देहरादून : सचिन जैन भाजपा महानगर आईटी विभाग एवं ग्रंथालय अध्ययन कक्ष का संयोजक बने, किया आभार प्रकट
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की संस्तुति पर सचिन जैन को महानगर आईटी विभाग एवं ग्रंथालय अध्ययन कक्ष का संयोजक बनाए जाने पर सचिन जैन ने भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सीताराम भट्ट को और महानगर कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसको पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाऊंगा और भारतीय जनता पार्टी की की रीति नीति को जनता और समाज के हर वर्ग में लेकर जाऊंगा। इस अवसर महानगर अध्यक्ष सीताराम ने सचिन जैन को इस खुशी के अवसर पर उनका…
सीएम धामी ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
खटीमा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा स्थित रतूड़ी अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हंस फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग जनों हेतु निशुल्क उपकरणों का वितरण कर खटीमा क्षेत्र हेतु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड में भी 100 प्रतिशत पहली डोज लगाई जा चुकी है, उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद राज्य के प्रत्येक जिले…
उत्तराखंड को नंबर वन राज्य बनाना है मेरा लक्ष्यः कर्नल अजय कोठियाल
देहरादून। आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने अपने गंगोत्री विजिट के दौरान व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, मेरा लक्ष्य है उत्तराखंड को नंबर वन राज्य बनाना। उत्तराखंड नवनिर्माण के साथ अब उत्तराखंड को नंबर वन राज्य बनना चाहिए क्योंकि यहां सभी वो चीजें मौजूद हैं जो प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए जरूरी है । बस जरूरत है तो सही दिशा और नियति के साथ ठोस प्लानिंग। ऐसी प्लानिंग जो कागजों तक सीमित ना हो बल्कि धरातल पर भी उतरे। जिसके लिए आप पार्टी के पास पूरा ब्लू प्रिंट तैयार…
उत्तराखंड : सीएम धामी ने 7162.29 लाख की 17 योजनाओं का किया शिलान्यास
खटीमा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चकरपुर, खटीमा में चकरपुर स्टेडियम का भूमि पूजन एवं 7162.29 लाख की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। चकरपुर, खटीमा में 489.77 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता में चंदेली ग्राम समूह पेयजल योजना, 332.26 लाख की जंगल जोगीठर ग्राम समूह पेयजल योजना, 262.51 लाख की हरैय्या ग्राम समूह पेयजल योजना, 492.94 लाख रुपए लागत की झनकट में ग्राम समूह पेयजल योजना, 385.67 लाख की विधानसभा क्षेत्र खटीमा में खेतलसंडा मुस्ताजर ग्राम समूह पेयजल योजना, 306.21 लाख रुपए की नानकमत्ता में ड्योढ़ी ग्राम समूह पेयजल योजना, 435.91 लाख रुपए की बरकी…
महिला मित्र के साथ ऋषिकेश घुमने आए पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
देहरादून। गुजरात के अहमदाबाद शहर से महिला मित्र के साथ ऋषिकेश आए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई थी। मिली जानकारी के अनुसार गुजरात अहमदाबाद निवासी धावल शाह (40 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार अपनी महिला मित्र के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। वह दोनों मंगलवार को ऋषिकेश पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने तपोवन स्थित एक होटल में कमरा लिया। रात को अचानक धावल शाह की तबीयत बिगड़ गई। उसकी महिला मित्र ने पुलिस…
देहरादून : मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों पर चालान की कार्यवाही
देहरादून। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार के द्वारा नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को जनपद में मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ताई से पालन करवाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन ना करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर चालान की कार्यवाही की गई तथा इसकी पुनरावृत्ति होने पर निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही किए जाने की भी चेतावनी दी गई। इसी क्रम में आज नगर…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस जगह किया जंगल सफारी का शुभारंभ, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘सुरई इकोटूरिज्म जोन’ में जंगल सफारी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी भी की। सुरई इकोटूरिज्म जोन’ प्रदेश का पहला ऐसा इकोटूरिज्म जोन है ,जहां पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा व आसपास के क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र में ऊंचा स्थान दिलाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। जैव विविधता और वन्य जीवों की मौजूदगी वाले ‘तराई पूर्वी वन प्रभाग’ को योजनाबद्ध तरीके से विकसित कर उसके सुरई वन क्षेत्र को इको टूरिज्म जोन के रूप में तब्दील किया जाएगा, ताकि यहां के प्राकृतिक…
उत्तराखंड : देहरादून में दो दिनों में मिले 50 के करीब मरीज, जानिए खबर
अब तक 331043 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7417 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 29 दिसम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344881 आज कुल 38 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक की मौत हुई है | जहाँ आज 42 मरीज ठीक हुए वही 38 नये मरीज मिले |
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का किया शुभारंभ
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा में तराई पूर्वी वन प्रभाग पहुंचकर ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य रोड़ से खकरा क्रोकोडाइल ट्रेल को जोड़ने हेतु अतिशीघ्र डीपीआर बनाए। खकरा क्रोकोडाइल ट्रेल क्षेत्र में पार्क और कैंटीन के निर्माण अति शीघ्र किया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारी सरकार की अभिनव पहल है की हम स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वनों, वन क्षेत्रों और वन्य जीवों से जुड़कर रोजगार की राह पर आगे चलेंगे। क्रोकोडाइल ट्रेल के बनने से जहां क्रोकोडायल्स का…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज 44 कोरोना मरीज मिले, देहरादून में सबसे अधिक 25 मरीज मिले, जानिए खबर
अब तक 331001 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7416 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 28 दिसम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344843 आज कुल 44 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | जहाँ आज 28 मरीज ठीक हुए वही 44 नये मरीज मिले |






























