Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



मां-बेटी गैंगरेप मामलाः मुख्य आरोपी पर ईनाम घोषित, स्केच जारी

rep aur rajniti

  रुड़की। छह साल की मासूम बच्ची और उसकी मां के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी सोनू पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू का स्केच भी जारी किया है। इस वारदात को तीन से चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस अभी तक सिर्फ एक ही आरोपी को चिन्हित कर पाई है। जिसका नाम सोनू है, पुलिस के मुताबिक सोनू को पीड़िता पहले से ही जानती थी। बता दें कि बीते शुक्रवार 24 जून की रात को कलियर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक…

Read More

कांवड़ यात्रा : 10 हजार सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात, सीसीटीवी से रखेंगे नजर

  देहरादून। कावड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन के मुद्दे पर पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल सहित तमाम राज्य के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस साल चार धाम यात्रा की तरह ही कावड़ यात्रा में भारी शिव भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। कोरोना काल में बंद रही कावड़ यात्रा में इस साल चार करोड़ यात्रियों के आने की संभावना जताई गई है। उन्होंने कहा…

Read More

हाईकोर्ट के जज के नाम पर जिला कोर्ट के एडीजे से डेढ़ लाख की ठगी

  हरिद्वार। शातिर ठगों के हौसले अब इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वे जुडिशरी से जुड़े लोगों से भी ठगी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। एडीजे साहब से हाईकोर्ट के जज के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। जिसके बाद सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सिडकुल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला कोर्ट रोशनाबाद में एडीजे तृतीय के पद पर तैनात जज साहब ने तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया कि रविवार को उनके फोन पर हाईकोर्ट के एक…

Read More

देहरादून : सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत

  देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के एक जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर तैनात राकेश राठौर अपनी बाइक से बीती देर रात लगभग ढाई बजे डोईवाला की ओर से देहरादून आ रहे थे। इस दौरान जब वह हर्रावाला के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे  वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। राकेश राठौर 2001 बैच…

Read More

उत्तराखंड : एलबीएस प्रशासनिक एकेडमी में सीएम ने किया डिजिटन प्रदर्शनी व सेमिनार का उद्घाटन

  22 राज्यों के लगाए गए हस्तकला स्टालों का सीएम ने किया अवलोकन देहरादून |  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित अमृत महोत्सव डिजिटल प्रदर्शनी एवं आजादी का अमृत महोत्सव सेमिनार का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, एवं परिसर में 22 राज्यों द्वारा लगाए गए हस्तकला स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व प्रेरणा से “मिशन कर्मयोगी“ के अन्तर्गत…

Read More

सराहनीय पहल : रक्तदान एवम नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

  देहरादून | दिगंबर जैन महासमिति समृद्धि इकाई द्वारा रक्तदान एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में आदिनाथ औषधालय मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन जैन ने की कार्यक्रम के मुख्य मे वक्ता के रूप मे पदम श्री कल्याण सिंह रावत जी रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष जैन जनता ज्वेलर्स वालों ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत ही सुंदर कार्यक्रम आपके द्वारा आयोजित किया गया है । यह संस्था जन सेवा में लगातार कार्यरत है। आज के इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों…

Read More

उत्तराखंड : प्रदेश में दो दिनों के अंदर 124 कोरोना मरीज मिले, बढ़ रहे है मामले, जानिए खबर

  कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 89606 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 277 लोगो की मौत भी हुई आज 30 नये मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 26 जून 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 93439, आज 30 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 1 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 17 कोरोना के नए मामले मिले है |

Read More

उत्तराखंड : सीएम धामी ने सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात”

  देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को आगे बढने के लिए प्रेरित करता है। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने आपातकाल का जिक्र कर बताया कि किस तरह से देश की महान जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से आपातकाल को हटा कर फिर से लोकतंत्र स्थापित किया। लोकतंत्र इस देश की संस्कृति का मूल आधार है।  प्रधानमंत्री ने एथलीट नीरज…

Read More

अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत

  उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित मातली कस्बे में शनिवार शाम गंगोत्री हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार 14 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। इस हादसे में किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शव को 108 की मदद से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मातली के पास स्कूटी सवार खड़ा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन आया और उसे रौंदकर चला गया।…

Read More

युवती ने अलकनंदा में लगाई छलांग, तलाश जारी

  श्रीनगर। श्रीनगर में 25 साल की युवती द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवती ने नैथाणा पुल से अलकनन्दा नदी में छलांग लगाई, हालांकि, अभी तक उसका शव बरामद नहीं हुआ है। अलकनन्दा नदी में कूदने से पहले युवती एक सुसाइड नोट छोड़कर गई है, जिसमें लिखा है कि मैं जीना नहीं चाहती और अपनी लाइफ से बहुत परेशान हूं। सुसाइड नोट में युवती ने अपने दोस्तों से उसके परिजनों का ख्याल रखने की बात लिखी है। युवती ने सुसाइड नोट में अपना नाम कविता (कबू) लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती खिर्सू क्षेत्र के…

Read More