‘साईं सृजन पटल ’बना साहित्यिक चेतना का मंच, नई पीढ़ी को दे रहा दिशा : राजन गोयल
डोईवाला | साहित्य, संस्कृति और समाज के अद्वितीय समन्वय को समर्पित ‘साईं सृजन पत्रिका’ के ग्यारहवें अंक का विमोचन वरिष्ठ समाजसेवी राजन गोयल ने किया।विमोचन के अवसर पर समाजसेवी राजन गोयल ने कहा कि,”साईं सृजन केवल एक साहित्यिक मंच नहीं, बल्कि यह समाज के विविध आयामों को जोड़ने वाली एक सशक्त सांस्कृतिक कड़ी बन चुका है, जो पीढ़ियों को संवाद, चिंतन और सृजन की दिशा में प्रेरित कर रहा है। पत्रिका की विविधता और सामाजिक प्रतिबद्धता अत्यंत सराहनीय है।”पत्रिका के संपादक प्रो० के० एल० तलवाड़ ने कहा कि,”हर अंक में हम केवल रचनात्मकता ही नहीं, बल्कि विचार, दृष्टिकोण और समसामयिकता…
खेल प्रशिक्षक नरेश सिंह नयाल को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर
राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून उत्तराखंड के खेल प्रशिक्षक नरेश सिंह नयाल है देहरादून | राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून उत्तराखंड के खेल प्रशिक्षक नरेश सिंह नयाल को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी मिली है, ग्वालियर मध्य प्रदेश स्थित सी डी एस अटल बिहारी वाजपेई ट्रेनिंग सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स में प्रवेश के लिए ब्लाइंड फुटबॉल के चीफ सिलेक्टर के रूप में यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है | नए बने सेंटर में पहली बारी ट्रायल्स हो रहे हैं और पैरा स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को लिया जा रहा है।इसमें देश भर से लड़के और लड़कियां ट्रायल्स के लिए आ रही…
सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबाल चैंपियनशिप 2025 के लिए हुआ मुकाबला, जानिए खबर
देहरादून | आई पी एस सी आल इंडिया ( नेशनल ) गर्ल्स अंडर 17 फुटबाल टूर्नामेंट ( सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबाल चैंपियनशिप 2025 क्वालीफाई राउंड ) का दूसरा दिन – डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ऑब्जर्वर उत्तराखंड के सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल देहरादून के द्वारा आयोजित आई पी एस सी अंडर 17 गर्ल्स आल इंडिया ( नेशनल ) फुटबाल टूर्नामेंट 2025( इंटरनेशनल सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल कप चैंपियनशिप क्वालीफाई राउंड और एस जी एफ आई नेशनल टीम ) में समस्त भारत से गर्ल्स की टीमें प्रतिभाग क़र रही है आयोजक कर्ता हेड ऑफ़ स्पोर्ट्स कवलजीत सिंह धालीवाल ने बताया की उत्तराखंड के फेमस…
रुद्रप्रयाग : अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 को बचाया गया, 11 लापता
रुद्रप्रयाग | यह पूरा मामला रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर इलाके का है। जहां, यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। जिस समय ये घटना हुई उस दौरान उस बस 18 लोग सवार थे। आस-पास मौजूद स्थानीय एवं अन्य लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी अनुसार 18 में से 7 लोंगो का रेस्क्यू कर लिया गया गया है। एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 11 लोग अभी भी लापता है। जिनकी तलाश के लिए हर संभव…
उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानिए खबर
देहरादून | उत्तराखण्ड में हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है | हाईकोर्ट की रोक के बाद अब फिर से आरक्षण प्रक्रिया शुरू की जाएगी | एडवोकेट दुष्यंत मनाली ने बताया कि नैनीताल हाई कोर्ट ने मंगलवार तक उत्तराखंड में चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है |इन सभी तैयारियों के बीच नैनीताल हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है | नैनीताल हाईकोर्ट ने रिजर्वेशन पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने की वजह से रोक लगाई है |
केदारनाथ यात्रा में 300 करोड़ का कारोबार, दर्शन को प्रतिदिन पहुँच रहे 24 हजार श्रद्धालु
देहरादून। केदारनाथ यात्रा में घोड़ा खच्चरों के संचालन से 67 करोड़ व हेलिकॉप्टर सेवाओं से 60 करोड़ की कमाई हुई। होटल, रेस्टोरेंट से 150 करोड़ का कारोबार हुआ। प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 32 लाख पार हो चुका है। वहीं, 48 दिन की केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चर, हेली सेवा, डंडी- कंडी सहित होटल, रेस्तरां व्यापारियों ने 300 करोड़ कारोबार किया है। इस बार दो मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए। 18 जून को बाबा केदार के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या…
देहरादून : आम जनता के लिए राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला गया
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। उन्होंने आगंतुक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया और स्मारिका शॉप सहित सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया और राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला रखी। उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन में एक एम्फीथिएटर का भी उद्घाटन किया। देहरादून में राजपुर मार्ग पर स्थित राष्ट्रपति तपोवन, हिमालय की तलहटी के 19 एकड़ में विस्तारित राष्ट्रपति भू-सम्पदा का एक हिस्सा है और यह आध्यात्मिक आश्रय स्थल और पारिस्थितिकी संरक्षण पर बल देता है। यहां देशी वनस्पतियों से समृद्ध एक घने जंगल, तपोवन में 117 पौधों की प्रजातियां, 52…
बॉन्ड का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाईः डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लम्बे समय से गैरहाजिर चल रहे बांडधारी चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर गायब चिकित्सकों की सूची स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित चिकित्सकों को नियुक्ति देने तथा विभागान्तर्गत में चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं एएनएम के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिये भी अधिकारियों को कहा गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने…
हल्द्वानी : नशे की हालत में होटल मैनेजर ने युवती से किया दुष्कर्म
हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित नामी होटल के मैनेजर पर दिल्ली की युवती ने शराब के नशे में दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपी पीड़िता को होटल में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर ं पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली हापुड़ निवासी युवती के संग रामनगर व हल्द्वानी के होटल और रिजार्ट में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। रामनगर के एक रिजार्ट में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात रामनगर के सांवल्दे निवासी युवक से हुई…
सड़क हादसे में बैंककर्मी की मौत
नैनीताल। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैलपड़ाव आईआरबी कैंप के पास एक बैंक कर्मी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए और बैंक कर्मी की जान मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात एक बैक में कार्यरत कर्मचारी जितेन्द्र कुमार अपनी कार से रुद्रपुर से रामनगर स्थित अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी कार बैलपड़ाव क्षेत्र में आईआरबी कैंप के पास पहुंची। तभी कार अनियंत्रित हुई और पेड़…






























