Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की रूपरेखा तैयार करने को उत्तराखण्ड कांग्रेस बैठक 18 जनवरी को

congress

 

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कन्या कुमारी से कश्मीर तक आयोजित ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की अपार सफलता के उपरान्त कांग्रेस पार्टी उत्तराखण्ड सहित देशभर में 26 जनवरी से ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ की शुरूआत करेगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरात्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की सफलता के उपरान्त देशभर में 26 जनवरी से प्रारम्भ होने वाले ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ की तैयारी एवं रूपरेखा हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, देहरादून में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र याद, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रदेश पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू की उपस्थिति में विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया है।नमथुरादत्त जोशी ने बताया कि दिनांक 18 जनवरी, 20123 को प्रातः 11ः00 बजे से प्रदेश समन्वय एवं राजनैतिक मामले समिति की बैठक, 12ः00 बजे से विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागणों की बैठक, 14ः00 बजे से पार्टी के जिलाध्महानगर अध्यक्ष तथा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के लिए नियुक्त जिला एवं महानगर पर्यवेक्षक तथा विधानसभा 2022 के प्रत्याशीगणों की बैठक के साथ ही सायं 16ः00 बजे से पार्टी के अनुषांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई है।
मथुरादत्त जोशी ने यह भी बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा जिलोें में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी हेतु पर्यवेक्षकों की पूर्व में नियुक्ति की गई थी तथा इस बैठक में सभी वरिष्ठ नेतागणों की उपस्थिति में सभी पर्यवेक्षकों की आख्या के आधार पर हाथ से हाथ जोडो अभियान का रूट एवं रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हेतु सभी वरिष्ठ नेतागणों से सुझाव आमंत्रित किये गये हैं तथा इन सुझावों पर भी चर्चा की जायेगी।

Leave A Comment