उत्तराखंड : सीएम धामी ने 13 योजनाओं का लोकार्पण तथा 121 योजनाओं का किया शिलान्यास
देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र झबरेडा मण्डी परिसर में कृषि विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित रबी कृषक महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 13 योजनाओं का लोकार्पण तथा 121 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही है। देशभर में किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है, प्रधानमंत्री ने…
जरा हटके : शीश-दान की कथा का सजीव-चित्रण देख भावुक हुए श्रद्धालु
देहरादून। श्याम-बाबा के शीश के दान की कथा का जब सजीव चित्रण किया गया तो पूरा माहौल ही भक्तिमय हो गया। दिल्ली से आये कथावाचक मुकेश गोयल ने अखण्ड ज्योति पाठ के अनुसार संगीतमय कथा सुनाई तो वहीं कलकत्ता से आई कलाकारों की टीम ने इस पर सुंदर प्रस्तुति दी। श्री-श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से रविवार को पथरीबाग चैक के समीप स्थित ब्लेसिंग फार्म में श्री श्याम बाबा के शीश के दान की कथा-कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुकेश गोयल की ओर से संगीतमय कथा शुरू करते ही भक्तजन झूम उठे। उन्होंने अखण्ड ज्योति पाठ…
एक मौका केजरीवाल को-एक मौका कोठियाल को“ के नारों से गूंजा मसूरी विधानसभा क्षेत्र
देहरादून। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जी का 3 जनवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड में आगमन पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ रही है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर कैंपेन किया एवं अरविंद केजरीवाल के आगमन पर सभी लोगों को परेड ग्राउन्ड पहुंचने के लिए कहा। सभी कार्यकर्ताओ ने “एक मौका केजरीवाल को-एक मौका कोठियाल को“ के नारे भी लगाए। इस अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी श्याम बोहरा ने कहा कि यह हमारे कार्यकर्ताओं के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज उन्हें हमारे…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज 259 कोरोना मरीज मिले, एक्टिव केस पहुँचे 500 से ऊपर, जानिए खबर
अब तक 331294 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7419 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 02 जनवरी 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 345464 आज कुल 259 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | जहाँ आज 110 मरीज ठीक हुए वही 259 नये मरीज मिले | आज नैनीताल में सबसे अधिक 91 कोरोना मरीज मिले है |
मध्यरात्रि फुटपाथ पर जरूरतमंद लोगो को समाजसेवी अरुण कुमार यादव ने किया कम्बल वितरित
पुरखों की संस्कृति एवं सभ्यता के प्रति।अपने सपने संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव ने अपने पुरखों की स्मृति में प्रदान किये कम्बल देहरादून 2 जनवरी 2022 । अपने सपने संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर आसमां के नीचे सडक के फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंद लोगों को कम्बल प्रदान कर नववर्ष का शुभारंभ किया गया। संस्था ने अपने सुभाषनगर स्थित कार्यालय से घंटाघर और फिर चकराता रोड़ से बल्लूपुर चौक तक 1 जनवरी 2022 की मध्य रात्रि यह अभियान जारी रखा। हर वर्ष नववर्ष पर रात्रि में अपने सपने…
उत्तराखंड : राज्य में अब तक 13 लाख से अधिक लोगों ने नही लगवाया कोरोना टीका का दूसरी डोज
देहरादून। उत्तराखंड में 13 लाख 55 हजार से अधिक लोगों का तय समय पर टीकाकरण नहीं हो पाया है। इससे लोगों को कोरोना की तीसरी लहर के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल सरकार ने राज्य में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण 31 दिसम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया था। सरकार ने इसके लिए प्रयास भी किए, लेकिन पिछले कुछ महीनों में हुए धीमे टीकाकरण की वजह से 13 लाख 55 हजार से अधिक पात्र लोग अभी तक कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ले पाए हैं। राज्य में 18…
सीएम धामी ने विकासनगर में 260 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकर्पण एवं शिलान्यास
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विकासनगर में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की 260 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकर्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विकासनगर में बस अड्डा एवं पार्किंग बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड की विकास यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। पिछ्ले 5 सालों में केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में अनेक योजनाएं चल रही हैं। 01 लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं केन्द्र सरकार की राज्य में चल रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…
उत्तराखंड : शहीद हवलदार प्रदीप थापा के अंतिम यात्रा में सीएम धामी हुए शामिल
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अनारवाला गुच्चुपानी, देहरादून पहुँचकर शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, एवं उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ईश्वर से अमर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ साझा की। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, उन्होंने कहा शहीद हवलदार प्रदीप थापा के बलिदान को हम सब नमन करते हैं। उत्तराखंड सरकार शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।…
औली : दो पर्यटकों के शव बर्फ में दबे मिले
गोपेश्वर। औली के गौरसों बुग्याल में शनिवार को दो पर्यटकों के शव बर्फ में दबे हुए मिले। सूचना पाकर एसडीआरएफ और जोशीमठ पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मौत का कारण ठंड बताया जा रहा है। गौरसों बुग्याल में दो पर्यटकों के शवों को लेने के लिए जोशीमठ से एसडीआरएफ और पुलिस टीम रवाना हुई। क्षेत्र में संचार सेवा न होने और औली से गौरसों की दूरी अधिक होने के कारण शवों की पहचान की सूचना नहीं मिली है। टीम के शव को लेकर जोशीमठ पहुंचने पर ही शवों की पहचान हो सकेगी। जानकारी के मुताबिक थर्टी…
कार को रोडवेज ने मारी टक्टर, दो युवकों की मौत
नैनीताल। नया साल दो परिवारों के लिए काल बनकर आया। विजय संकल्प यात्रा के बाद घर लौट रहे भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश गुर्रो (40) व मंडल मंत्री सुमित चैहान (35) जैसे ही अपने घर के नजदीक पहुंचे, सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी। नैनीताल में कालाढूंगी के रामनगर मार्ग पर कमोला मिलिट्री गेट के पास रोडवेज बस ने सामने से आ रही ऑल्टो कार को रौंद दिया। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार दूसरे व्यक्ति ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में दम…






























