उत्तराखंड निकाय चुनावः राज्य में मतदाताओं संख्या 30 लाख 83 हजार 500
देहरादून। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय में नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 के संबंध में प्रेस वार्ता की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने उत्तराखंड राज्य के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद एवं 46 नगर पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु निर्धारित कार्यक्रम जारी किया। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 27 दिसंबर, 2024 से प्राप्त किए जा सकेंगे, नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 24 है। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्रों की जांच 31 दिसंबर, 2024 एवं 1 जनवरी, 2025 को…
उत्तराखंड : बर्फ की चादर से सफेद हुई चारधाम के पहाड़ियां
चमोली। जिले में बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं बर्फबारी से एक दर्जन से अधिक गांव ढक चुके हैं। जिसका असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है। वहीं भारी बर्फबारी होने से पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई हैं और चारों तरफ बर्फ की चादर दिखाई दे रही है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों का नजारा काफी खूबसूरत बना हुआ है। चमोली में बदरीनाथ समेत तमाम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से बदरीनाथ धाम चांदी सा चमक रहा है। मौसम विभाग देहरादून ने आज फिर चमोली में बारिश को लेकर पूर्वानुमान…
संगठन मजबूती को लेकर कांग्रेस की हुई बैठक, जानिए खबर
देहरादून | भारूवाला ग्रांट वार्ड 79 में कांग्रेस की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा मौजूद रहे । बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ जन व महिलाओं से विचार विमर्श किया गया एवं संगठन की मजबूती के बारे में उनसे राय मांगी गई । इस मौके पे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास सबसे ज्यादा उन्ही के मुख्यमंत्री रहते हुए हुआ इसका प्रमाण क्षेत्र में लगे समस्त निर्माण कार्यों…
भारत रत्न से सम्मानित किया जाए इंद्रमणि बडोनी – आम आदमी पार्टी
देहरादून | उत्तराखंड के महान नेता और पर्वतीय गांधी’ के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की 100वीं जयंती के अवसर पर आज आम आदमी पार्टी महानगर ने घंटाघर स्थित स्वर्गीय श्री इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम की शुरुआत चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा की सफाई से हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर प्रतिमा परिसर को स्वच्छ किया और उसके बाद पूरे प्रांगण को दूध से धोया। इसके बाद स्वर्गीय बडोनी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय छेत्री ने कहा, “स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी…
सराहनीय : 11 हजार फीट की ऊंचाई से घायल बालिका को किया एयरलिफ्ट
रुद्रप्रयाग। मदमहेश्वर घाटी की सीमांत ग्राम पंचायत गौंडार के जंगलों में घास काटते समय 21 वर्षीय लड़की का पैर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा की ओर से सूचना जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार को दी गई। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएम ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार को घायल बालिका को एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए। एयरलिफ्ट कर बालिका को ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया, जहां अब उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। गौंडार के जंगलों में घास काटने गई 21 वर्षीय प्रीती पुत्री…
उत्तराखंड : सीएम धामी ने 54 करोड़ 31 लाख की योजनाओं का लोकापर्ण किया
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने नवनिर्मित सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स समेत 54 करोड़ 31 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं नगर निगम हरिद्वार की करीब 199 विकास योजनाओं का भी सीएम ने शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसों पर जांच को दोहराते हुए कहा कि मदरसों की जांच के आदेश दिए गए हैं। कहा कि अवैध मदरसों और जिनका पिछला रिकॉर्ड ठीक नहीं है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली संसद की घटना पर बोलते हुए…
आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, शराब की 58 पेटी बरामद की
देहरादून | देहरादून की आबकारी टीम ने एक पिकअप वाहन से चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई जा रही शराब की 58 पेटी पकड़ ली। तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब को मसूरी पहुंचाया जाना था। जिसका प्रयोग चुनाव में करने की मंशा थी। जिला प्रभारी आबकारी अधिकारी/उपायुक्त प्रभाशंकर मिश्रा के निर्देश और निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान, विजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में आबकारी कार्यालय की सेक्टर एक और दो की संयुक्त टीम ने सहरानपुर रोड पर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर…
दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गये देहरादून के सुशील सैनी
सुशील सैनी को सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मानित देहरादून/नई दिल्ली | दिल्ली बुराड़ी के पंचशील आश्रम में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तराखंड सहित देश के अलग-अलग राज्यों से आए साहित्यकार डॉक्टर वकील इंजीनियर समाजसेवियों अधिकारियों आदि के साथ देहरादून के सुशील सैनी को समाज में उनके योगदान के लिए उनको बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया।दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ये सम्मान सुशील सैनी को समाज में उनके 25 से ज्यादा बार रक्तदान, कोरोना महामारी में साथियों को साथ जोड़कर हजारों लोगों की मदद करने व देहरादून में तमाम आमजन की…
नौसेना के अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य से हुए रूबरू, जानिए खबर
भारतीय सैन्य अकादमी के कैडेट्स का राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय भ्रमण देहरादून | 26 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित इस भ्रमण कार्यक्रम में 400 से अधिक कैडेट्स ने NHO का किया भ्रमण, 29 नवम्बर 2024, शुक्रवार को देहरादून में नौसेना के अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य को समर्पित नौसेना दिवस हर वर्ष 4 दिसंबर को बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। नौसेना दिवस 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। 4 दिसंबर को उस दिन के रूप में चुना गया था जब 1971 में…
पहचान : डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला युवा आह्वान इंस्पिरेशन अवार्ड
देहरादून | उत्तराखंड के फेमस पूर्व नेशनल फुटबाल खिलाडी, कोच, रेफरी, राज्य आंदोलनकारी, 26 साल से उत्तराखंड के खिलाड़ियों को कोचिंग देकर बेहतरीन खिलाडी, कोच और रेफरी बना रहे डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को युवा आह्वान संस्था द्वारा आयोजित देहरादून के संस्कृति विभाग के प्रेक्षाग्रह मे युवा आह्वान इंस्पिरेशन ( प्रेरणा ) अवार्ड 2024 देर रात्रि को मुख्य अतिथि पदम् श्री कल्याण सिंह रावत, गढ़वाली फेमस सिंगर सौरभ मैथानी, ओह रेडियो के निदेशक आर जे काव्य, संत मनोज ध्यानी के द्वारा सम्मानित किया गया डॉ रावत ने ये अवार्ड उत्तराखंड के युवाओं को समर्पित किया और कहा की ये हमारा…






























