Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



अपराध : पत्नी ने पति और बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा

murder

  हरिद्वार। हरिद्वार में रविवार को दोहरे हत्याकांड की खबर से सनसनी फैल गई। घटना दोपहर बाद बहादराबाद के मरगूबपुर गांव की है। पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इसके बाद गुस्से में आकर उसके सौतेले बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि इनामुलहक जमील और उसकी पत्नी सितारा के बीच झगड़ा हुआ था। सितारा शनिवार रात ही घर आई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो गुस्से में सितारा ने पति इनामुलहक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।…

Read More

उत्तराखंड : सीएम ने पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का समाधान किया

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा समाधान किया गया है। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड…

Read More

सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, प्रभावितों से की भेंट

  पिथौरागढ़/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम रांथी (खोतिला) में आपदा प्रभावितों से भेंट की। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सब आपदा प्रभावितों के साथ हैं और राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा आपदा प्रभावितों के लिए रहने, खाने, और कपड़ों की उचित व्यवस्था की जाए, जिसका भुगतान सरकार के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा 6 परिवारों को चेक के माध्यम से राहत राशि…

Read More

पहचान : जितेंद्र कुमार डंडोना राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से हुए सम्मानित

  देहरादून | दून फूड रिलीफ फाउंडेशन के अध्यक्ष शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा , प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए फ्री कोचिंग एवं स्टडी मैटेरियल की व्यवस्था, स्कूल एवं कॉलेजों में विषय, कैरियर चयन हेतु सेमिनार के आयोजन एवं उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए किए गए प्रयासों हेतु वर्थी वैलनेस फाउंडेशन द्वारा आयोजित वर्चुअल समारोह में राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। डंडोना ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि यह अवार्ड उन्हें इस क्षेत्र मेंआगे और कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। डंडोना को पूर्व…

Read More

देहरादून : यातायात नियमों व संकेतों के पालन हेतु पोस्टर का विमोचन

  देहरादून | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को मनाते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और संगठन के चेयरमेन सचिन जैन द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों व संकेतों का पालन करने के लिए जागरूक करने हेतु पोस्टर का विमोचन किया गया । इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल ने यातायात नियमों व संकेतों का पालन करने की अपील की तथा लोगों से हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट बांधने का अनुरोध किया। इस अवसर पर चेयरमेन सचिन जैन ने यातायात सुरक्षा से संबंधित पोस्टर का विमोचन करते हुए लोगों को यातायात नियमों…

Read More

दुःखद : मलबे में दबने से महिला की मौत

  पिथौरागढ़। शनिवार सुबह भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं नेपाल के धारचूला में बादल फटने से पिथौरागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी तबाही मची है। पिथौरागढ़ के विकासखंड धारचूला में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 50 घर जलमग्न हो गए हैं। विकासखंड धारचूला में भारी बारिश के चलते धारचूला क्षेत्र के गलाती, खोतिला और मल्ली बाजार में भारी नुकसान हुआ है। खोतिला में 50 से अधिक मकानों में मलबा घुसने से लोगों ने भागकर जान बचाई। शनिवार सुबह रुद्रप्रयाग में उखीमठ ब्लॉक के तुलंगा गांव…

Read More

नदी में गिरा ऑल्‍टो वाहन, चालक लापता

  देहरादून। थाना त्यूनी से अटाल को जाने वाली रोड पर ग्राम अणु के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यहां ऑल्टो वाहन टोंस नदी में गिर गया। हादसे में कार चालक नवीन शर्मा पुत्र अमीरचंद शर्मा निवासी ग्राम धगोली पोस्ट ऑफिस कांथली तहसील चिडगांव जिला शिमला हिमाचल प्रदेश लापता हो गया है। चालक की खोजबीन में तलाश अभियान जारी है। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर उक्त वाहन तक पहुंचकर चालक की खोजबीन की गई। उक्त वाहन को बाहर निकालने व वाहन चालक की तलाश हेतु एसडीआरएफ टीम व गोताखोर टीम को अवगत करा दिया गया है। राहत और बचाव अभियान…

Read More

ऋषिकेश : गंगा घाटी में राफ्टिंग का रोमांच शुरू

  ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में तीन महीने के ब्रेक के बाद शनिवार से गंगा घाटी में राफ्टिंग का रोमांच फिर शुरू हो गया है। पहले दिन गंगा में करीब 100 राफ्टें उतारी गईं। दिल्ली, हरियाणा, एनसीआर से आए पर्यटकों ने शनिवार को राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। ब्रह्मपुरी से रामझूला, मुनिकीरेती, शत्रुघ्न घाट तक रंग बिरंगी राफ्टें तैरती नजर आईं। मानसून सीजन के चलते 30 जून को गंगा में राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई थी। राफ्टिंग पर रोक से पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ था। शनिवार को ढाई महीने बाद एक बार फिर से गंगा में राफ्टिंग शुरू हुई। पहले से…

Read More

शराब से मौत के मामले में सीएम धामी के निर्देश पर आबकारी विभाग के नौ कार्मिक निलम्बित

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में शराब के सेवन से कुछ व्यक्तियों की मृत्यु पर आबकारी निरीक्षक सहित आबकारी विभाग के नौ कार्मिकों को निलम्बित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस घटना में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग को निर्देश दिये कि  ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसमें जो भी दोषी या लापरवाह पाया जाए उस पर कठोर कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आबकारी आयुक्त  हरि चंद्र सेमवाल ने आबकारी विभाग के नौ कार्मिकों को निलम्बित करने का…

Read More

हरिद्वार में कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत, जानिए खबर

  हरिद्वार। हरिद्वार जिले में एक बार फिर कच्ची शराब जानलेवा साबित हुई है। पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ उर्फ तेलीवाला फूलगढ़ में कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की। कच्ची शराब पीने की वजह से पांच ग्रामीणों की मौत शनिवार को हुई है, जबकि दो ग्रामीणों ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था। कच्ची शराब पीने से गांव फूलगढ़ निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वहीं, गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से…

Read More