उत्तराखण्ड फिल्म नीति ड्राफ्ट के लिए लोगो से मांगा गया सुझाव
देहरादून | उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2022 का ड्राफ्ट लोगों के सुझाव हेतु विभागीय वेबसाइट पर दिनांक 20 जुलाई, 2022 से प्रकाशित किया गया है। उक्त प्रस्तावित फिल्म नीति-2022 पर यदि अभी भी कोई व्यक्ति सुझाव देने के इच्छुक हो तो दिनांक 15 सितम्बर, 2022 तक विभागीय Email- ufdc2015@gmail.com पर प्रेषित कर सकते हैं। 15 सितम्बर, 2022 तक प्राप्त सुझावों पर विचार करते हुए फिल्म नीति के ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने की कार्यवाही की जायेगी। उत्तराखण्ड राज्य के नैसर्गिक सौन्दर्य एवं लोक संस्कृति को विश्व पटल पर लाये…
हरिद्वार : सीएम धामी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल
हरिद्वार | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जयराम आश्रम भीमगोड़ा में ब्रह्मलीन देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज की अष्टादश पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रह्मलीन देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज का जीवन सनातन धर्म के संरक्षण एवं लोक कल्याण के कार्यों में बीता तथा उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, वे हमेशा निःस्वार्थ भाव से जनसेवा के कार्य में संलग्न रहे।…
अकादमिक अखंडता एवं कदाचार पर व्याख्यान का आयोजन, जानिए खबर
देहरादून | हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, विधि विभाग स्वामी रामतीर्थ परिसर ,बादशाहीथौल, टिहरी उत्तराखंड द्वारा ऑनलाइन माध्यम से अकादमिक अखंडता एवं कदाचार विषय पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया ।इस व्याख्यान की प्रमुख वक्ता केंद्रीय ग्रन्थालय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय,वाराणसी की उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ स्नेहा त्रिपाठी थीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में शैक्षिक बेईमानी एवं अकादमिक कदाचार को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने यह बताया कि शोधार्थी को गूगल सर्च पर ज्यादा ध्यान न देकर उनको रिसर्च डेटाबेस पर ध्यान देना चाहिए ।तथा रिसर्च में लिटरेचर रिव्यू पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। अपने वक्तव्य में उन्होंने पैराफेजिंग को…
इनसे रहे सावधान : योजना के लाभार्थियों को फंसाने का प्रयास कर रहे साइबर ठग
नैनीताल। साइबर ठग आम इंसान से लेकर सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारी ही नहीं छोटी-छोटी योजनाओं के लाभाथियों को झांसे में लेने का प्रयास कर रहे हैं। इन दिनों महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लाभार्थियों को फंसाने का प्रयास किया जा चुका है। आए दिन लाभार्थियों से विभागीय जानकारी के नाम पर उनके खातों की डिटेल जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। कई लाभार्थियों ने इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत की है। बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों से 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं…
भारत नेट फेज 2 के अंतर्गत जुड़ेंगे उत्तराखंड के हजारों गांव
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित बोधिसत्व विचार श्रृंखला उत्तराखण्ड की डिजिटल उड़ान कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कामन सर्विस सेंटरों से जुड़े उद्यमियों से संवाद कर उनके विचार भी सुने। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में उनके स्तर पर दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर क्षेत्र की समस्याओं का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों पर ध्यान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 4 जी एवं 5 जी के 1200 से अधिक टावर…
देहरादून : एआरटीओ आनंद जायसवाल भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार
देहरादून। परिवहन मुख्यालय में तैनात एआरटीओ आनंद जायसवाल को भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2010 से 2015 तक एआरटीओ ऋषिकेश रहते हुए चालान की राशि में हेरफेर कर 29.32 लाख रुपये का गबन किया था। उनके खिलाफ मार्च 2017 में मुकदमा दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। भ्रष्टाचार का यह मामला वर्ष 2016 में उजागर हुआ था। विभागीय जांच में पुष्टि होने के बाद आनंद जायसवाल निवासी नकरौंदा, हर्रावाला, देहरादून को परिवहन मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। जायसवाल वर्ष 2010 से 2015…
पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, अब तक 35 लोगों को किया जा चुका गिरफ्तार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के सख्त निर्देशों के क्रम में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में आज एसटीएफ ने 35वीं गिरफ्तारी कर ली है। इसके साथ ही यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में पूर्व में गिरफ्तार चार अभियुक्तों की जुडिशल रिमांड की कार्यवाही भी सचिवालय रक्षक परीक्षा लीक मुकदमे में की गई है। वन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा मामले में भी 2 अभियुक्त पहले गिरफ्तार हो चुके हैं पिछले कुछ दिनों में इस प्रकार अलग-अलग दर्ज तीन मुकदमों में कुल 38 लोग की गिरफ्तारी हो चुकी है।…
लंबित परीक्षाओं को राज्य लोक सेवा आयोग से कराए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हमारे भाई बहन जो परीक्षार्थी है उनकी परीक्षाओं में कोई विलम्ब न हो, साथ ही उनकी रोजगार की आशा, निराशा में न बदले, इसके लिये लम्बित परीक्षाओं का आयोजन अधीनस्थ चयन आयोग की अर्हताओं के आधार पर लोक सेवा आयोग अथवा अन्य संस्थाओं से भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समूह ग के 7 हजार पदों पर अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से भर्ती होनी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अधीनस्थ सेवा चयन…
हर्षल फाउंडेशन ने शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
देहरादून। हर्षल फाउंडेशन ने नेहरुग्राम स्तिथ गुरु राम राय इंटर कालेज में शिक्षक दिवस मनाया। मुख्य अतिथि विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशिष्ट अतिथि रमा गोयल, प्रधानाचार्य, क्षेत्रीय पार्षद के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रतिभा पाठक सहित 20 अध्यापिकाओं का सम्मान पटके पहनाकर, तुलसी का पोधा एवम् सम्मान पत्र देकर किया। सभी स्टाफ को तुलसी के पौधे एवम् पटके पहनाकर सम्मानित किया। बालिकाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य के अंतर्गत राधिका गुरंग के सहयोग से एक सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी लगाई। जिसे देख बालिकायो के चेहरे पर मुस्कान आ गई। नेत्रदान पखवाड़े…
उत्तराखंड : भर्तियों में घपलों के खिलाफ बेरोजगार उतरे सड़कों पर
देहरादून। उत्तराखंड में वीडीओ, वीपीडीओ समेत अन्य भतियों में घपलों के खिलाफ युवाओं को गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को दून में सड़कों पर बेरोजगार उतर आए। परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच शुरू किया। युवाओं ने विवादित भर्तियां रद करने की मांग उठाई। यूकेएसएसएससी, यूके पीसीएस, विधानसभा और सचिवालय रक्षक भर्ती की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई को सौंपने की मांग उठाई। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओं को दिए जाने 30 प्रतिशत क्षितिज आरक्षण पर सर्वोच्च न्यायालय जाने के बजाय अध्यादेश लाकर महिलाओं…





























