Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



शिक्षाविद जितेंद्र डंडोना ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर डाला प्रकाश, जानिए खबर

  देहरादून | दून फूड रिलीफ फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद जितेंद्र कुमार डंडोना द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज खुड़बड़ा मोहल्ला देहरादून में निशुल्क विशेष शिक्षा सत्र का आयोजन किया गया जिसमें बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ परस्पर संवाद में उन्हें उच्च कक्षाओं में विषय चयन एवं विभिन्न करियर ऑप्शंस की जानकारी दी गई। नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला गया एवं इसके रोजगार उन्मुख होने के लाभ पर भी चर्चा की गई। व्यक्तित्व विकास के अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी हेतू भी मार्गदर्शन किया गया। भविष्य में भी फाउंडेशन अन्य स्कूलों में भी इस तरह…

Read More

शर्मनाक : मानसिक विकलांग युवती से सामुहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

rep aur rajniti

  नैनीताल। हल्द्वानी में मानसिक रूप से विकलांग युवती से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक कमजोर मानसिक स्थिति वाली युवती से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। हल्द्वानी की मुखानी थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मामला पांच फरवरी का है। लेकिन इस बीच पुलिस तीन दिनों तक जांच के नाम…

Read More

खुलासाः पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर पुलिस ने विगत 13 फरवरी को युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या अवैध सम्बन्धो के चलते उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके मित्र के साथ मिलकर की थी। इतना ही नहीं पत्नी ने अपने पति की हत्या को सड़यंत्र रचकर दुर्घटना बताने का दुःसाहस भी किया। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पत्नी व उसके प्रेमी सहित उनके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार विगत 13 फरवरी को इन्द्रा देवी पत्नी सन्तराम निवासी ग्राम रताड पो0 बजऊ तहसील कालसी, हाल पता धनवन्तरी अस्पताल रसूलपुर कोतवाली विकासनगर में…

Read More

संस्कार: तिलकराज बेहड़ का किडनी ट्रांसप्लांट, छोटे बेटे ने डोनेट की किडनी

रूद्रपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ जो किडनी की गम्भीर बीमारी से जूझ रहे थे व जिनका उपचार दिल्ली एम्स में किया जा रहा है उनके छोटे बेटे सौरभ बेहड़ द्वारा उन्हे किडनी डोनेट की गयी है। जिसका ट्रांसप्लांट दिल्ली एम्स के डाक्टरों की निगरानी में किया गया है। जिनके स्वास्थ्य लाभ को आज जिले भर में प्रार्थना की गई है। तिलकराज बेहड़ विधानसभा चुनाव के बाद से ही किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। दिल्ली एम्स में उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। तिलकराज बेहड़ के छोटे बेटे सौरभ बेहड़ ने उनको…

Read More

खेलो इंडिया विंटर गेम्स में उत्तराखण्ड के पदक विजेताओं को सीएम धामी ने किया सम्मानित

देहरादून | गुलमर्ग में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्नो स्कीइंग और स्नो शू में उत्तराखण्ड के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सम्मानित किया। उत्तराखण्ड से शालिनी राणा, ऋषभ रावत, मयंक डिमरी एवं जगदीप भट्ट ने पदक जीते। मुख्यमंत्री ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर स्कीइंग एवं माउंटनेयरिंग एसोसिएशन उत्तराखण्ड से लक्ष्मण मेहता, अजय भट्ट, इन खिलाड़ियों के कोच विकेश डिमरी एवं डब्बर सिंह उपस्थित थे।

Read More

बौद्धिक संपदा अधिकार पर कार्यशाला हुआ संपन्न, जानिए खबर

  देहरादून | विधि विभाग एसआरटी परिसर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार पर दिनांक 16 फरवरी 2023 को बौद्धिक संपदा अधिकार पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए स्कूल ऑफ लॉ के विभागाध्यक्ष एवं संकाय प्रमुख प्रो ए के पांडे द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार से जुड़े कॉपीराइट ,पेटेंट, डिजाइन, ट्रेडमार्क आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।उन्होंने बौद्धिक संपदा अधिकार के महत्व को बड़े ही विस्तार से बताया ।तत्पश्चात कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुधीर कुमार चतुर्वेदी द्वारा कार्यशाला के विषय बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई…

Read More

पटवारी पेपर लीक मामले में 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोगसे हुए पटवारी पेपर लीक मामले में लगातार कार्रवाई जारी है। एसआईटी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी सहारनपुर बिहारीगढ़ के एक रिजॉर्ट से की गई है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने 25-25 हजार रुपये लेकर सहारनपुर के एक रिजॉर्ट में छात्रों से पेपर हल करवाए थे। अब तक इस मामले में कुल 15 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।जांच अधिकारी रेखा यादव ने बताया कि अभी फिलहाल दो नई गिरफ्तारियां की गई हैं। एक आरोपी का नाम धर्मेंद्र और दूसरे का नाम…

Read More

आंदोलन : भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरना जारी

  देहरादून। भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर बेरोजगार संघ का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर बेरोजगार संघ के बैनर तले हजारों की संख्या में बेरोजगार युवक गांधी पार्क में एकत्रित हुए थे। जहां पर उन्होंने गांधी पार्क के बाहर सडक के दोनों तरफ बैठकर जाम लगा दिया था। जिसके बाद बेरोजगार युवक घंटाघर चैक पर एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने जाम लगा दिया। जिसके बाद जाम लगा रहे युवकों की राहगीरों से भी तीखी नोंक झोंक हुई। इसी दौरान पुलिस ने जाम लगा रहे…

Read More

फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर ने एग्रीटेक के युग में अवसर और रोजगार पर कार्यशाला आयोजित की

  देहरादून। फिक्की फ्लो उत्तराखंड, चैप्टर ने आज श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के साथ मिलकर एग्रीटेक के युग में अवसर और रोजगार विषय पर कार्यशाला आयोजन किया। इस कार्यशाला में फिक्की फ्लो उत्तराखंड, चैप्टर और श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के प्रोफेसरो ने कृषि क्षेत्र मे आधुनिक टेक्नॉलजी द्वारा खेती बाड़ी करने के लिए नए अवसरों के बारे मे बताया और कहा आज के समय में इस क्षेत्र में आधुनिक टेक्नोलोजी को जानने वालेविशेषज्ञों की बहुत मांग है। जिसमे कृषि क्षेत्र के टेक्नीशियन, टेक विशेषज्ञ और आधुनिक टेक्नोलोजी जानने वालों के…

Read More

जोशीमठ के आपदा प्रभावितों के मुआवजे व विस्थापन नीति को कैबिनेट ने दी मंजूरी

  देहरादून। जोशीमठ क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों की भूमि और भवनों के मुआवजे तथा स्थायी विस्थापन के सम्बन्ध में प्रस्तावित नीति पर मंत्रिमण्डल की बैठक में अनुमोदन प्रदान किया गया है। तकनीकी संस्थानों की रिपोर्ट आने के पश्चात भूमि के मुआवजे की दरों का निर्धारण किया जायेगा। आवासीय भवनों हेतु दरेंः भवनों की लागत सी0पी0डब्ल्यू0डी० की प्लिंथ एरिया दरों में कोस्ट इंडेक्स लगाकर निकाली जायेगी। आने वाली भवन की लागत में से प्रभावित भवन के मूल्यह्रास की धनराशि को घटाने के उपरान्त शेष धनराशि का मुआवजा दिया जायेगा। दुकान तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान (होटल, ढाबे आदि) के निर्मित भवन…

Read More