Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



उत्तराखंड : बर्फ की चादर से सफेद हुई चारधाम के पहाड़ियां

 

चमोली। जिले में बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं बर्फबारी से एक दर्जन से अधिक गांव ढक चुके हैं। जिसका असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है। वहीं भारी बर्फबारी होने से पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई हैं और चारों तरफ बर्फ की चादर दिखाई दे रही है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों का नजारा काफी खूबसूरत बना हुआ है। चमोली में बदरीनाथ समेत तमाम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से बदरीनाथ धाम चांदी सा चमक रहा है। मौसम विभाग देहरादून ने आज फिर चमोली में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, हनुमानचट्टी में लगभग एक फीट से भी अधिक बर्फबारी हुई है। जबकि उर्गम, डूमक, पाणा, ईरानी झींझी, घुनी, रामनी, कनोल सुतौल समेत एक दर्जन से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। बर्फबारी होने के बाद लोग घरों में कैद हो गए, लोगों के सामने पशुओं के लिए चारापत्ती, पानी आदि का संकट पैदा हो गया। वहीं किसानों ने कहा कि गेहूं, जौं और सेब की फसल के लिए बर्फबारी का अच्छी खबर है। जिससे पैदावार अच्छी होगी।
इसके साथ ही बर्फबारी से जनपद में गोपेश्वर मंडल चोपता मोटर मार्ग और जोशीमठ मलारी हाईवे बर्फबारी से अवरुद्ध हो गया है। बर्फबारी से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं बर्फबारी होने से चोपता, औली, जोशीमठ में स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं। क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए पर्यटक औली चोपता जोशीमठ का रुख कर सकते हैं।

Leave A Comment