उत्तराखंड प्रदेश का हुआ चहुंमुखी विकास : अमित शाह
देहरादून | केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के शुरू किए जाने और सभी एमपैक्स के कम्प्यूटरीकरण पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सहकारिता मंत्री डा.धन सिंह रावत को बधाई देते हुए कहा कि पिछले पौने पांच साल में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना से माताओं, बहनों को मिलेगी बड़ी राहत केंद्रीय मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना को प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए बहुत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे…
सीएम धामी ने दी सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रथम गृह एवं उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता व अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विस्तृत एवं एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की कूटनीति व दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। युवा पीढ़ी को सरदार…
उत्तराखंड : देहरादून में अभी भी 100 से अधिक कोरोना के एक्टिव केस,आज मिले 15 मरीज, जानिए खबर
अब तक 330186 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7400 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 30 अक्टूबर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 343891 आज कुल 15 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 06 मरीज ठीक हुए वही 15 नये मरीज मिले | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले देखिए लिस्ट
उत्तराखंड : देश के गृहमंत्री अमित शाह ने लान्च की घसियारी योजना, जानिए खबर
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत रहे उपस्थित देहरादून। मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में किया। इस योजना से पशुओं के लिए चारा जुटाने के लिए महिलाओं के सिर से बोझ कम होगा और उनके समय और श्रम की बचत होगी। घसियारी योजना के तहत पशुपालकों को पशुआहार (साइलेज) के 25 से 30 किलो के वैक्यूम पैक्ड बैग उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही दुग्ध उत्पादन में 15 से 20 फीसद तक वृद्धि होगी। इस योजना के लागू…
पूर्व सैनिकों को ठगने वाला ओगल भट्टा क्लेमेनटाउन निवासी युवक गिरफ्तार, जानिए खबर
देहरादून । कबूतरबाजी के एक मामले में क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने सेना से रिटायर्ड फौजी के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपित कबूतरबाजी के मामले में ही पहले भी दो बार जेल जा चुका है। आरोपित कनाडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। डीआइजी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि धीरज कुमार ध्रुव निवासी इंदिरापुरम फॉर्म क्लिमेंट टाउन में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं उन्हें नौकरी की तलाश थी, जिसके चलते…
देहरादून : चोरों का मुखबिर निकला सिपाही, सिपाही की थी चोरी में हिस्सेदारी
देहरादून । जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो मानव समाज का गर्त में जाना तो तय ही माना जाएगा। वैसे तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में लेने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जहां चोरी के आरोपियों के खुलासे में कबूल किया है कि पुलिस का ही एक सिपाही चोरों का मुखबिर बना हुआ था। जोकि मुखबिरी की वसूली चोरों से करता था। राजधानी दून में पुलिस ने सिपाही समेत चार चोरों को गिरफ्तार किया है आरोपी सिपाही चोरों के साथ मिला हुआ था और…
अनिल कुमार ऊर्जा निगम के एमडी बने, जानिए खबर
देहरादून | उत्तराखंड ऊर्जा निगम में शासन ने निगम के प्रबन्ध निदेशक पद पर अनिल कुमार यादव की नियुक्ति की | विदित ही कि ऊर्जा में तीन निगमो में दो में प्रबन्ध निदेशक के पद खाली चल रहे थे | इन पदों के लिए शासन स्तर और साक्षात्कार हुए थे | शामिल सभी के अभिलेखों का परीक्षण चल रहा था | जिनमे अनिल कुमार यादव को ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत एवं सीएम धामी का अनुमोदन मिल गया | देर शाम तक ऊर्जा अपर सचिव डाक्टर अहमद ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये | अनिल कुमार की नियुक्ति…
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिये स्वीकृत की 19 करोड़ की धनराशि
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु 19.17 करोड़ रूपये की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अन्तर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत विभिन्न 06 कार्यों हेतु 376.25 लाख रूपये की धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत विजयनगर तैला मोटर मार्ग के मरघट से बाराकोट से सिरोडगांव मला, सिल्ला तक अतिरिक्त मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 46.61 लाख रूपये की धनराशि, विधानसभा क्षेत्र टिहरी के अन्तर्गत विभिन्न 08 निर्माण कार्यों हेतु 372.06 लाख रूपये की धनराशि, विधानसभा क्षेत्र टिहरी के अन्तर्गत चम्बा…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज 7 कोरोना मरीज मिले वही 7 हुए ठीक , एक्टिव केस 146, जानिए खबर
अब तक 330180 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7400 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 29 अक्टूबर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 343876 आज कुल 07 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 07 मरीज ठीक हुए वही 07 नये मरीज मिले | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले देखिए लिस्ट
पैरा खिलाड़ी युवाओं के बने है प्रेरणा स्त्रोत : सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में पैरालिंपिक एसोसिएशन ऑफ हेन्डीकैप्ड पीपल्स के सदस्यों ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रेम कुमार के नेतृत्व में भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरा खिलाड़ी दिव्यांगता की विषम परिस्थितियों को आपने अपने अदम्य साहस एवं जीवटता के बल पर सफलता की मिसाल कायम कर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बने हैं। मजबूत मानसिक मनोबल के बल पर कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन फेडरेशन के तत्वाधान में 15 नवंबर से 21 नवम्बर तक युगांडा के कम्पाला में आयोजित होने वाले…





























