोर्ड के प्रस्तावित चुनाव के परिपेक्ष में प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा की इस संबंध में देहरादून के धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय मे 3 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने 3 विधानसभाओं धर्मपुर, देहरादून कैंट एवं मसूरी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होने एवं पूरी तैयारी के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव के लिए एक चुनाव संचालन कमेटी का निर्माण जल्द ही किया जाएगा। इस मौके पर…
जरा हटके : सारमंग 5 किलोमीटर दौड़ में दौड़े युवा और बुजुर्ग
देहरादून। आमजन को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सारमंग एडवेंचर टूर्स ने देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया। दौड़ सुबह सात बजकर 30 मिनट पर सनलाइन हायब रेस्टोरेंट से शुरू होकर खैरी-सहस्त्रधारा सड़क से खैरी होते हुए वापस सनलाइन हायब में समाप्त हुई। दौड़ को मास्टर एथलीट विनोद सकलानी , जगदीश राम और अजय यादव ने झंडी दिखाकर शुरू किया। 5 किलोमीटर दौड़ में देहरादून के अलावा हरिद्वार, बिजनौर, सहारनपुर , विकासनगर और काँगड़ा (हिमाचल) के करीब 100 धावकों हिस्सा लिया। दृष्टिबाधित के बावजूद सौरभ शर्मा ने ओवरऑल पहला स्थान हासिल…
वीडियो बनवाने के चक्कर में छात्र गंगनहर में गिरा
हरिद्वार। मायापुर में ओमपुल के पास गाजियाबाद का छात्र वीडियो बनवाने के चक्कर में गंगनहर में गिर गया। दोस्त उसका वीडियो बनाते रहे और छात्र पानी के अंदर गायब हो गया। छात्र की तलाश में जल पुलिस ने सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन देर शाम तक शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस के मुताबिक शनिवार को गाजियाबाद से पांच दोस्त घूमने के लिए हरिद्वार आए। सभी डामकोठी के पास ओमपुल घाट पर स्नान करने के लिए रुके। इसमें आयुष पटवाल (17) पुत्र अनूप सिंह पटवाल निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद ने पुल से छलांग लगाई। दोस्तों…





























