Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



केदारनाथ यात्रा में 300 करोड़ का कारोबार, दर्शन को प्रतिदिन पहुँच रहे 24 हजार श्रद्धालु

 

kedarnath

देहरादून। केदारनाथ यात्रा में घोड़ा खच्चरों के संचालन से 67 करोड़ व हेलिकॉप्टर सेवाओं से 60 करोड़ की कमाई हुई। होटल, रेस्टोरेंट से 150 करोड़ का कारोबार हुआ। प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 32 लाख पार हो चुका है। वहीं, 48 दिन की केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चर, हेली सेवा, डंडी- कंडी सहित होटल, रेस्तरां व्यापारियों ने 300 करोड़ कारोबार किया है। इस बार दो मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए। 18 जून को बाबा केदार के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 11.40 लाख पार हो चुकी है। पिछले एक महीने का औसत निकला जाए तो प्रतिदिन 24 हजार श्रद्धालु केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।केदारनाथ धाम यात्रा देश की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक है। 20 किलोमीटर का कठिन पैदल मार्ग पार करने के बाद हिमालय पर्वत की गोद में बसे 11 वें ज्योतिलिंग के दर्शन हो पाते हैं। इस कठिन पैदल धार्मिक यात्रा में घोड़ा -खच्चरों का बेहद अहम योगदान होता है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि 18 जून तक 227614 श्रद्धालु घोड़े खच्चरों केदारनाथ धाम पहुंचे। इससे लगभग 67 करोड़ की आय प्राप्त हुई है। केदारनाथ हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया, इस वर्ष आठ कंपनियां नौ हेलिपैड से हेली सेवा का संचालन कर रही हैं। 18 जून तक 49247 श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। हेलिकॉप्टर किराये के रूप में 60 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डंडी-कंडी का संचालन किया जाता है। इस वर्ष की यात्रा के लिए 7000 से अधिक डंडी-कंडी संचालक पंजीकृत हैं। 18 जून तक डंडी- कंडी से दो करोड़ 2 लाख, 71 हजार 300 रुपए की आय प्राप्त हुई है। इसमें गंदगी फैलने एवं अन्य नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न प्रतिष्ठानों का 417000 रुपये का चालान कर जुर्माना वसूला गया।

Leave A Comment