Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



‘साईं सृजन पटल ’बना साहित्यिक चेतना का मंच, नई पीढ़ी को दे रहा दिशा : राजन गोयल

डोईवाला |  साहित्य, संस्कृति और समाज के अद्वितीय समन्वय को समर्पित ‘साईं सृजन पत्रिका’ के ग्यारहवें अंक   का  विमोचन वरिष्ठ समाजसेवी राजन गोयल ने किया।विमोचन के अवसर पर समाजसेवी राजन गोयल ने कहा कि,”साईं सृजन केवल एक साहित्यिक मंच नहीं, बल्कि यह समाज के विविध आयामों को जोड़ने वाली एक सशक्त सांस्कृतिक कड़ी बन चुका है, जो पीढ़ियों को संवाद, चिंतन और सृजन की दिशा में प्रेरित कर रहा है। पत्रिका की विविधता और सामाजिक प्रतिबद्धता अत्यंत सराहनीय है।”पत्रिका के संपादक प्रो० के० एल० तलवाड़ ने कहा कि,”हर अंक में हम केवल रचनात्मकता ही नहीं, बल्कि विचार, दृष्टिकोण और समसामयिकता को भी समाहित करते हैं। ‘साईं सृजन’ उत्तराखंड की आत्मा, आस्था, प्रकृति और परिवर्तनशीलता को रचनात्मक भाषा में प्रस्तुत कर पाठकों से एक जीवंत संवाद करता है।”‘साईं सृजन पटल पत्रिका’ का यह ग्यारहवां अंक निःसंदेह एक रचनात्मक आंदोलन का दस्तावेज है, जो साहित्य, संस्कृति और समाज की त्रिवेणी से भावी भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह केवल एक प्रकाशन नहीं, बल्कि हमारे समाज की बौद्धिक चेतना का सशक्त माध्यम है।

 प्रकाशित रचनाएँ युवा पीढ़ी को अपनी मिट्टी से जोड़ रही : उपसंपादक अंकित तिवारी

पत्रिका के उपसंपादक अंकित तिवारी ने  कहा कि,”  हमारी टीम ने प्रदेश की जड़ों तक पहुँचने का प्रयास किया है, जिससे पाठकों को न केवल जानकारी मिले, बल्कि एक आत्मिक संतुलन की अनुभूति भी हो।”इसमें प्रकाशित रचनाएँ जमीनी सरोकारों, जनसंवेदना और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी होती हैं, जो युवा पीढ़ी को अपनी मिट्टी से जोड़ने का कार्य करती हैं।कार्यक्रम में जज /सदस्य स्थायी लोक अदालत, बागपत राजकुमार गुप्ता  ने कहा कि डिजिटल युग में भी पत्रिका ने संवेदनाओं की मिठास और विचारों की गंभीरता को बनाए रखते हुए साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाया है। अब यह पाठकों की आत्मा की आवाज़ बन चुकी है |  एक ऐसा मंच जो सोच को दिशा देता है और हृदय को छूता है। विमोचन कार्यक्रम में  शिवचंद्र प्रकाश गोयल,  गगन गोयल, दीपा गोयल, रानी गोयल, गौरी, अमन, राधिका , विपुल, नमन ,अनंत, हेमंत हुरला आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment