Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



चुनाव 2022 : देहरादून में सर्वाधिक 1873 और चम्पावत जिले में सबसे कम 333 पोलिंग बूथ

 

देहरादून। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए 14 फरवरी को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मशीनरी तैयारियों में जुट गई है। पोलिंग बूथों के हिसाब से देखें तो देहरादून जिले में सबसे अधिक 1873 और चम्पावत जिले में सबसे कम 333 पोलिंग बूथ हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में इस बार सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं के लिए पानी, बारिश-धूप से बचाव के लिए शेड, बैठने की व्यवस्था, शौचालय जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। मतदाता ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए उन्हें प्रेरित, प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रयास ये किए गए हैं कि मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए दो किलोमीटर से अधिक की दूरी तय न करनी पड़े। इस पूरी कसरत के कारण ही इस बार प्रदेशभर में 621 नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पूर्व में राज्यभर में पोलिंग बूथ की संख्या 11024 थी, जो अब बढ़कर 11647 हो गई है। जिलेवार पोलिंग बूथ की स्थिति देखें तो देहरादून में सबसे अधिक 1873 बूथ हैं, जबकि चम्पावत जिले में सबसे कम 333 बूथ हैं। अन्य जिलों की तस्वीर देखें तो हरिद्वार जिले में 1716, ऊधमसिंह नगर जिले में 1465, नैनीताल में 1005, टिहरी में 951, देहरादून में 944, अल्मोड़ा में 911, पिथौरागढ़ में 599, चमोली में 574, उत्तरकाशी में 539, बागेश्वर में 376, रुद्रप्रयाग जिले में 361 पोलिंग बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आयोग की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें इस बात के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है कि सभी लोग अपना सही प्रतिनिधि चुनें।

Leave A Comment