उत्तराखंड : दो महत्वपूर्ण योजनाओं को मिली स्वीकृति, जानिए आखिर यह योजना है क्या
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र का जताया आभार देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सीमान्त क्षेत्र खटीमा से सटे झनकईयां स्थान पर 3.62 करोड़ के दो स्नान घाटों के निर्माण तथा ऋषिकेश में 2.50 करोड़ लागत वाली घाट क्लीनिंग परियोजना की स्वीकृति प्रदान किये जाने पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री का आभार जताया है, ज्ञातव्य है कि राजीव रंजन मिश्रा, महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की अध्यक्षता में नई दिल्ली में सम्पन्न बैठक में उत्तराखण्ड राज्य के सीमान्त क्षेत्र खटीमा से सटे झनकईयां स्थान पर 3 करोड़ 62 लाख की लागत से स्नान घाट परियोजना की…
63 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य सैन्य धाम, किया गया भूमि पूजन, जानिए खबर
देहरादून | केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गुनियाल गांव, देहरादून में लगभग 63 करोड़ रूपए की लागत से बने रहे भव्य सैन्य धाम का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर शहीद सम्मान यात्रा का विधिवत समापन भी किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सैन्यधाम हेतु प्रदेश के प्रत्येक शहीद परिवार के आंगन से लाई गई पवित्र मिट्टी को कलश में डाला गया। साथ ही वीर शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर तथा उन्हें शौर्य सम्मान पत्र प्रदान देकर सम्मानित भी किया गया। प्रधानमंत्री की परिकल्पना…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज एक ही जगह से मिले 25 कोरोना मरीज, आज कितने मिले मरीज , जानिए खबर
अब तक 330775 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7412 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 15 दिसम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344513 आज कुल 26 नए मामले मिले,कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 14 मरीज ठीक हुए वही 26 नये मरीज मिले | आज उत्तराखंड में नेपाल देश से सटे हुए सीमा क्षेत्र में कोरोना जाँच में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है |
पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, दो की मौत, दो घायल
लक्सर। रुड़की रोड पर सोलानी नदी पुल पर लंढौरा कस्बा से ईंटों से भरी ट्रॉली लक्सर की ओर आ रही थी। उसी दौरान एक ट्रक की साइड लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। देखते-देखते ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। ट्रैक्टर ट्रॉली पर 4 लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों की ईटों में दबने के कारण मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों का पंचनामा बाद शवों को मोर्चरी में भेजा। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत…
“आप” की सरकार बनने पर यदि वादा पूरा न कर पाया तो कर देना मुकदमा : केजरीवाल
काशीपुर। उत्तराखंड में अपना राजनीतिक जमीन तलाश रहे आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल मंगलवार को काशीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी चौथी घोषणा की। कहा कि उत्तराखंड में उनकी सरकार बनी तो हर महिला को सरकार एक हजार रुपये महीन देगी। कहा कि कोई पूछे पैसा कहां से आएगा तो कहना कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली से लेकर आएगा।।रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के साथ संवाद में आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने हर दौरे की तरह इस बार भी बड़ा चुनावी वादा किया। उन्होंने कहा कि…
दून की त्रिशला पर नाज है देहरादून को, जानिए खबर
देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग के आईईएस एग्जाम के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसमें देहरादून की त्रिशला ने दूसरी रैंक हासिल की है। त्रिशला ने इसके लिए एमएनसी की नौकरी छोड़कर कोरोना काल में घर में रहकर पढ़ाई की और अपने कठिन परिश्रम के बल पर यूपीएससी परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की है। बता दें कि त्रिशला ने देहरादून से ही स्कूली शिक्षा हासिल की है। मास्टर करने के बाद वह एमएनसी में नौकरी करने लगीं। त्रिशला के पिता डॉ. कौशल कुमार और माता तृप्ता कुमार का कहना है कि बेटी ने परिवार के साथ उत्तराखंड का…
ऊर्जा कप : इनकम टैक्स की 10 रन की रोमांचक जीता
दूसरे मैच में सचिवालय ए की टीम ने इर्रिगेशन हरिद्वार को 134 से हराया देहरादून (खेल कोना) | ऊर्जा कप प्रतियोगिता के आज पहले मैच का मुक़ाबला सिडकुल देहरादून और इनकम टैक्स टीम के बीच खेला गया । इस मैच में इनकम टैक्स पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जिसके जवाब में सिडकुल देहरादून की टीम 8 विकेट खोने पर 20 ओवर में 139 रन ही बना पाई | इस तरह इनकम टैक्स ने 10 रन की रोमांचक जीत अपने नाम की । इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील वर्मा कमिश्नर आयकर…
उत्तराखंड : प्रदेश में चार दिनों से दहाई का आंकड़ा हो रहा पार , आज कितने मिले मरीज , जानिए खबर
अब तक 330761 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7412 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 14 दिसम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344487 आज कुल 16 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 17 मरीज ठीक हुए वही 16 नये मरीज मिले |
कलयुगी बाबा से मुझे बचाये, मुझे चाहिए न्याय : पीड़ित महिला
देहरादून | आज दिनांक 14 दिसम्बर 2021 दिन मंगलवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में अंजू कौर नामक महिला ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पहले मैं अंधी मां और पिता के साथ नई बस्ती भीमगोड़ा हद्विार में रहती थी। पीड़ित महिला ने कहा घर के समीप एक बाबा परमानन्द पुरी उर्फ प्रवीण गुजराल का भी घर था। बचपन के समय से ही इनके घर आना-जाना था। लेकिन उसकी मेरे ऊपर नियत ठीक नहीं थी। शरीर पर प्यार करने के बहाने यह कलयुगी बाबा हाथ लगाता रहता था, जिसका मेरे गरीब माँ बाप भी विरोध नहीं करते थे।…
देहरादून सनसनी : रायपुर के जंगल मे मिली महिला की लाश
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्रांतर्गत सोडा सरोली के जंगल में एक महिला की लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। महिला का शव एक से डेढ़ माह पुराना बताया जा रहा है। जानकारी हो कि रायपुर पुलिस को सोमवार अर्द्ध रात्रि सोडा सरोली स्थित निवासा रिसोर्ट के समीप जंगल में एक महिला की लाश पड़ी होने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने से पहले शिनाख्त के प्रयास किए। मगर, पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस…






























