Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



फिल्मी दुनिया में नाम रोशन कर रहे अभिनेता दानिश

हरिद्वार। ज्वालापुर शास्त्रीनगर निवासी अभिनेता दानिश फिल्मी दुनिया में हरिद्वार का नाम रोशन कर रहे हैं। कई सीरियल और वेबसीरीज काम कर चुके दानिश अब काठमांडू कनेक्शन वेबसीरीज दो में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। मुंबई से लौटे दानिश का घर पहुंचने पर स्वागत किया गया। मंगलवार को ज्वालापुर स्थित सामाजिक कार्यकर्ता इरफान अली भट्टी के कार्यालय पर दानिश ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई हरिद्वार से करने के बाद वह दिल्ली एमटी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग करने चले गए। पढ़ाई के बाद मुंबई की एक मल्टीनेशनल कंपनी में उनकी नौकरी लग गई। उन्होंने बताया कि मुंबई में अचानक उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला। सबसे पहले रामगोपाल शर्मा की सत्या-2 में आईपीएस अधिकारी के ‌किरदार में नजर आए। इसके बाद क्राइम पेट्रोल में काम किया। 2010 से लगातार एक के बाद एक सीरियल और वेबसीरीज में काम करना शुरू कर दिया।
दानिश ने बताया कि मेरा यार हंस रहा है बारिश की जाए गाने में भी उन्होंने अभिनय किया है। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ कई सीरीज में काम चुके हैं।‌ त्रिभुवन मिश्रा बीएएलएलबी, कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी टीकू वेड्स शेरू में भी पर्दे पर नजर आ चुके हैं। अब वेबसीरीज काठमांडू कनेक्शन दो में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता इरफान अली भट्टी ने कहा क‌ि हरिद्वार के युवा मुंबई में फिल्मी दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं। युवाओं को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत और लगन से काम करना चाहिए।

Leave A Comment