चुनाव 2022 : देहरादून में सर्वाधिक 1873 और चम्पावत जिले में सबसे कम 333 पोलिंग बूथ
देहरादून। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए 14 फरवरी को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मशीनरी तैयारियों में जुट गई है। पोलिंग बूथों के हिसाब से देखें तो देहरादून जिले में सबसे अधिक 1873 और चम्पावत जिले में सबसे कम 333 पोलिंग बूथ हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में इस बार सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं के लिए पानी, बारिश-धूप से बचाव के लिए शेड, बैठने की व्यवस्था, शौचालय जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। मतदाता ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके…
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना के मामले 4 लाख पार, वही एक्टिव केस 31 हज़ार पार, जानिए खबर
अब तक 353346 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7480 लोगो की मौत भी हुई है आज 3727 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 23 जनवरी 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 400401, आज 3727 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में 5 की मौत हुई है | जहाँ आज 1270 मरीज ठीक हुए वही 3727 नये मरीज मिले | आज देहरादून में सबसे ज्यादा 1264, वही हरिद्वार में 826, नैनीताल में 565, उधमसिंहनगर में 395, पौड़ी में 200, टिहरी में 99, पिथौरागढ़ में 157, रुद्रप्रयाग में 259, अल्मोड़ा में…
उत्तराखंड : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची
देहरादून | उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर बहुत ही अधिक इंतजार के बाद कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की पिछले डेढ़ महीने से कांग्रेस अपने इन प्रत्याशियों जुटे हुए थे लेकिन जिस तरीके के हालात कांग्रेस में दिखाई दिए और गुटबाजी दिखाई दी उसके बाद अब जाकर कांग्रेस अपने लिस्ट जारी कर की है अभी भी कुछ सीटों पर पेच फंसा हुआ है जो एक दो दिनों में दूसरी लिस्ट के द्वारा आ सकती है | देखे कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची
ऋषिकेश : एम्स में सोमवार से सामान्य ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी
देहरादून। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सोमवार से सामान्य ओपीडी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। मरीजों को टेलीमेडिसिन सेवा के तहत फोन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलेगी। एम्स की इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की तरह बहाल रहेंगी। कोरोना की तीसरी लहर के बीच एम्स प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए ओपीडी सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है। एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. अश्वनी कुमार दलाल ने बताया कि अस्पताल की सामान्य ओपीडी सेवाएं सोमवार से बंद रहेंगी। जबकि इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कैंसर ग्रसित…
मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी, ठंड बढ़ी
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शनिवार को मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल की ऊंची पहाड़ियों सहित अन्य जिलों में भी बर्फबारी हुई। केदारनाथ-गंगोत्री सहित चारधाम और ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद प्रदेश में पारा गिरने से ठंड बढ़ गई है। ऐसे में लोग अपने घरों में ही रहे, जिसकी वजह से बाजारों में भीड़ भी कम हो गई। शनिवार को मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदला और केदारनाथ सहित अनेक ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हुई। इससे केदारनाथ में काफी ठंड होने लगी है। जबकि ऊंचे ग्रामीण क्षेत्रों में भी…
उत्तराखंड : आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के मामले में उत्तराखंड से चार लोग गिरफ्तार
देहरादून। पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के मामले में उत्तराखंड के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने ऊधमसिंह नगर जिले से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के नवांशहर, पठानकोट व लुधियाना में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के संबंध में गोपनीय इनपुट पर उत्तराखंड एसटीएफ ने यह कारवाई की। जिसमें एसटीएफ की विभिन्न टीमों ने जनपद ऊधमसिंह नगर के पंतनगर से चार लोगों की गिरफ्तारी की गई। जिनके द्वारा पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता सुखप्रीत उर्फ सुख को शरण दी जा रही थी। नवंबर…
सभी राजनीतिक रैलियों और जनसभाओं पर अब 31 जनवरी तक रोक, जानिए खबर
डोर टू डोर कैंपेनिंग में अब पांच की जगह 10 लोग हो सकते है शामिल देहरादून/नई दिल्ली | 22 जनवरी तक सभी राजनीतिक रैलियों और जनसभाओं पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी थी जिसके बाद आज जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक की गई। देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 जनवरी तक सभी राजनीतिक रैलियों और जनसभाओं पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगी। हालांकि, एक बड़ी राहत देते हुए निर्वाचन आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब…
उत्तराखंड : कोरोना से आज देहरादून में 6 की मौत वही एक मौत हल्द्वानी में,जानिए खबर
अब तक 352076 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7475 लोगो की मौत भी हुई है आज 4759 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 22 जनवरी 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 396674, आज 4759 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में 7 की मौत हुई है | जहाँ आज 2712 मरीज ठीक हुए वही 4759 नये मरीज मिले | आज देहरादून में सबसे ज्यादा 1802, वही अधिक संख्या में हरिद्वार में 607, नैनीताल में 565, उधमसिंहनगर में 395, पौड़ी में 259, टिहरी में 108, पिथौरागढ़ में 176, रुद्रप्रयाग में…
सरोगेसी के जरिये प्रियंका चोपड़ा बनीं मां , जानिए खबर
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं | प्रियंका ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद इस बात की पुष्टि की है | प्रियंका और निक जोनस को माता-पिता बनने का यह सौभाग्य सरोगेसी के जरिए मिला है | दोनों ने साल 2018 में ही शादी रचाई थी | सरोगेसी तकनीक के सहारे मां बननी वाली प्रियंका अकेली नहीं हैं | इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी, शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, एकता कपूर और तुषार कपूर जैसे कई सितारे सरोगेसी की मदद से पैरेंट्स बन चुके है | सरोगेसी का मतलब होता है किराये के…
उत्तराखंड : प्रत्याशियों के खर्च और अवैध लेनदेन की निगरानी को 60 उड़नदस्ता और 75 स्टैटिक टीमें बनाई गईं
देहरादून। जिले में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के खर्च और अवैध लेनदेन की निगरानी के लिए 60 उड़नदस्ता और 75 स्टैटिक टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा वीएसटी, वीवीटी टीमों ने कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले में तैनात व्यय प्रेक्षक नवनीत मनोहर और दिलीप कुमार की वर्चुअल समीक्षा में उन्हें यह जानकारी दी। व्यय प्रेक्षकों ने कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखने का निर्देश दिया। साथ ही सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया या पेड न्यूज के मामलों की गहनता से निगरानी कराने को कहा। सी-विजिल एप से मिलने वाली शिकायतों का तेजी से कार्रवाई करने को कहा। बैठक में…





























