खेती एवं बागवानी की सुरक्षा के लिए 130 करोड़ रू की होगी व्यवस्था
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ग्राम्य विकास विभाग की बैठक लेते हुए कहा कि जंगली जानवरों से खेती एवं बागवानी की सुरक्षा के लिए राज्य के पर्वतीय जनपदों में फेंसिंग की व्यवस्था के लिए 130 करोड़ रूपये की धनराशि की व्यवस्था की जायेगी। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विस्तारीकरण के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना होगी शुरू। प्रधानमंत्री वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की भांति राज्य में मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना के तहत नेपाल बॉर्डर के कुछ गांवों को चिन्हित कर विकसित किया जायेगा। पीएम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत राज्य के चीन की सीमा…
50 लाख के हाथी दांत के साथ वन तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने एक वन तस्कर को हरिद्वार के कलियर इलाके से गिरफ्तार किया है। जबकि, दो तस्कर घने कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके पर आरोपी के कब्जे से दो हाथी दांत बरामद हुआ है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए आंकी गई है। बताया जा रहा है कि वन्यजीव तस्करी का यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। एसएसपी स्पेशल टास्क फोर्स के मुताबिक मुखबिर से हरिद्वार में वन्यजीव अंग तस्करी की सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में तीन तस्कर हाथी दांत का सौदा करने की…
काम की बात : दिव्यांगजनों के लिए शिविर 20 व 21 जनवरी को, बनाये जाएंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र
देहरादून। जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत मानसिक रूप से दिव्यांगजन एवं अन्य प्रकार के दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु 20 एवं 21 जनवरी को दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन मंे समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत मानसिक रूप से दिव्यांगजन एवं अन्य प्रकार के दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु दिनांक 20 एवं 21 जनवरी, 2023 को राजकीय प्रताप इन्टर कालेज नई टिहरी में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 20 जनवरी, 2023…
देहरादून : अवैध निर्माण को लेकर एमडीडीडीए पर गरजा उक्रांद
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल शहर में अवैध निर्माण को लेकर एमडीडीए का घेराव किया और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते एमडीडीए उपाध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया। केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि देहरादून और इसके आस पास के क्षेत्रों में विगत कुछ सालों में बेतहाशा अनियमित निर्माण हो रहे हैं। जिनमें गुछुपानी, पुरकुल, सहस्त्रधारा, शिमला बाईपास, मसूरी रोड, मालदेवता आदि क्षेत्र में कई रिजॉर्ट, होटल, व्यवसायिक इमारत, कॉलोनी या अन्य तरह के निर्माण है। जिनके नक्शे पास…
उत्तराखंड : सीएम धामी ने भू-धंसाव से प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में जोशीमठ शहर के भू धसाव से प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था एवं भूधंसाव के कारणों आदि के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जोशीमठ की अध्यतन स्थित की सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त गढ़वाल मण्डल और जिलाधिकारी चमोली से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भुधंसाव से प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस स्थिति में जानमाल की सुरक्षा एवं बचाव पर ध्यान देने की…
बोर्ड परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, 16 मार्च से होगी परीक्षा शुरू
देहरादून | उत्तराखंड बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है | जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, उत्तराखंड बोर्ड 16 मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करेगा | छात्र उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट देख व डाउनलोड कर सकते है |15 अप्रैल से मूल्यांकन और 25 से 31 मई के मध्य परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। वहीं, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच होंगी। बैठक में परिषद के सभापति आरके कुंवर,…
विधानसभा चुनाव 2022 के वादे अनुसार हुआ बाईपास का लोकार्पणः गडकरी
देहरादून। वीडियो संदेश में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में अपने वादे अनुसार आज खटीमा में बाईपास का लोकार्पण किया गया। नवनिर्मित गदरपुर एवं खटीमा बाईपास के शुभारंभ के साथ ही खटीमा एवं गदरपुर के मुख्य शहरों में लगने वाला जाम पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इससे स्थानीय जनता, यात्री एवं श्रद्धालुओं को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। बाईपास के बन जाने से रुद्रपुर-टनकपुर एवं रुद्रपुर से काशीपुर या अन्य आसपास शहरों की समयअवधि घट जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य निरंतर ही विकास की नई ऊंचाइयों…
देहरादून : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने 13 दबोचे
देहरादून। दून की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का धंधे का खुलासा करते हुए देहव्यापार में शामिल 11 महिलाएं व 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम लगातार अपने मुखबिर तन्त्रो के माध्यम से जानकारी हासिल कर रही थी। पुलिस केा पता चला कि राजपुर रोड वर्ड ट्रेंड टावर पर में स्थित स्पा सेन्टरों में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है।…
अंकिता हत्याकांड : आरोपियों के नार्काे टेस्ट पर 10 जनवरी को होगा फैसला
पौड़ी। अंकिता हत्याकांड में नार्काे टेस्ट मामले पर आज फैसला टल गया है। अब अंकिता हत्याकांड में नार्काे टेस्ट मामले पर 10 जनवरी को सुनवाई होगी। इस मामले में अभियोग पक्ष के अधिवक्ता ने समय मांगा है। एसआईटी की ओर से बीते नौ दिसंबर को अदालत में अर्जी लगाई गई थी। जिसमें तीनों आरोपियों से उनकी सहमति मांगी गई थी। अब इस मामले पर 10 जनवरी को सुनवाई होगी। पौड़ी की रहने वाली अंकिता भंडारी 18 सितंबर 2022 को लापता हो गई थी। चार दिन बाद पुलिस ने उसकी हत्या का केस दर्ज कर भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री विनोद…
हल्द्वानी अतिक्रमण मामला : सुप्रीम कोर्ट ने लगाई हाईकोर्ट के फैसले पर रोक
राज्य सरकार व रेलवे को जारी किया नोटिस देहरादून। वनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले और बुलडोजर की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। करीब आधे घंटे चली बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई। साथ ही मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और रेलवे को भी नोटिस भी जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी। वनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया…





























