Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



उत्तराखंड : सीएम धामी ने 54 करोड़ 31 लाख की योजनाओं का लोकापर्ण किया

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने नवनिर्मित सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स समेत 54 करोड़ 31 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं नगर निगम हरिद्वार की करीब 199 विकास योजनाओं का भी सीएम ने शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसों पर जांच को दोहराते हुए कहा कि मदरसों की जांच के आदेश दिए गए हैं। कहा कि अवैध मदरसों और जिनका पिछला रिकॉर्ड ठीक नहीं है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली संसद की घटना पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस लोग लोकतांत्रिक तरीके से काम नहीं कर पा रही है, इसलिए इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं, जिसकी वो निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है। हरियाणा का चुनाव हो या महाराष्ट्र का चुनाव हो, जनता उन्हें पूरी तरह से नकार चुकी है। जिससे बौखलाकर विपक्ष इस तरह का कार्य कर रहा है। यूसीसी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह भाजपा का संकल्प है, हमने 2022 के आम चुनाव में जनता से वादा किया था और अब 2025 के जनवरी में उत्तराखंड में यूसीसी लागू हो जाएगा। हरिद्वार जिले में विभिन्न मदों से नवनिर्मित कई योजनाओं का शिलान्यास आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इसमें मुख्य रूप से खनन न्यास निधि से बने सिटी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स समेत कुल 239 योजनाएं शामिल हैं। कुल 54 करोड़ 31 लाख 55 हजार रुपये की लागत से तैयार योजनाओं के लोकार्पण से आमजन को इसका लाभ मिलने लगेगा।सीएम खनन न्यास निधि से कराए जाने वाली कुल 50 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें मुख्य रूप से 8 करोड़ 88 लाख की लागत से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सालियर को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना है। इसी तरह हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण एचआरडीए से कराए गए कार्यों में मुख्य रूप से भल्ला स्थित नवनिर्मित सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं मां मनसा देवी स्वागत द्वार का विकास कार्य भी शामिल है। सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तहत जो कार्य कराए गए हैं, उनमें क्रिकेट प्रैक्टिस पिच एवं बॉक्स क्रिकेट को 236.51 लाख से तैयार किया गया है। इसी तरह लॉन टेनिस कोर्ट जिसकी लागत 307.75 लाख है। फुटसल कोर्ट की लागत 165.00 लाख, स्क्वैश कोर्ट एवं जिम की कुल लागत 976.74 लाख बताई गई है। बैडमिंटन कोर्ट को 742.93 लाख से तैयार किया गया है।

Leave A Comment