विधानसभा भर्ती घोटाला : एक-दो दिन में आ सकती है समिति की रिपोर्ट
देहरादून। विधानसभा भर्ती घोटाले में बहुत जल्द एक्सपर्ट कमेटी अपनी फाइनल रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपने वाली है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने इस मामले में बयानबाजी करने वाले नेताओं को हिदायत देते हुए कहा है कि वह थोड़ा इंतजार करें और विधानसभा की गरिमा से जुड़े इस मुद्दे पर बेकार की बयानबाजी न करें। रिपोर्ट आने दीजिए जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से सोमवार को मिलने पहुंचे एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन डीके कोटिया से मुलाकात के बाद यह बात विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कही गई। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि…
अच्छी खबर : जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित नौ वर्षीय बच्ची को मिली संजीवनी
देहरादून। जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित नौ वर्षीय बच्ची को संजीवनी मिली है। दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों को न सिर्फ ओपन हार्ट सर्जरी में सफलता मिली बल्कि बच्ची को नया जीवन भी दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची काफी समय से थकान और सांस लेने में कठिनाइयों का सामना कर रही थी। उसका वजन भी कम था। परिजनों को एक स्थानीय अस्पताल में परामर्श करने पर पता चला कि बच्ची के दिल में छेद है जिसके कारण धमनियों से फेफड़ों में रक्त का प्रवाह हो रहा था और उन्होंने तत्काल उच्च जोखिम वाली सर्जरी की सलाह दी। इसके…
सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं
खटीमा। खटीमा में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने सुबह सुबह घर पर जन समस्याएं सुनीं। वहीं, उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक शेरी (दीपक बिष्ट) को मास्को के टूर से वापस आने पर सम्मानित किया। उत्तराखंड के खटीमा निवासी गायक शेरी अपने बैंड ग्रुप के साथ 15 दिवसीय कार्यक्रम (31 अगस्त से 15 सितंबर) के तहत मास्को गए थे। जहां उन्होंने 15 दिनों तक उत्तराखंड की संस्कृति को पहाड़ी गीतों के जरिए वहां लोगों के बीच रखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह अपने घर पर आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता की…
बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार, भेजा जेल
पौड़ी। रिश्तों को तार तार व शर्मशार करने वाला एक मामला पौड़ी जनपद में सामने आया है। यहंा पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग पुत्री को अपनी हवस का शिकार बना लिया गया। पीड़िता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को सलाखों के पीछे भेज दिया है।नजानकारी के अनुसार जनपद पौड़ी के तहसील सतपुली के अंर्तगत एक गंाव में 15 वर्षीय बालिका के साथ उसके ही पिता द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि मामला तब पकड़ में आया जब दुष्कर्म पीड़िता की तबीयत खराब होने पर…
उत्तराखंड : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर मोटर पुल का किया शिलान्यास
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला क्षेत्र के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल राष्ट्र के बीच काली नदी पर 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बन रहे 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर सेतु का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सेतु बहुत ही महत्व का सेतु(पुल) है। इस सेतु के बनने से भारत और नेपाल के बीच आवागमन सुगम होगा, व्यापार बढ़ेगा तथा रोजगार में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह सेतु एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के…
बंद पड़ी केदारनाथ यात्रा खुली, हजारों तीर्थयात्री रवाना
रुद्रप्रयाग। दो दिन से केदारनाथ धाम की यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे आठ हजार भक्तों को केदारनाथ भेजा गया, जबकि केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके पांच हजार से अधिक यात्रियों को वापस भेजा गया। पूरे इलाके में देर रात से लगातार बारिश जारी है. मौसम विभाग ने पहाड़ों में तीन दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तीन दिनों से लगातार बारिश भी हो रही है। बारिश के कारण जहां पहाड़ों में ठंड लौट आई है। वहीं केदारनाथ धाम की यात्रा पर भी बारिश का बुरा प्रभाव पड़ा…
नेककार्य : शिविर में 620 आँखों के रोगियों की जाँच की गई
देहरादून। महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल एवँ गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज पटेल नगर के सहयोग से दून सिख वैलफेयर सोसायटी के द्वारा आयोजित 41वा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर बारात घर, नानक निवास, सुभाष रोड पर आज भव्य समापन कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, एवं सम्मानित सदस्यों एवं आगुन्तको का स्वागत किया। संयोजक सरदार इन्द्र जीत सिंह ने अपनी रिपोर्ट मे अवगत कराया कि कैम्प में 620 रोगियों की जाँच की गयी जिसमें 95 मरीजों का मोतियाबिंद का आप्रेशन हुए तथा 90 मरीजों की रिफ्रेक्शन की जाँच हुई। दवाइयां, पढने के चश्मे निशुल्क दी गयीं…
खेल : सुब्रोतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी केंद्रीय विद्यालय की टीम
देहरादून। केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी की अंडर-17 बालिका वर्ग की टीम सुब्रोतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता-22 में भाग लेगी। 61वीं अं, आडर-17 बालिका सुब्रोतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 में प्रतिभाग करने केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की उपायुक्त मीनाक्षी जैन और केवि आईएमए के प्रधानाचार्य मामचंद ने टीम को दिल्ली रवाना किया। जुलाई में संपन्न 51वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन सुब्रोतो फुटबॉल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय आईएमए की फुटबॉल टीम विजयी रही थी। इसलिए सुब्रोतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2022 में केंद्रीय विद्यालय संगठन का प्रतिनिधित्व यही टीम कर रही है। सहायक आयुक्त सुकृति रैवानी ने भी शुभकामनाएं…
सीएम धामी आकाशीय बिजली गिरने से घायल महिलाओं से की मुलाकात
खटीमा | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को खटीमा नागरिक अस्पताल पहुंच खटीमा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से घायल महिलाओं से मुलाकात की, एवं उनका हाल जाना , इस दौरान उन्होंने डाक्टरों को बेहतर उपचार किए जाने हेतु निर्देश दिए साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने बिजली गिरने से मृतक महिला के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की।
युवा संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री धामी ने दिए युवाओं के सवालों के जवाब
पन्तनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में पहुंचकर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और युवाओं के सवालों का बहुत ही सहेजता एवं सरलता जवाब दिए। युवा संवाद कार्यक्रम में अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर युवा बहुत ही प्रफुल्लित एवं उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गांधी हॉल में पहुंचते ही युवाओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में 800 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर…






























