Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



जरा हटके : आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत-चीन-नेपाल सीमा पर देशभर साइकलिस्ट फहराएंगे 75 तिरंगे

 

देहरादून/पिथौड़ागढ़। देशव्यापी आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर उत्तराखंड सरकार और स्थानीय पिथौड़ागढ़ जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित की जा रही टूर-डी-कैलाश साईकल रैली में देश भर के 60 से ज्यादा साईकलिस्ट जुटे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी इस आयोजन के अंतर्गत भारत-चीन-नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड में समुद्र तल से लगभग 10,500 फीट पर स्थित गुंजी चोटी में इस साईकल रैली का शुभारंभ करेंगें। उपायुक्त पिथौड़ागढ़ आशीष कुमार चौहान ने बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर साईकलिस्ट इस चोटी पर 75 तिरंगे फहरा कर देश का गौरव बढ़ायेंगें। तीन दिवसीय इस आयोजन में पुणे, मुम्बई, दिल्ली एनसीआर, चंडीगढ़ और जम्मू सहित उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से साईकलिस्ट भाग ले रहे हैं। आयोजन के तहत प्रत्येक दिन लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय कर साईकलिस्ट 14,000 फीट तक चढ़ने का दम भरेंगें। सोमवार को उपायुक्त आशीष कुमार चौहान ने सभी साईकलिस्टों को दस हजार फीट के लिये गुंजी के लिये रवाना किया। दो दिन के ऐक्लेमेटाईजैशन के बाद 25 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा स्वयं गुंजी में आकर साईलिस्टों का उत्साह बढ़ायेंगें। इस अवसर पर धामी 14,154 फीट स्थित जोलिंगकोंग के लिये रवाना करेंगें। साईकलिस्ट अपने इस सहासिक अभियान के तहत सीमा से सटे 14,190 फीट स्थित नाभीधांग की भी चढ़ाई कर अपने साहस का परिचय देंगें। इवेंट डायरेक्टर यतिंदर मंमगाई ने बताया कि सीमांत क्षेत्र में तिरंगे का मान बढ़ाने के साथ साथ जिला प्रशासन का प्रयास सुदूर दुर्गम क्षेत्रों जैसे आदि कैलाश, ओम पर्वत आदि धार्मिक मान्यताओं वाले स्थानों में ‘रिस्पोंसिबल टूरिज्म’ को बढ़ावा देना है। उन्होंनें इस बात पर भी बल दिया कि आयोजन के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही प्रदेश में माउंटेन बाईकिंग में आपार संभावनाओं को तलाशना है। उन्होंनें बताया कि यह आयोजन जीरो कार्बन फुटप्रिंट एक्टिविटी हैंजिसमें र्प्यायवरण के प्रति सभी साईकलिस्ट सजगता दिखायेंगें। मंमगाई का प्रयास इस बार के नॉन कोम्पिटेटिव आयोजन को इंटरनैश्नल इवेंट बनाकर अल्ट्रा कोम्पिटेटिव बनाना है और पिथौड़ागढ़ और उत्तराखंड को साईकलिंग मानचित्र पर लाना है।

Leave A Comment