देहरादून : डीएम सोनिका ने 13 लोगों को 6 माह के लिए जिला बदर करने के दिए आदेश
देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा जनपद में गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट में निस्तारित वादों में फैसला सुनाते हुए 13 लोगों को 17 जनवरी 2023 से 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए है। इससे पूर्व 12 लोगों को जिला बदर करने के आदेश दिए गए थे। जिसमें से 10 लोगों को 6 माह के लिए तथा 2 लोगों 3 माह के लिए जिला बदर किया गया। जनपद में कुल 25 लोगों को जिला बदर कर दिया गया है, जिनमें थाना क्लेमेन्टाउन अन्तर्गत 5, विकासनगर 7, सहसपुर 2, नेहरू कालोनी 3, कैंट 01, डालनवाला 01,…
दुःखद : दो सड़क दुर्घटनाओं में गई तीन जानें
देहरादून। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार चिकित्यालय में चल रहा है। रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर में बोलेरो टैक्सी वाहन खाई में गिरने से दो की मौत जबकि एक घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार के बाहादराबाद थाना क्षेत्र में ऑटों व बाइक की जबरदस्त टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो इस दुर्घटना में घायल हो गए। गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर…
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 368 कार्मिकों की वर्षों पुरानी मुराद पूरी, जानिए खबर
देहरादून। वेतनवृद्धि की लम्बी लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 368 संविदा कार्मिकों की वर्षों पुरानी मुराद पूरी हो गई है। कॉलेज की स्थापना से लेकर अब तक अल्प वेतन में काम कर रहे कार्मियों ने इसका श्रेय प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत को दिया। कार्मिकों का कहना है कि वेतनवृद्धि को लेकर उनकी मांग को स्वास्थ्य मंत्री ने तवज्जो दी और वर्षों पुरानी समान कार्य-समान वेतन की मांग को अमलीजामा पहनाया। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल में स्थापना के समय से ही विभिन्न श्रेणी के शिक्षणेत्तर पदों पर तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार…
जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर हुआ 100 एल.पी.एम
देहरादून। सचिव आपदा प्रबन्धन डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत एवं बचाव, स्थायीध्अस्थायी पुनर्वास आदि से सम्बन्धित किये जा रहे कार्यो की मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जोशीमठ में प्रारम्भ में निकलने वाले पानी का डिस्चार्ज जो कि 6 जनवरी 2023 को 540 एल.पी.एम. था, वर्तमान में घटकर 100 एल.पी.एम. हो गया है। यह एक राहत की खबर है। सचिव आपदा प्रबन्धन ने जानकारी दी कि मुख्य सचिव उत्तराखण्ड ने जोशीमठ में कार्यरत विभिन्न तकनीकी संस्थानों के निदेशकों तथा वैज्ञानिकों…
सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री से आपदा राहत को केंद्रीय सहायता का किया अनुरोध
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी दी, तथा आपदा राहत हेतु केंद्रीय सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को अवगत कराया कि जोशीमठ शहर जनपद चमोली का तहसील मुख्यालय, श्री बद्रीनाथ जी का शीतकालीन निवास स्थान है, तथा सामरिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ पुराने भू-स्खलन के मोटी परत के मलबे के ऊपर बसा है। यद्यपि भू-स्खलन, भवनों…
दुखद : जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला की करंट लगने से मौत
कोटद्वार। कोटद्वार में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मवकोट के जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला को बिजली के तार से करंट लग गया। ग्रामीण आनन-फानन महिला को अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां महिला की मौत हो गई। इसके लिए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया।।जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे की है। भाबर क्षेत्र की कलालघाटी की रहने वाली थी गीता देवी (53) जंगल गई थी। चारा पत्ती तोड़ने के दौरान वह वहां लटके बिजली के तार की चपेट में आ गई। परिजनों का…
उत्तराखंड : अगली सभी भर्ती परीक्षाओं पर रहेगी एलआईयू की सतर्क नजर
देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने निर्देश दिए कि प्रत्येक थाने में एक एसओजी ट्रेंड आरक्षी की नियुक्ति की जाएगी जो तकनीक और निगरानी के जानकार हो। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न ऑपरेशनल एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि छुट्टी जवानों का बेसिक अधिकार है, वह उन्हें खुशी-खुशी दे दी जाए। पुलिस कर्मियों की ओर से अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य के जन्मदिन एवं सालगिराह पर आकस्मिक अवकाश के लिए अनुरोध किया जाता है, तो उन्हें…
उत्तराखंड : 824 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अंतिम रिजल्ट किया जारी
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 824 पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। बेरोजगारों के सपने पूरे करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिबद्ध हैं। रोजगार सृजन की दिशा में धामी सरकार की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गत दिनों धामी सरकार के स्वास्थ्य विभाग में 824 स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड के स्तर से प्रारंभ की गयी थी। अब इस परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 824 पदों पर अभ्यर्थियों…
नरेंद्रगगर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत
देहरादून। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आगराखाल-कुसरेला मार्ग पर सलडोगी के पास एक अल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे की है। कार में तीन लोग ही सवार थे। तीनों लोग आगराखाल से कखील गांव जा रहे थे। तभी सलडोगी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पहुंची। दुर्घटना में कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक टिहरी जिले के रहने वाले…
उत्तराखंड : पटवारी भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सहारनपुर से एक आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। उत्तराखंड में पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में एसटीएफ द्वारा सात आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब एसआईटी ने अपनी जांच तेज कर दी है। एसआईटी ने सहारनपुर से पहली गिरफ्तारी की है। आरोपी ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों की निगरानी करने का कार्य किया था। जिसके बदले उसे 10 हजार की रकम मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं एसआईटी के नोडल अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी सोनू कुमार उर्फ खडकू निवासी पाडली खुशालपुर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को छुटमलपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया…




























