Breaking News:

देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां विंटर कैम्प सम्पन्न, जानिए खबर -

Friday, January 16, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मकर संक्रांति सेवा भाव रूप में मनाया -

Friday, January 16, 2026

किसान की दोनों बेटियां बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत -

Thursday, January 15, 2026

दोनों पैर नहीं एक हाथ नहीं, जज्बे ने बनाया ऑफिसर -

Thursday, January 15, 2026

संघर्ष : एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला बना डीएसपी -

Thursday, January 15, 2026

केराकत (जौनपुर) में चाइनीज मांझे से डॉक्टर का गला कटा तड़प तड़पकर हुई मौत -

Thursday, January 15, 2026

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025



उत्तरकाशी के दीपक रावत ने पैरा क्लाइंबिंग में बनाई अपनी पहचान

  देहरादून/ उत्तरकाशी | उत्तरकाशी के रहने वाले दृष्टि दिव्यांग दीपक सिंह रावत जो कि वर्तमान में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान से डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन कर रहे हैं।हाल ही में कर्नाटक राज्य के बैंगलोर में 18 और 19 मई को इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन ने पैरा क्लाइंबिंग कप 2022 का आयोजन किया।जिसमें विभिन्न राज्यो से आए दिव्यांग खिलाड़ियों (क्लाइंबर्स) ने भाग लिया।जिसमें पैरा खिलाड़ी को कृत्रिम दीवार पर चढ़ना होता है।उत्तराखंड की तरफ से दीपक ने इसमें अपना दमखम दिखाया और पैरा क्लाइंबिंग कप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दीपक की इस कामियाबी में प्रज्ञा भारद्वाज जी की अहम भूमिका…

Read More

उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 97, जानिए खबर

    कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 89059 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 275 लोगो की मौत भी हुई आज 12 नये मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 19 मई 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92681 , आज 12 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 18 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 7 कोरोना के नए मामले मिले है |

Read More

उत्तराखंड : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हेमकुंड साहिब के लिए संगतो को किया रवाना

  ऋषिकेश । हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुल रहे हैं। आज ऋषिकेश स्थित गुरूद्वारा से हेमकुंड साहिब के लिए संगतो को रवाना किया गया। गुरूद्वारा परिसर ऋषिकेश में यात्रियों के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने गुरूद्वारा में मत्था टेका और गुरूवाणी पाठ में शामिल हुए। लक्ष्मण झूला रोड पर स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट ने अतिथियों का स्वागत किया गया। हेमकुंड यात्रा हेतु व्यापक तैयारियां की गयी है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई भी गुरूवाणी पाठ में शामिल…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सुनाई सजा, जानिए खबर

sidhu

नई दिल्ली | कांग्रेसी नेता पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को 34 साल पुराने रोड रेज केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है | उन्हें एक साल जेल की सजा हुई है | उन्हें एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है | कोर्ट ने अपने 15 मई, 2018 के एक हजार रुपये के जुर्माने की सजा को बदल दिया है | जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस संजय किशन कौल की बेंच ने ये फैसला सुनाया है | इसी साल 25 मार्च सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू की सजा बढ़ाने की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा…

Read More

गोपेश्वर : अण्डर-16 बालक-बालिका मिनी मैराथन आयोजित

  गोेपेश्वर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत खेल विभाग द्वारा स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर से बह्मसैण तक अण्डर 16 के बालक एवं बालिकाओं की मिनी मैराथन आयोजित की गयी, जिसका शुभारम्भ शिखर सक्सेना, महाप्रबंधक, ने किया। बालक वर्ग 05 कि0मी0 दौड़ में 213 बालकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें रोहित राणा ने प्रथम, प्रियाशंु विष्ट ने द्वितीय, अमल ठाकुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार ऋषभ सिंह व देवेश कुमार को दिया गया तथा सबसे कम आयु के उद्दीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार ऋषभ को प्रदान किया गया। बालिका वर्ग 04 कि0मी0 दौड़ में 115 बालिकाओं ने प्रतिभाग…

Read More

जरा हटके :;दो सौ साल बाद कोटी गांव पहुंचे बाशिक महासू

  विकासनगर। मैंद्रथ मंदिर से निकली बाशिक महासू महाराज की देव पालकी प्रवास के चौथे दिन कोटी पहुंची। करीब दो सौ साल बाद कोटी पहुंचने पर ग्रामीणों ने धार्मिक रीति रिवाजों के साथ पूजा अर्चना कर देवता का आशीर्वाद लिया। दो सौ साल बाद देव पालकी के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह के साथ ही आस्था का अपार सैलाब उमड़ पड़ा। गांव के एक रात्रि प्रवास के बाद देव पालकी हिवाई गांव के लिए प्रस्थान करेगी। बाशिक महासू महाराज की देव पालकी 15 मई को मैंद्रथ मंदिर से निकलकर पहले पड़ाव के लिए बाणाधार पहुंची। 16 और 17…

Read More

सफलता : दो करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

  पिथौरागढ़। शेयर मार्केट के नाम पर जनपद से दो करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लखनऊ एअरपोर्ट से दबोच लिया। आरोपी दुबई भागने की फिराक में था। पुलिस आरोपी को पिथौरागढ़ ले आई है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को दबोचने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पिथौरागढ़ नगर के सिनेमा लाइन निवासी कमलेश कुमार ने पुलिस में दो करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कमलेश कुमार ने कहा था कि उसकी पहचान बाजपुर के गोबरा निवासी कविता से थी। उनका आपस में घर आना जाना था।…

Read More

चारधाम यात्रा : हार्ट अटैक से अब तक 43 श्रद्धालुओं ने गवाई जान

रुद्रप्रयाग। चारधाम में तबीयत बिगड़ने से श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला जारी है। बुधवार को केदारनाथ यात्रा पर आए मघ्य प्रदेश के एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक का नाम पिजन सिंह यादव पुत्र केएस यादव, निवासी कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल मध्य प्रदेश है। इसके साथ ही धाम में हृदयगति रुकने से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। जबकि, चारों धाम में यह संख्या 43 पहुंच चुकी है। इससे पहले मंगलवार को भी दो श्रद्धालुओं की मौत केदारनाथ धाम में हुई थी। दोनों की मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया। जानकारी के अनुसार…

Read More

गंगनहर में नहाने उतरा युवक तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू जारी

हरिद्वार। पुल जटवाड़ा के पास गंगनहर में एक युवक गंगनहर में नहाने उतरा और तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। युवक को तलाशने में जल पुलिस की टीम जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है। इस साल गंगनहर में नहाते समय करीब डेढ़ दर्जन लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं। बुधवार को भी एक युवक ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा के समीप गंगनहर में नहाते समय तेज बहाव में लापता हो गया। जिसकी सूचना तत्काल ज्वालापुर पुलिस को दी गई। जिस पर ज्वालापुर पुलिस ने जल पुलिस की मदद से युवक की तलाश के…

Read More

“आप” को बड़ा झटका, कर्नल कोठियाल ने दिया इस्तीफा

देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी आलाकमान ने कोठियाल को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है।

Read More